30/05/2026
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी जी को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद। 🎂💐
अल्लाह तआला से दुआ है कि वह आपको बेहतर सेहत, लंबी उम्र, खुशहाल ज़िंदगी, इज़्ज़त, कामयाबी और अपनी ख़ास रहमतों से नवाज़े। आपके दिल में समाज और इंसानियत की ख़िदमत का जो जज़्बा है, उसे और मजबूती व बुलंदियाँ अता फ़रमाए।
आपकी शख्सियत में जो सादगी, अपनापन, ख़ुलूस और लोगों के लिए मोहब्बत है, वह हमेशा क़ायम रहे और आप इसी तरह अपने अच्छे अख़लाक़ और बेहतरीन किरदार से लोगों के दिलों पर राज करते रहें।
रब्बे करीम आपकी हर नेक तमन्ना पूरी फ़रमाए, आपके हर क़दम को कामयाबी की राह पर आगे बढ़ाए, आपकी ज़िंदगी को सुकून, बरकत और खुशियों से मालामाल करे तथा आपको मुल्क व समाज की ख़िदमत के और अधिक अवसर प्रदान फ़रमाए।
दुआ है कि आने वाला हर साल आपके लिए नई कामयाबियों, नई खुशियों और नई बुलंदियों का पैग़ाम लेकर आए।
ढेर सारी मोहब्बत, एहतराम और नेक दुआओं के साथ...
🌹 जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। 🌹अल्लाह आपको हमेशा खुश, कामयाब और सरफ़राज़ रखे। आमीन।
Danish Azad Ansari
29/05/2026
उप्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हज कमेटी मोहतरम जनाब मोहसिन रज़ा साहब एवं उनकी मोहतरमा अहलिया को शादी की सालगिरह पर दिली मुबारकबाद। 💐
अल्लाह तआला आप दोनों की ज़िंदगी को मोहब्बत, खुशहाली, सेहत, सुकून, बरकत और कामयाबियों से हमेशा रोशन रखे।
रब्बे करीम आपसी मोहब्बत को यूँ ही क़ायम रखे और हर खुशी नसीब फ़रमाए।
आप दोनों का साथ यूँ ही सलामत रहे और जिंदगी का हर आने वाला साल ढेर सारी खुशियाँ लेकर आए।
🌹 दुआओं के साथ 🌹
26/05/2026
भाषा वृक्ष 🌳
संस्कृत से विकसित भारतीय भाषाओं की समृद्ध परम्परा,
भारतीय संस्कृति और ज्ञानधारा की अद्भुत एकता को प्रकट करती है।
25/05/2026
फतेहाबाद रोड स्थित मुकुंद विहार कॉलोनी, आगरा में जनाब जमील सिद्दीकी साहब की रिहाइश पर सिद्दीकी जमात वेलफेयर सोसाइटी की एक अहम बैठक मुनअकिद हुई।
बैठक में समाजी इत्तेहाद,
आपसी भाईचारे और फलाही कामों को लेकर तफ्सील से गुफ्तगू की गई।
ख़ुसूसी तौर पर उन जरूरतमंद बहन-बेटियों के मसले पर गौर किया गया, जो कमजोर माली हालत की वजह से निकाह के इंतजार में घरों में बैठी हैं।
बैठक का बुनियादी मक्सद यह रहा कि समाज मिलकर ऐसे जरूरतमंद खानदानों की निशानदेही करे और उनकी बेटियों के निकाह के लिए हर मुमकिन तआवुन और बेहतर इंतजामात किए जाएं, ताकि कोई भी बेटी सिर्फ माली परेशानियों की वजह से अपने घर बसाने से महरूम न रहे।
इस मौके पर खास तौर पर मौजूद रहे
कय्यूम सिद्दीकी साहब
• रज़्ज़ाक़ सिद्दीकी साहब
• शकील सिद्दीकी साहब
• जमील सिद्दीकी साहब (ताजगंज)
• चांद बाबू सिद्दीकी साहब
• यासीन सिद्दीकी साहब
• हाजी जफर साहब
• जमील सिद्दीकी साहब
• एडवोकेट फैजान सिद्दीकी साहब
बैठक खुशनुमा और भाईचारे के माहौल में मुकम्मल हुई और समाज की बेहतरी और जरूरतमंद खानदानों की मदद के लिए मिलकर काम करने का अहद किया गया।
मैं आपका अपना
मोहम्मद अरिफ सिद्दीकी
संयोजक – दयालबाग मंडल
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,
महानगर आगरा
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी – सिद्दीकी
जमात वेलफेयर सोसाइटी
पूर्व , मीडिया प्रभारी –
आगरा मंडल,
जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया
25/05/2026
बडे भाई साहब रितेश भारद्वाज जी को जन्मदिन के अवसर पर अनन्त शुभकामनाएं एवं बधाई।
25/05/2026
भाजपा नेता एवं आगरा महानगर के पूर्व महामंत्री श्री Dr.Yadvendra sharma जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ ।
25/05/2026
भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के पूर्व मंत्री प्रभु दयाल प्रजापति जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🎂🌸
प्रभु से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
आप सदैव इसी प्रकार संगठन और समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें तथा आपके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रहे।
ईश्वर आपको यश, वैभव और सम्मान से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें।
🎉 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं 🎉