19/04/2026
“मैं” मजबूत है, “हम” कमजोर (Rajput)
राजपूत समाज की पहचान सदियों से वीरता, स्वाभिमान और बलिदान के लिए रही है। इतिहास के पन्ने इस बात के साक्षी हैं कि जब-जब देश पर आंच आई, तब-तब राजपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देने में भी संकोच नहीं किया। यही कारण है कि लोकमानस में एक पंक्ति आज भी गूंजती है।
“बारह बरस कुकूर जिए, सोलह जिए सियार, अठारह वर्ष क्षत्रिय जिए, उसके आगे जीना धिक्कार।”
यह पंक्ति केवल भावनात्मक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतीक है जिसमें व्यक्तिगत वीरता को सर्वोच्च स्थान दिया गया। हर क्षत्रिय स्वयं में एक योद्धा लड़ने, मरने , मारने और अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर।
इतिहास गवाह है कि राजपूतों में व्यक्तिगत साहस , नेतृत्व की क्षमता , न्याय की भावना जैसी अद्भुत क्षमता रही है।
हर किले में एक नायक था, हर युद्ध में एक योद्धा, और हर संकट में एक बलिदानी।
किन्तु प्रश्न यह है कि क्या आज के दौर में केवल व्यक्तिगत वीरता पर्याप्त है?
आधुनिक समाज की संरचना बदल चुकी है। क्योंकि आज की दुनिया तलवार से नहीं, संरचना(structure), रणनीति (strategy) और संगठन (organization) से चलती है और कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितना बड़ा योद्धा इन कामों को अकेले नहीं कर सकता है इसके लिए संगठित प्रयास ही जरूरी है।
आज के युग में वही समाज आगे बढ़ता है, जो “मैं” से ऊपर उठकर “हम” को प्राथमिकता देता है। दुर्भाग्य से राजपूत समाज का सबसे बड़ा संकट यही है कि उसकी व्यक्तिगत शक्ति तो अत्यंत प्रबल है, पर सामूहिक शक्ति अपेक्षाकृत कमजोर।
कई इतिहासकारों ने भी इस तथ्य की ओर संकेत किया है कि राजपूतों में साहस ,नेतृत्व और न्याय की भावना की कोई कमी नहीं थी, लेकिन संगठित न हो पाना बार-बार उनकी कमजोरी बनकर सामने आया। छोटे-छोटे समूहों में विभाजन, आपसी प्रतिस्पर्धा और सामूहिक रणनीति का अभाव इन सभी ने उस शक्ति को बिखेर दिया, जो यदि एकजुट होती, तो परिणाम भिन्न हो सकते थे।
यह प्रवृत्ति केवल इतिहास तक सीमित नहीं है। आज भी समाज के विभिन्न स्तरों चाहे वह राजनीति हो, सामाजिक नेतृत्व हो या आम जनजीवन में व्यक्तिगत प्रतिष्ठा अक्सर सामूहिक हितों पर भारी पड़ती है। “मैं” की यह प्रवृत्ति समाज को भीतर से कमजोर करती है, भले ही वह बाहर से शक्तिशाली क्यों न दिखे।
वास्तविकता यह है कि आज के समय में शक्ति का अर्थ बदल चुका है। अब वही प्रभावी है, जो संगठित है, जो सामाजिक राजनीतिक गठबंधन बना सकता है, और जो अपने व्यक्तिगत अहंकार को सामूहिक उद्देश्य के लिए नियंत्रित कर सकता है। वीरता अब केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और दिशा देने में भी परिलक्षित होती है।
राजपूत समाज के सामने आज सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या वह अपनी व्यक्तिगत शक्ति को सामूहिक शक्ति में परिवर्तित कर पाएगा? क्या वह अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को ढाल सकेगा?
यदि इस प्रश्न का उत्तर “हाँ” में आता है, तो भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ है। लेकिन यदि “मैं” की यह दीवार “हम” के मार्ग में खड़ी रही, तो यह संकट आगे भी बना ही रहेगा।
इतिहास के महापुरुषों की वीरता की कहानी लच्छेदार भाषणों के माध्यम से सुना कर पीठ थपथपाने और ताली बजाने से वर्तमान में समाज को क्या लाभ होगा ? हमें समझना होगा आखिर क्यों छोटे-छोटे राज्यों में विभाजन , राजाओं की आपसी प्रतिस्पर्धा और संघर्ष और सामूहिक रणनीति की कमी
इन कारणों ने बाहरी शक्तियों को वह अवसर दिया, जो शायद उन्हें नहीं मिलना चाहिए था।
यह विडंबना ही है कि जहाँ व्यक्ति अजेय था, वहाँ समाज असुरक्षित हो गया।
राजाओं से नेताओं तक समस्या का निरंतरता यह केवल अतीत की कहानी नहीं है।
आज भी देखे देश में एक से एक प्रभावशाली राजपूत नेता मिलेंगे जिनका जनाधार से लेकर पहचान बड़ा है व्यक्तिगत तौर पर वह बड़े नेता है लेकिन उन तमाम बड़े नेताओं में आपसी कोई ECO सिस्टम नहीं है जिससे उनकी व्यक्तिगत क्षमता एक सामूहिक संगठित ताकत के रूप में खड़ी हो सके राजाओं के युग से लेकर आज के लोकतांत्रिक नेताओं तक, यह प्रवृत्ति किसी न किसी रूप में बनी रही है। आप राजनीतिक छोड़ दे तो सामाजिक संगठनों की स्थिति देख लीजिए संगठित के लिए किसी जाती से ज्यादा संगठन इस जाती में है लेकिन एक उद्देश्य के लिए काम कर रहे लोगों में कोई तालमेल नहीं हर जाती का बुद्धिजीवी चाहे वह लेफ्ट हो राइट अब का आंतरिक गठजोड़ रहता है वह एक जैसा नैरेटिव परसेप्शन बिल्ड करते है यहां राइट के स्वजातीय बुद्धिजीवी एक दूसरे से भिन्न और अलग थलग रहते है।
हर स्तर पर व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को प्राथमिकता सामूहिक निर्णयों की जगह व्यक्तिगत अहंकार समाज से ऊपर स्वयं की पहचान और यही कारण है कि यह समस्या “थी, है और यदि चेतना नहीं आई, तो रहेगी।”
आधुनिक युग में शक्ति का स्वरूप बदल चुका है। आज जीत उसी की होती है, जो संगठित हो जो सामाजिक राजनीतिक गठबंधन बना सके सामूहिक लक्ष्य के लिए व्यक्तिगत अहंकार को त्याग सके यहाँ वीरता का अर्थ केवल रणभूमि में तलवार उठाना नहीं, बल्कि अपने “मैं” को नियंत्रित कर “हम” के लिए काम करना भी है।
सामाजिक दृष्टि से देखा जाए, तो “हम” कोई अलग अस्तित्व नहीं है यह “मैं” का ही विस्तार है। जब “मैं” केवल अपने तक सीमित रहता है, तो वह शक्तिशाली तो होता है, पर सीमित भी लेकिन जब वही “मैं” समाज में फैलता है, दूसरों से जुड़ता है, तो वह “हम” बन जाता है और वहीं से असली शक्ति जन्म लेती है।
क्योंकि इतिहास यह सिखाता है कि अकेली शक्ति प्रभावशाली हो सकती है, लेकिन संगठित शक्ति ही निर्णायक होती है।
राजपूत समाज के सामने आज सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या वह अपनी व्यक्तिगत शक्ति को सामूहिक शक्ति में परिवर्तित कर पाएगा? क्या वह अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को ढाल सकेगा?
यह देश जंगल बन चुका है यहां राज अब शेर नहीं गीदड़ करेगा अकेला शेर बहादुर हो सकता है, लेकिन जंगल पर राज झुंड ही करेगा।
यदि “मैं” की शक्ति को “हम” की दिशा मिल जाए,
तो वही समाज, जो आज बिखरा हुआ दिखता है,
कल एक संगठित, प्रभावशाली और निर्णायक शक्ति बन सकता है।
अंततः
राजपूतों को अपनी वीरता छोड़ने की आवश्यकता नहीं है,बल्कि उसे एक नई दिशा देने की आवश्यकता है।
जहाँ “मैं” की तलवार, “हम” की ढाल बन जाए।
✍️ अंकित कुमार सिंह गुजरात प्रदेश प्रवक्ता सह प्रभारी