08/10/2026
आज भीनमाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, जालोर द्वारा पंचायत राज चुनाव 2026 की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने का अवसर मिला।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी पंचायत राज चुनाव की रणनीति तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर श्री भूपेंद्र जी सैनी (प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी), श्री जोगेश्वर जी गर्ग (मुख्य सचेतक, राजस्थान विधानसभा), श्री लुंबाराम जी चौधरी (माननीय सांसद, जालोर-सिरोही), श्री गणपतलाल जी बाठिया (जिला चुनाव प्रभारी), श्री जसराज जी राजपुरोहित (जिलाध्यक्ष, भाजपा जालोर), श्री देवजी एम. पटेल (पूर्व सांसद), श्री जीवाराम जी चौधरी (विधायक, सांचौर), श्री सी. आर. चौधरी जी (पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री नागौर), श्री नारायणसिंह जी देवल (पूर्व विधायक, रानीवाड़ा), श्री महेंद्र जी मेघवाल (जिला संगठन प्रभारी, जालोर) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सम्मानितजन उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आगामी चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।