07/05/2026
*वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल जी ने कल पंचशील भवन नई दिल्ली स्थित कार्यालय में देश के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी से शिष्टाचार भेंट की।*
*इस आत्मीय मुलाकात के दौरान वेडिंग एवं फूड इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संगठन की गतिविधियों एवं उत्तर प्रदेश में उद्योग जगत को सशक्त बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी माननीय मंत्री जी को दी गई।*
30/04/2026
*देश के प्रतिष्ठित फूड, स्नैक्स एवं रेस्टोरेंट चेन बीकानेरवाला के निदेशक श्री नवरत्न अग्रवाल जी से आज दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई।*
*इस अवसर पर उन्हें वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं उद्योग हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही, गत वर्ष आगरा में सफलतापूर्वक आयोजित ‘IWIC 2025’ कार्यक्रम की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई।*
*श्री नवरत्न अग्रवाल जी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए वर्तमान समय में वैवाहिक एवं मांगलिक उद्योग के लिए ऐसे सशक्त मंच की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले ‘IWIC 2026’ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता के प्रति भी उत्साह व्यक्त किया।*
*इस दौरान संगठन के एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता द्वारा श्री नवरत्न अग्रवाल जी को संगठन का ब्रोशर भी भेंट किया*
🍲🍕🍟🍔
25/04/2026
वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सम्मानित सदस्य एवं आगरा की प्रतिष्ठित ‘सोबती चाट फैक्ट्री’ फूड कैटरिंग सर्विस के निदेशक श्री मनप्रीत सिंह जी (सनी सोबती जी) ने संगठन के आदरणीय अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आगरा एवं उत्तर प्रदेश में फूड कैटरिंग सर्विसेज के बदलते स्वरूप, नवीन ट्रेंड्स एवं आधुनिक मेन्यू को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। श्री सनी सोबती जी ने कैटरिंग इंडस्ट्री में आ रहे सकारात्मक बदलावों एवं नई संभावनाओं से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया।
संगठन द्वारा पूर्व मे आगरा के फाइव स्टार होटल ‘सौरा क्लब महिंद्रा’ में आयोजित हुए होली मिलन समारोह में उनके सराहनीय सहयोग के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।