You Tv India

You Tv India

Share

Only ture story and news

27/07/2024

नगर निगम में शनिवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई सदन की बैठक में छह नए कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। पांच भारतीय जनता पार्टी और एक बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
भाजपा से पार्षद गौरव शर्मा, अमित पटेल, आशीष सिंह, मुरारीलाल गोयल, मीनाक्षी वर्मा और बसपा से बंटी माहौर को चुना गया। बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी उपस्थित रहे। बीते दिनों नगर निगम कार्यकारिणी से छह सदस्यों पार्षद रवि मथुरिया, यशपाल सिंह, कप्तान सिंह, मंजू प्रजापति, सुधीर राठौर और अन्नू गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया था। इन पदों को निर्विरोध भरा गया।
________________________________________

Photos from You Tv India's post 25/07/2024

डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज मैं छात्र कैबिनेट ने ली शपथ

डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा इन्वेस्टीचर सेरेमनी का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीके मित्तल वह इस गेस्ट ऑफ ऑनर डायरेक्टर श्रीमान मनीष कुमार मित्तल रहे
विद्यालय अध्यक्ष श्री वी.के. मित्तल , डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल , श्रीमती रीना जालान , डॉ. स्वाति चंद्रा
व साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती नूपुर सिंघल आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा फीता काटकर , माता सरस्वती व विद्यालय संस्थापक श्रीमान एन.सी. मित्तल व श्रीमती मीरा मित्तल जी की स्मृति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम मैं सभी नवनिर्वाचित केबिनेटों द्वारा परेड करी व अपने दायित्वों की शपथ ली।विद्यालय द्वारा नर्व निर्वाचित हेड बॉय प्रजल कुमार शिवहरे हेड गर्ल साक्षी अग्रवाल , डिसिप्लिन इंचार्ज कनक कुमारी - लव वर्मा, इलेक्ट्रिसिटी हेड बॉय सौरभ गुप्ता इलेक्ट्रिसिटी हेड गर्ल पलक बंसल, कल्चरल प्रेसिडेंट कुमकुम धनगर, प्रियांशी वर्मा, खेल कप्तान जगराता कुकरेजा, आलोक परिहार , व हाउस कैप्टन शौर्य राणा, अनन्या सिंह, प्रेम राठौड़ व प्रथम बंसल रहे व साथ ही क्लास मॉनिटरों का भी चयन किया गया।सभी नवनिर्वाचित केबिनेटों को अतिथि द्वारा बैच प्रदान कर व स्कूल का फ्लैग देकर सम्मानित किया गय
व साथ ही सभी केबिनेत्रों द्वारा अपने दायित्वों के लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान द्वारा की गई।विशिष्ट अतिथि श्रीमान वीरेंद्र कुमार मित्तल द्वारा बताया गया कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जो की सभी छात्रों को इस जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए जिससे वह अपने जीवन में सफल हो पाए।गेस्ट ऑफ़ ऑनर मनीष कुमार मित्तल द्वारा बताया गया हम भारत के नागरिक हैं और हमें इस जिम्मेदारी का बखूबी अहसास होना चाहिए जिससे हम अपने जीवन में निरंतर सफलता पाते रहें क्योंकि भारत के नागरिक का जन्म ही सफलता पाने के लिए हुआ है व विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि यह विद्यालय द्वारा हर वर्ष कराई जाती है जिसमें अलग-अलग छात्रों को इस जिम्मेदारी को दिया जाता है और देखा जा रहा है कि सभी छात्र इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते आए हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन दिशा गर्ग द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय कोऑर्डिनेटर अलका श्रीवास्तव, शिखा धारा, आकांशा अग्रवाल, गीता कटारिया, ऋचा खंडेलवाल, वंदना, कमलेश, चंद्रशिखा, पलक, निशा, शिवांगी, शिवा, धर्मेश, भूमिका, शिखा, भावना, शालिनी , संध्या, पूनम, प्रियंका, साक्षी, रजनेश, राजीव, सौरभ, चंद्रजीत व नितिन आदि उपस्थित रहे।

16/07/2024

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए की बैठक

शमशाबाद में राजेन्द्र जैन जी की आवास पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की बैठक का आयोजन किया इसमें शमशाबाद राजेंद्र जैन मनीष उपाध्याय देवेंद्र तोमर सीमा शर्मा अंकित अनूप जैन दाऊ दयाल शर्मा आदि कांग्रेस जनो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अनेक सुझाव इसी क्रम में फतेहाबाद ब्लॉक में जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने विचार व्यक्त किए और राजू झा, एडवोकेट कुलदीप राजपूत सुरेश आर्य
खजान सिंह राजपूत जितेंद्र प्रजापति मनु आदि कांग्रेस जनों ने संगठन को मजबूत करने के लिए हर तरह का सहयोग का करने का आश्वासन दिया।

Photos from You Tv India's post 08/06/2024

एस. एन. मेडिकल कॉलेज में कटे हुए होंठ एवं तालु के साथ पैदा हुए बच्चे का सफलतापूर्वक सर्जरी द्वारा इलाज किया गया है। इसका संपूर्ण इलाज मौजूद हैl
प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर पुनीत भारद्वाज द्वारा एस. एन. मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में क्लेफ्ट लिप की सर्जरी की गईl लेफ्ट लिप एवं क्लिप पलेट के कारण बच्चों को दूध पीने में परेशानी होती है और बच्चा ठीक से दूध नहीं पी पlता है
चार माह की बच्ची श्रुति, एस एन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के लिए भर्ती हुईl मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया तथा मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया l
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में और सर्जरी विभाग अध्यक्ष डॉ प्रशांत लवानिया की देखरेख में यह सर्जरी संपन्न हुईl मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा मेडिकल कॉलेज में क्लेफ्ट लिप एवं क्लेफ्ट पलेट वाले बच्चों की सर्जरी की जाती है, जिसका लाभ आगरा एवं आसपास के मरीजों को मिल रहा है l
टीम में डॉ प्रीति ,मीनाक्षी डॉ ऋषभ एवं डॉ विशाल, का सहयोग रहा l
एनेस्थीसिया विभाग की डॉ दीपिका ,डॉ दीपक और डॉ आशीष का विशेष योगदान रहाl

फटे होंठ और फटे तालु के कारण कई समस्याएं हो सकती हैंl

समस्याओं में ये शामिल हो सकते हैं:

दूध पिलाने में कठिनाई - फटे होंठ और तालू वाला बच्चा स्तनपान करने या सामान्य बोतल से दूध पीने में असमर्थ हो सकता है, क्योंकि वे अपने मुंह को अच्छी तरह से बंद नहीं कर पाते हैंl

सुनने की समस्याएँ - फांक तालु वाले कुछ बच्चे कान के संक्रमण और कानों में तरल पदार्थ के जमाव (ग्लू इयर) के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं , जो उनकी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता हैl

जबड़ो एवं दांतों की समस्याएँ - फटे होंठ और तालू का मतलब हो सकता है कि बच्चे के दांत सही ढंग से विकसित नहीं हुए हैं और उन्हें दांतों की सड़न का अधिक खतरा हो सकता है उनके ऊपर का जबड़ा ठीक प्रकार से विकसित नहीं हो पlता हैl
बोलने में समस्याएँ - यदि फांक तालु की मरम्मत नहीं की जाती है, तो इससे बच्चे के बड़े होने पर बोलने में समस्याएँ हो सकती हैं, जैसे अस्पष्ट या नाक से बोलने जैसी आवाज़ आनाl
इनमें से अधिकांश समस्याएं सर्जरी के बाद तथा वाणी एवं भाषा चिकित्सा जैसे उपचारों से ठीक हो जाएंगी।

फटे होंठ और तालु के कारण
फांक होंठ या तालु तब होता है जब गर्भ में शिशु के विकास के दौरान ऊपरी होंठ या तालु बनाने वाली संरचनाएं आपस में जुड़ने में विफल हो जाती हैं।

कुछ शिशुओं के साथ ऐसा क्यों होता है, इसका सटीक कारण अक्सर अस्पष्ट होता है।

कुछ मामलों में, फटे होंठ और तालु का संबंध निम्न से होता है:

वे जीन जो एक बच्चे को अपने माता-पिता से विरासत में मिलते हैं
गर्भावस्था में धूम्रपान या शराब पीना
गर्भावस्था के दौरान मोटापा
गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड की कमी आदिl

फटे होंठ और तालु के लिए उपचार
कटे होंठ और कटे तालु का उपचार विशेषज्ञ द्वारा किया जाता है।

आपके बच्चे के लिए आमतौर पर एक दीर्घकालिक देखभाल योजना होगी, जिसमें उन उपचारों और मूल्यांकनों का विवरण होगा जिनकी उन्हें बड़े होने पर आवश्यकता होगी।

मुख्य उपचार हैं:

सर्जरी - फांक होंठ को ठीक करने के लिए ऑपरेशन आमतौर पर तब किया जाता है जब आपका बच्चा 3 से 6 महीने का होता है और फांक तालु को ठीक करने के लिए ऑपरेशन आमतौर पर 6 से 12 महीने में किया जाता है
दूध पिलाने में सहायता - आपको अपने बच्चे को दूध पिलाने में मदद करने के लिए उसे अपने स्तन पर रखने के बारे में सलाह की आवश्यकता हो सकती है, या आपको उसे एक विशेष प्रकार की बोतल का उपयोग करके दूध पिलाने की आवश्यकता हो सकती हैl
सुनने की क्षमता की निगरानी - फांक तालु के साथ पैदा हुए बच्चे में ग्लू इयर होने की संभावना अधिक होती है, जो सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। उनकी सुनने की क्षमता की बारीकी से निगरानी करना महत्वपूर्ण है और यदि ग्लू इयर उनकी सुनने की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है, तो सुनने की सहायता लगाई जा सकती हैl
स्पीच थैरेपिस्ट द्वारा द्वारा स्पीच थेरेपी दी जाती हैl
अच्छी दंत स्वच्छता और ऑर्थोडोंटिक उपचार - आपको अपने बच्चे के दांतों की देखभाल के बारे में सलाह दी जाएगी , और अगर उनके वयस्क दांत ठीक से नहीं आते हैं या टेढ़े-मेढ़े होते हैं तो उन्हें ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट से ठीक किया जाता हैl लेफ्ट पलेट की वजह से ऊपर का जबड़े की ग्रोथ ठीक प्रकार से नहीं होती है इसके लिए ऑर्थोडॉन्टिक एवं डेंटों फेशियल ऑर्थोपेडिक्स ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है, जिससे चेहरे की विकृति ठीक की जाती हैl

Photos from ANEES RAJA's post 08/06/2024
Want your business to be the top-listed Government Service in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Agra
282010