गोरखपुर में अचानक मौसम ने ली जबरदस्त करवट, जानिए मौसम विभाग ने क्या अलर्ट दिया है। आपके यहां कैसा मौसम है कमेंट में बताइए।
Pal pal gorakhpur
पूर्वांचल का नंबर वन चैनल
शक्ति ओम सिंह
पुलिस के मुताबिक पिस्टल साफ करते वक्त गोली चलने से हुई अम्बरिस की मौत, जांच जारी।
हां मैं ब्राह्मण हूं ब्राह्मण को गाली देना फैशन आ गैल बा: रवि किशन
23/04/2026
गोरखपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, वित्तविहीन, संस्कृत, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय अब अग्रिम आदेशों तक प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय छात्रों को गर्मी और लू के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए, ताकि सभी विद्यालय और अभिभावक समय परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कर सकें।
कल गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगा सकते है सीएम योगी आदित्यनाथ
22/04/2026
जिओ पेट्रोलपंप पानापार , भैसा बाजार में महामारी के बीच राहत की खबर: पेट्रोल पंपों पर तेल की पर्याप्त उपलब्धता, नहीं है कोई किल्लत
शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट
खजनी गोरखपुर
खजनी (गोरखपुर): वैश्विक महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में जहाँ हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं आम जनमानस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। खजनी क्षेत्र के जिओ पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और उपभोक्ताओं को तेल के लिए किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
संजीवनी बूटी साबित हो रहे पेट्रोल पंप
आवागमन के साधनों और आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने में पेट्रोल पंप इस समय 'संजीवनी बूटी' की तरह काम कर रहे हैं। आपातकालीन सेवाओं, एम्बुलेंस और जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट के ईंधन मिल रहा है, जिससे व्यवस्था को बनाए रखने में बड़ी मदद मिल रही है।
अफ़वाहों पर न दें ध्यान
क्षेत्र के प्रमुख पेट्रोल पंप संचालकों सुनीलयादव का कहना है कि उनके पास तेल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही जरूरत से ज्यादा तेल का भंडारण करें। पंपों पर सोशल डिस्टन्सिंग और सैनिटाइजेशन का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है ताकि उपभोक्ता सुरक्षित रहकर अपनी जरूरत पूरी कर सकें।
22/04/2026
गोरखपुर में 30 लोगों ने पिया था दूध, डर की वजह से सभी ने लगवाए एंटी-रेबीज इंजेक्शन
पागल कुत्ते के काटने से रेबीज संक्रमित हुई भैंस, मौत:
शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट
खजनी गोरखपुर
गोरखपुर में पागल कुत्ते के काटने से एक भैंस रेबीज से संक्रमित हो गई। दो महीनें बाद 17 अप्रैल को भैंस की मौत हो गई। कुत्ते का काटने की जानकारी भैंस की मौत के एक दिन पहले हुई, जब भैंस ने खाना पीना छोड़ दिया। पशुपालक ने पशु चिकित्सक बुलवाएं। तब जाकर इस बात की पुष्टि हुई। इस भैंस के दुध का 30 लोग सेवन कर रहे थे।
भैस की मौत होने के बाद उन सभी के अंदर डर बैठ गया। डॉक्टर की सलाह के बाद सभी ने एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। यह घटना बेसहनी गांव का है।
अभय नाथ ने बताया कि संक्रमित भैंस का दूध उनके परिवार के 15 सदस्य और दूध निकालने वाले ग्वाला संत यादव के घर के 15 सदस्य, कुल 30 लोग इस्तेमाल करते थे। इन सभी लोगों ने उरुवा पीएचसी पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवा लिए हैं। इंजेक्शन लगवाने वालों में जयसिंह मौर्य, जयनाथ मौर्य, विजय नाथ मौर्य, कालिंदी देवी, गुड्डी देवी, संजू देवी, गुड़िया, लाउजरी, महिमा, पूजा, विनीता, छवि, साहिल, अजय, लड्डू, संत यादव, बदामी, सरस्वती, आलोक, कुलमुल, अभिनंदन, कीर्तन, आकर्ष, सर्वेश, चंद्रभान, रामकरण, विजय, कालू, शिवनाथ और विनीता अजय, लड्डू, संत यादव, बदामी, सरस्वती, आलोक, कुलमुल, अभिनंदन, कीर्तन, आकर्ष, सर्वेश, चंद्रभान, रामकरण, विजय, कालू, शिवनाथ और विनीता शामिल हैं।
इस संबंध में उरुवा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जे.पी. तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को रेबीज संक्रमित भैंस का कच्चा दूध पीने से संक्रमण की आशंका के बारे में जागरूक किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध को गर्म करके या चाय के रूप में पीने से कोई खतरा नहीं है। डॉ. तिवारी ने उन सभी लोगों को इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी है जिन्होंने संक्रमित भैंस का कच्चा दूध पिया था औरअफवाहों से बचने का आग्रह किया
समाजवादी पार्टी की खजनी यात्रा, विद्यासागर उर्फ छोटू खजनी में जनसंपर्क कर रोजगार और विकास को अपना मुख्य लक्ष्य बताया
माल्हनपार के आरसी आइडियल पब्लिक स्कूल का जलवा, सौम्या दुबे ने 96.6% अंक लाकर दक्षिणांचल में लहराया परचम !
10वीं के नतीजों में बजा 'आरसी आइडियल' का डंका, सौम्या दुबे बनीं दक्षिणांचल की टॉपर।
पढ़ाई और अनुशासन में फिर नंबर-1 बना 'आरसी आइडियल पब्लिक स्कूल', माल्हनपार के होनहारों ने रचा इतिहास !
माल्हनपार में आर सी आइडियल पब्लिक स्कूल 10वी
होनहोरो के छात्रों ने लहराया परचम
दक्षिणांचल क्षेत्र का फिर से दोबारा नंबर वन बना विद्यालय बच्चों की पढ़ाई और डिस्प्ले पर पूरा रहता है ध्यान
10वीं के सौम्या दुबे 96.6% लेने के बाद विद्यालय के साथ दक्षिणांचल क्षेत्र किया टॉप, माल्हनपार उरुवा, बांसगांव, खजनी क्षेत्र पढ़ाई को लेकर नंबर वन विद्यालय
बांसगांव के भैसहीखुर्द में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खण्डित करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
16/04/2026
नए बीडीओ ने संभाला विकास खंड उरुवा का कार्यभारः सत्य प्रकाश सिंह ने कहा-पारदर्शी तरीके से लागू होंगी सरकारी योजनाएं
शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट
खजनी गोरखपुर
उरुवा विकास खंड में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने पदभार संभाला। गगहा ब्लॉक से स्थानांतरित होकर आए सत्य प्रकाश सिंह का कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
सत्य प्रकाश सिंह के पहले जिला स्तरीय अधिकारी उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने इसके पूर्व में 3 वर्ष 7 महीना खंड विकास अधिकारी चरगावां एवं 1 वर्ष गगहा के रूप में कार्य किया जा चुका है
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, एडीओ आईएसबी एपीओ बजरंगी प्रसाद, सचिव विनोद कुमार, सदानंद, प्रेम नारायण, राघवेंद्र प्रताप सिंह , बृजेश सिंह, राम शंकर यादव जेई आशुतोष सिंह , उपेंद्रसिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए
उरुवा की जनता का विश्वास जीतेंगे। उन्होंने सरकारी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करने का संकल्प लिया। साथ ही जनसुनवाई में मिली शिकायतों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
सत्य प्रकाश सिंह ने कर्मचारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टीम भावना से काम करने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।
Cliquez ici pour réclamer votre Listage Commercial.
Emplacement
Contacter l'entreprise
Téléphone
Site Web
Adresse
Democratic Republic Of The
