Agra Postal Region

Agra Postal Region

Share

Official Page of Agra Postal Region

Photos from Agra Postal Region's post 22/05/2026

“उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान, नए लक्ष्यों की ओर दृढ़ संकल्प”

आज दिनांक 22.05.2026 को आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय में श्री शशि कुमार उत्तम, DPS आगरा परिक्षेत्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुलंदशहर, इटावा, मैनपुरी एवं मथुरा मंडल के सभी उपमंडल प्रमुख (SDH) उपस्थित रहे।

बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति हेतु रणनीति, गुणवत्ता एवं टीमवर्क पर विशेष जोर दिया गया।
India PostJyotiraditya M ScindiaUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 21/05/2026

आज दिनांक 21.05.2026 को आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय में श्री शशि कुमार उत्तम, DPS आगरा परिक्षेत्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगरा, अलीगढ़, एटा एवं झाँसी मंडल के सभी उपमंडल प्रमुख (SDH) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा वित्त वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु रणनीतियों एवं योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना रहा।
India PostJyotiraditya M ScindiaUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 20/05/2026

दिनांक 15.05.2026 को आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन श्री शशि कुमार उत्तम, DPS आगरा परिक्षेत्र की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रधान डाकघर आगरा के सीनियर पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर आगरा फोर्ट के पोस्टमास्टर ओर आगरा मण्डल के सभी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (ME) ने सहभागिता की।

बैठक में डाक विभाग की विभिन्न व्यवसायिक सेवाओं, राजस्व वृद्धि, ग्राहक सेवा सुधार एवं विपणन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव्स को बेहतर समन्वय एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक का उद्देश्य डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना तथा व्यवसायिक अवसरों को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
India PostJyotiraditya M ScindiaUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 07/05/2026

आज दिनांक 07.05.2026 को आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन श्री प्रणव कुमार, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में श्री शशि कुमार उत्तम (DPS आगरा) सहित सभी मंडल प्रमुखो एवं सभी डाकपालों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी मंडल प्रमुखों को आगामी वित्त वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित एवं उत्साहित किया गया।
India PostJyotiraditya M ScindiaUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 07/05/2026

दिनांक 06 मई 2026 को उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री प्रणव कुमार द्वारा शाखा डाकघर वीक्ष्ण कार्यक्रम के तहत मथुरा मंडल (आगरा परिक्षेत्र) के लक्ष्मीनगर शाखा डाकघर और लोहवन शाखा डाकघर का दौरा किया गया।

इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने दोनों शाखा डाकघरों समेत मंडल के विभिन्न शाखा डाकघरों की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और जनहित सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों को पासबुक वितरित की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा डाकपालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राहक सेवा में सुधार और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डाक सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया एवं सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत बैंक योजनाएं और आधार सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित किया।

India PostJyotiraditya M ScindiaMyGovIndiaPress Information Bureau - PIB, Government of IndiaDDNewsLiveUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 30/04/2026

दिनांक 30/04/2026 को आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक, श्री शशि कुमार उत्तम (DPS आगरा) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी मंडल प्रमुखों ने भाग लिया। इस दौरान वित्त वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
अधिकारियों ने बाधाओं को दूर करने और लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव एवं व्यावहारिक विचार भी साझा किए।
Jyotiraditya M ScindiaIndia PostUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 17/04/2026

✨ नई पहल, नई सुविधा ✨

दिनांक 17-04-2026 को N-GEN Theme पर नवीनीकृत किए गए बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी उपडाकघर का उद्घाटन प्रो0 मुकेश पांडे कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी एवं श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव पोस्टमास्टर जनरल आगरा परिक्षेत्र, आगरा के द्वारा फ़ीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकों, छात्र-छात्राएँ, डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ आमजन भी उपस्थित हुए हुए।
India PostJyotiraditya M ScindiaUttar Pradesh Postal CircleAgra Postal Region

14/04/2026

Humble tribute on the birth anniversary of Dr. B. R. Ambedkar, the great leader who showed the path of knowledge, equality, and rights.
M ScindiaIndia PostMyGovIndiaPress Information Bureau - PIB, Government of IndiaDDNewsLiveUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 02/04/2026

आज दिनांक 02-04-2026 को आदरणीय DPS Sir श्री शशि कुमार उत्तम ने इटावा मंडल में उपडाकपालों के साथ वित्तीय वर्ष,2025-26 में किए गए व्यवसाय के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। M ScindiaIndia PostUttar Pradesh Postal Circle

Photos from Agra Postal Region's post 28/03/2026

आज दिनांक 28 मार्च 2026 को कर्नल एस.एफ.एच. रिज़वी, सदस्य (मानव संसाधन एवं विकास), पोस्टल सर्विस बोर्ड, डाक विभाग द्वारा आगरा प्रधान डाकघर स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आगरा परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री शशि कुमार उत्तम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद परिक्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण (Training) से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा एवं उनपर परिचर्चा की गई तथा प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
Jyotiraditya M ScindiaIndia PostUttar Pradesh Postal Circle

Want your business to be the top-listed Government Service in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Pratap Pura
Agra
282001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm