25/08/2025
✨📿 दस लक्षण महापर्व 📿✨
श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर
डी-19, कमलानगर, आगरा
🌸 पर्व अवधि 🌸
📅 पंचमी दि. 28-08-2025 से
📅 अनन्त चतुर्दशी दि. 06-09-2025 तक
🕉️ नित्य कार्यक्रम (अर्हं स्वधर्म शिविर) 🕉️
⏰ प्रातः 5.00 से 6.00 बजे
➡️ अर्हम ध्यान योग (द्वारा -साक्षी दीदी, जबलपुर)
⏰ 6.15 बजे अभिषेक
⏰ 6.45 बजे शान्तिधारा
⏰ 7.15 से 9.10 बजे तक
➡️ संगीतमय सामूहिक पूजन एवं त्वार्थसूत्र पूजन
⏰ 9.15 से 10.00 बजे
➡️ धर्म का मर्म — PowerPoint Presentation
👉 “दस धर्म को जानें” (साक्षी दीदी द्वारा)
⏰ मध्यान्ह 3.00 बजे से
➡️ त्वार्थसूत्र परिचय – PowerPoint Presentation
⏰ सांय 7.00 बजे
➡️ संगीतमय संध्या आरती
⏰ सांय 7.30 बजे से
➡️ 12 भावना – PowerPoint Presentation
⏰ रात्रि 8.30 बजे
➡️ सांस्कृतिक कार्यक्रम
🙏 विशेष निवेदन 🙏
सभी श्रद्धालु समय से पधारें एवं धर्मलाभ प्राप्त करें!
निवेदक:
श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर व्यवस्था समिति
एवं श्री महावीर दिगम्बर जैन ट्रस्ट, कमलानगर, आगरा✨📿
03/07/2025
पूज्य उपाध्याय विहसन्तसागर मुनिराज के मंगल सानिध्य मे दि 4/06/25 को पूज्य गणाचार्य विरागसागर जी महाराज का प्रथम समाधी दिवस महोत्सव
समय- प्रात: 8.15 से
स्थान- आचार्य विद्यासागर सन्त निलय, श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर आगरा
नोट- महाराज जी का कमलानगर आगमन आज सांयकाल की बेला मे संभावित है!
26/06/2025
🌅 मंगल आगमन सूचना 🌅
कल, दिनांक 27 जून 2025 (शुक्रवार)
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के आगरा में विराजित
पूज्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल आगमन
प्रातः 7:00 बजे, पत्तलगली → कचौड़ा बाजार → बेलनगंज मार्ग से होता हुआ
डी-ब्लॉक, कमलानगर जैन मंदिर पर होगा।
🙏 शांतिधारा, प्रवचन व आहारचर्या यहीं संपन्न होंगी।
एवं
🕉️ प्रातः 5:00 बजे, कमलानगर डी-ब्लॉक मंदिर से
पूज्य आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज का मंगल विहार मोतीकटरा के लिए होगा।
🌼 सभी श्रद्धालुजन प्रातःकालीन विहार में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
— सकल दिगंबर जैन समाज, ग्रेटर कमलानगर, आगरा
24/06/2025
कमलानगर में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य, जिनवाणी पुत्र के नाम से विख्यात छुल्लक ध्यान सागर जी महाराज का आगमन बुधवार दि.25/06/25 को मात्र दो दिन के लिए श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर डी ब्लाक कमलानगर में प्रात:.बेलनगंज से विहार कर होने जा रहा है! धर्म लाभ के लिए रहें तैयार!
पूज्य आचार्य श्री चैत्यसागर जी संघ व छुल्लक ध्यान सागर जी महाराज को विहार कराने कल प्रात: 4.45 पर कमलानगर से टीम जानी है, महाराज जी ठीक 5 बजे कचोडा बाजार बेलनगंज से विहार कर लगभग 6.15 तक श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर पर आ जायेंगे! चारों मन्दिरो से ग्रेटर कमलानगर जैन समाज उपस्थित रहे!🙏🏻
शान्तीधारा महाराज जी के सानिध्य मे ही होगी, तदोपरान्त प्रवचन सभा प्रात: 7.45 से 8.45 होंगे!
नोट - आहार दान हेतु भी अधिक से अधिक महिलाओ व पुरुष शामिल हौं! सोलह का विशेष ध्यान रखना है, सोलह के कपडे एक दिन पहले स्वयं सुखाकर चौके मे रखने हैं, प्लास्टिक आदि की वस्तू / पिन, चूडी नहीं छूनी है!
सकल दिगम्बर जैन समाज ग्रेटर कमलानगर आगरा!
12/05/2025
विद्या समय सुधा पाठशाला का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न!
आज विद्या समय सुधा पाठशाला का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए रस्सी कसा-कसी, नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर, एवं म्यूजिकल पिलो राउंड जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने भरपूर मस्ती की और सक्रिय रूप से भाग लिया।
पूर्व परीक्षा के परिणाम की घोषणा भी इसी अवसर पर की गई, जिसमें बड़े, मिडियम एवं छोटे बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं सुंदर सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण का सौभाग्य रहा:
श्रीमती रश्मि जैन जी गोयल
श्री विजय गोयल जी जैन (सी.ए.)
श्रीमती एकता जैन जी
श्री संजीव जैन जी, कमलानगर
गेम्स पुरस्कार सभी माननीय अध्यापिकाओं की ओर से भेंट किए गए।
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति रही:
श्री मनोज जी जैन बाकलीवाल
श्री अनिल रईस जी जैन
श्री सुभाष जी जैन
श्री नरेश जी जैन लुहडिया
श्री अनिल जी (FCI)
आदरणीया श्रीमती ऊषा जैन जी (शास्त्री परिवार)
श्रीमती सुवीणा जैन जी रईस
श्रीमती डॉली जैन जी
तथा सभी बच्चों के माता-पिता की।
आप सभी की उपस्थिति एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
सादर, जय जिनेन्द्र!
11/05/2025
जय जिनेन्द्र!
*एक शानदार अवसर… एक प्रेरणादायक पल!*
आप सभी सपरिवार आमंत्रित हैं
*"श्री विद्या समय सुधा पाठशाला"*
के
*प्रथम वार्षिकोत्सव*
*परिणाम घोषणा एवं*
*पुरस्कार वितरण समारोह में!!*
✨ बच्चों की प्रतिभा का उत्सव!
✨ संस्कारों का सम्मान!
✨ आपकी उपस्थिति – उनका आत्मविश्वास!
*दिनांक: 12 मई 2025, रविवार*
*समय: प्रातः 8 बजे से*
स्थान:
*आचार्य श्री विद्या सागर संत निलय*
(श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, D-19, कमला नगर, आगरा)
*आपका स्नेहिल आगमन, हमारे नन्हें विद्यार्थियों के लिए बनेगा प्रेरणा का स्रोत!*
*आयोजक:* सकल जैन समाज, ग्रेटर कमला नगर, आगरा
09/04/2025
बड़े बाबा के जन्मोत्सव पर आप सभी आ रहे है ना
06/03/2025
श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर आगरा में शास्त्री परिवार के द्वारा बाल ब्रहमचारी विनोद भैया जी के निर्देशन में आयोजित श्री सिद्ध चक्र महामन्डल विधान का शुभारंभ कल दि.7/03/25 को प्रात: 8 बजे रथयात्रा / घटयात्रा के साथ होगा!
रूट इस प्रकार रहेगा-
प्रात: भव्य रथयात्रा/ घटयात्रा मन्दिर जी से प्रारम्भ हो कर शास्त्री परिवार जी के निवास के सामने से होते हुए, श्री शिखरचन्द जी / नोटी के निवास से होते हुए, टंकी चौराहा, से मुड मुख्य मार्ग से सी ब्लाक मे श्री दिलीप जी के निवास के आगे बांये मुड वापस मन्दिर जी आयेगी!
सकल दिगंबर जैन समाज कमलानगर से विनम्र अनुरोध है कि सभी महिला पुरुष साथ चलेंगे, महिलायें विधान वाली साडी में चलेंगी!
सकल दिगम्बर जैन समाज कमलानगर आगरा