28/04/2026
Dr. Nishi Singh on 35 years of medicine, sarees, and finding a safe haven in Dubai*
She came, she saw, and she stayed. For Indian national Dr Nishi Singh, moving from London to Dubai in the late 1980s was a leap of faith.
Thirty-five years later, she has no regrets — only praise for the city she now calls home.
We at Dubai Rajput Samaj are Proud to have the esteemed members like her. She will keep inspiring many aspiring Kshatriya youth to make it big in life by being an example of hard work, patience,perseverance & focus.
*Read More:*
Why one virologist traded London for a lifetime in Dubai
Discover why virologist Dr Nishi Singh left London for Dubai, building infection control from scratch, embracing her saree identity, and finding lasting safety, community, and a true home over 35 years in the UAE
10/02/2026
*जय माता जी सा*
आज दिनांक 9 फ़रवरी 2026 को दुबई की धरती पर *दुबई राजपूत समाज* एवं *श्री क्षत्रिय युवक संघ* के संयुक्त तत्वावधान में *अल मरमूम क्रिकेट स्टेडियम* में एक भव्य एवं गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन संघ की उस मूल भावना का सजीव उदाहरण रहा, जो विश्वभर में बसे क्षत्रिय समाज को *एकता, संस्कार, सेवा और सांस्कृतिक चेतना* के सूत्र में बाँधने का कार्य करती है।
इस अवसर पर राजस्थान के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गौरव—
*•शेरगढ़ विधायक श्री बाबू सिंह जी राठौड़,*
*•जैसलमेर विधायक श्री छोटू सिंह जी भाटी,*
*•राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह जी लखावत,*
*•राजस्थान भाजपा महासचिव श्री श्रवण सिंह जी बागड़ी,*
*बाड़मेर भाजपा अध्यक्ष श्री स्वरूप सिंह जी खारा,*
*•जैसलमेर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मदन सिंह जी राजमथाई*
के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान *दुबई राजपूत समाज* एवं *श्री क्षत्रिय युवक संघ* से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का *साफ़ा पहनाकर, माल्यार्पण, गुलदस्ते* भेंट कर राजस्थानी परंपरा अनुसार आत्मीय स्वागत किया गया—जो संघ की मर्यादा, शालीनता और संस्कार का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत *श्री ओमकार सिंह जी लखावत* के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से हुई। उन्होंने राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों, वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास तथा पैनोरमा परियोजनाओं के माध्यम से विरासत संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उनका संबोधन संघ के उस उद्देश्य से पूर्णतः मेल खाता दिखा, जिसमें इतिहास-बोध के माध्यम से समाज को संस्कारित करने पर बल दिया जाता है।
इसके पश्चात *श्री बाबू सिंह जी राठौड़* ने प्रवासी राजपूत एवं राजस्थानी भाइयों का आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए शेरगढ़ क्षेत्र में विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने राजपूत युवाओं को घुड़सवारी जैसे पारंपरिक खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए शिखर छूने के लिए प्रेरित किया—जो संघ की युवक निर्माण की भावना को सुदृढ़ करता है।
*श्री छोटू सिंह जी भाटी* ने जैसलमेर क्षेत्र के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के नवयुवकों को आगे बढ़ने, नेतृत्व ग्रहण करने और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का संदेश दिया।
वहीं *श्री श्रवण सिंह जी बगड़ी* ने राजस्थान में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।
*श्री स्वरूप सिंह जी खारा* ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यक्रम और उनके अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रभाव पर बहुत ही प्रेरणादायी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के समापन चरण में मुख्य आयोजक श्री प्रदीप सिंह जी बीका, श्री लख सिंह जी खींरजा एवं श्री विरम सिंह जी राठौड़ ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों ने स्नेहपूर्ण वातावरण में प्रीतिभोज ग्रहण किया। इस प्रकार यह संपूर्ण आयोजन श्री क्षत्रिय युवक संघ के मूल सिद्धांतों—शांति, शालीनता, अनुशासन, समरसता और अपनत्व के अनुरूप अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मैं माँ भगवती से प्रार्थना करता हूँ कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और संघभावना निरंतर बनी रहे तथा भविष्य में भी दुबई की धरती पर ऐसे संस्कारपूर्ण आयोजनों का सौभाग्य हम सभी को होता रहे।
*प्रदीप सिंह बीका*
दुबई राजपूत समाज
27/10/2025
दिवाली स्नेह मिलन।।
Dubai Rajput Samaj द्वारा दुबई में पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रुप के परिवार जनों ने एक दूसरे को जाना और खूब हथाई हुई।
समारोह की अगुवाई Pradeep Singh Bika जी द्वारा की गई, समारोह स्थल Dharamveer Singh Rathore जी द्वारा उपलब्ध करवाया गया।
समारोह में प्रेम सिंह जी, अजय सिंह जी, प्रदीप सिंह जी, धर्मवीर सिंह जी ओर अन्य सभी ने परिवार सहित शिरकत की सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।
Kuldeep Rathore
23/06/2025
*भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
"सद्गति को प्राप्त हुए एक महान व्यक्तित्व को शत्-शत् नमन..."
कल, 22 जून को दुबई में
'माननीय भगवान सिंह जी रोलसाहबसर' की पावन स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर दुबई के राजपरिवार से संबंध रखने वाले एवं
ट्रांसपोर्ट विभाग के ट्रेनिंग डायरेक्टर – *शेख ओमार युसूफ* ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर
भगवान सिंह साहब के लिए श्रद्धांजलि शब्द व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि साहब श्री से उनकी मुलाकात दुबई यात्रा के दौरान हुई थी और वे उनकी सादगी, विचारशीलता व नेतृत्व क्षमता से अत्यंत प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा –
*"ऐसे व्यक्तित्व विरले होते हैं, जिनसे मिलने के बाद जीवन में कुछ सकारात्मक बदलता है।"*
सभी प्रवासी जनों ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को स्मरण किया।
*"आप तो चले गए, लेकिन आपके विचार, मूल्य और सेवा की भावना हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी..."*
- टीम दुबई राजपूत समाज।
श्री क्षत्रिय युवक संघ Pradeep Singh Bika श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउण्डेशन Khet Singh Bhati Tekra Digvijaysinh Kerala Kuldeep Rathore Rajput Samaj of UK Rajput Association of North America - RANA Rajput association Australia Jitendra Singh Devli
20/06/2025
Please Join to give tribute to the Beautiful soul of our Samaj, Lt. Shree Bhagwan Singh Ji rolsahabsar.
06/06/2025
श्री क्षत्रिय युवक संघ के परम पूज्य संरक्षक आदरणीय भगवान सिंह जी रोलसाबसर के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
वे न केवल संघ के लाखों स्वयंसेवकों के मार्गदर्शक और संरक्षक थे, बल्कि हमारे समाज के आत्मबल, अनुशासन और मर्यादा के प्रतीक भी थे।
ईश्वर की कृपा से दुबई राजपूत समाज को भी उनके सानिध्य सौभाग्य मिला था
उनका जाना एक युग का अवसान है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको यह वज्र समान पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
श्री क्षत्रिय युवक संघ श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउण्डेशन Khet Singh Bhati Tekra Kuldeep Rathore Pradeep Singh Bika Digvijaysinh Kerala Vikram Newari Rajput association Australia Rajput Samaj of UK Rajput Association of North America - RANA Lakhanpal Singh Bhawrani
08/05/2025
आज की रात,
इतिहास लिख रहा है भारत।
🇮🇳जय हिंद की सेना।🇮🇳
11/04/2025
दुःखद
करकेडी गांव के एक प्रिय मित्र और दुबई राजपूत समाज के हमारे सम्मानित समुदाय के सदस्य रवि राठौर के भाई डॉ. रवि शेखावत के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। दुबई राजपूत समाज ने एक प्रिय सदस्य खो दिया है, और मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है जिसके साथ मैंने कई प्यारी यादें साझा की हैं।
डॉ. रवि शेखावत एक दोस्त से बढ़कर थे; वे एक दयालु व्यक्तित्व धनी थे। उनकी अन उपस्थिति को बहुत याद किया जाएगा, और उनकी यादें उन सभी लोगों द्वारा संजोई जाएंगी जो उन्हें जानते थे।
परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें।
उनकी विरासत अमर रहे, और उनके परिवार को इस कठिन समय से गुज़र ने की शक्ति मिले।
ॐ शांति।