Aligarh nagar nigam

Aligarh nagar nigam

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aligarh nagar nigam, Government Organization, .

Photos from Aligarh nagar nigam's post 07/04/2026

#माननीय_मुख्यमंत्री #उत्तर_प्रदेश_सरकार के #मार्गदर्शन में अलीगढ़ में रोज़ाना निकलने वाले कचरे के निस्तारण की व्यवस्था अब प्रभावी बनने जा रही है िगम ने #लीगेसी_वेस्ट के निस्तारण के बाद रोज़ाना शहर से निकलने वाले लगभग 700 मीट्रिक_टन_फ़्रेश_कचरे के निस्तारण के लिए फ्रेश_वेस्ट_प्लांट को भी शुरू कर दिया है।

मंगलवार को महापौर व नगर आयुक्त .ias ने संयुक्त रूप से मथुरा बाईपास पर नए कचरा प्लांट की मशीनों का बटन दबाकर व रिबन काटकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ उदघाटन किया।

नगर_निगम_अलीगढ़ का यह कदम शहर को जीरो_वेस्ट_सिटी बनाने की दिशा में व्यापक और प्रभावी कदम माना जा रहा है। मथुरा बाईपास स्थित कूड़ा_प्रोसेसिंग_प्लांट पर वर्षों से जमा लिगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निस्तारण कार्य ने भी तीव्र गति पकड़ ली है लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कचरे में से लगभग 3.5 लाख कचरे का निस्तारण मौके पर हो गया है। नगर आयुक्त की सतत निगरानी, निरीक्षण और मॉनिटरिंग के फलस्वरूप लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कचरे के विशाल ढेर में से विगत 3–4 माह में रिकॉर्ड लगभग 3.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा चुका है।

नगर_आयुक्त ने कहा यह उपलब्धि निश्चित रूप से अलीगढ़ को जीरो_वेस्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम होने जा रही है। मथुरा बाईपास स्थित शेष कचरे का भी शीघ्र निस्तारण करते हुए सितंबर 2026 तक इस कचरे के पहाड़ को पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले 6 माह में कचरा उठान व सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जहां पूर्व में शहर से प्रतिदिन लगभग 400–450 मीट्रिक टन कचरा एकत्र होता था, वह अब बढ़कर 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गया है। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज (शुल्क) में भी अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है,

महापौर_प्रशांत_सिंघल ने कहा आज अलीगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है माननीय_मुख्यमंत्री_जी के विज़न व मार्गदर्शन में नगर निगम विकास और जनता के विश्वास की नई परिभाषा लिख रहा है अब अलीगढ़ को बदनुमा कचरे के पहाड़ से आज़ादी मिलने जा रही है तो वही रोज़ के कचरे का रोज़ाना निस्तारण होने से शहर जीरो वेस्ट की ओर अग्रसर हो रहा है।
स्वच्छता_ही_सेवा_2025_अभियान

स्वच्छता_ही_सेवा SHS2025 SwachhataHiSeva2025
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 07/04/2026

#अलीगढ_नगर_निगम ने लगाया #हैल्थ_कैम्प-
हैल्थ_कैम्प शुभारंभ कार्यक्रम मे #महापौर व नगर आयुक्त .ias ने #स्वच्छता_मित्रों को अपने #स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील*
मंगलवार को महापौर प्रशान्त_सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम_प्रकाश_मीणा ने संयुक्त रूप से पार्षदों के संग कल्याण_सिंह_हैबिटेट_सेंटर में जवाहर_लाल_नेहरू_मेडिकल_कालेज व जिला_चिकित्सालय के सहयोग से स्वच्छता_मित्रो के स्वास्थ्य_परीक्षण के लिए आयोजित हेल्थ_कैम्प का शुभारंभ किया।
सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चले इस हेल्थ कैम्प में लगभग 430 सफाई मित्रों, अर्बन कम्पनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जांच की गई व शिविर में मेडिकल कालेज के अनुभवी डॉक्टरों ने स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य को चेक़ कर दवाइयों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में नगर_आयुक्त व महापौर ने सफाई मित्रों को स्वस्थ जीवन के महत्व से अवगत कराया तथा उनके सफाई में योगदान की सराहना की।
स्वच्छता_ही_सेवा_2025_अभियान

स्वच्छता_ही_सेवा SHS2025 SwachhataHiSeva2025
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 07/04/2026

अलीगढ नगर निगम द्वारा #स्वच्छ_घर_मेरा_घर अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित जा रहा है ।
अभियान के दौरान आमजन को चार डस्टबिन प्रणाली की जानकारी प्रदान करते हुए घर-घर कचरा पृथक्करण एवं नियमित संग्रहण के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता रैली, घर-घर संवाद, डस्टबिन वितरण एवं कचरा पृथक्करण के व्यवहारिक प्रदर्शन के माध्यम से नागरिको की सहभागिता को मजबूत किया जा रहा है ।
#स्वच्छता_ही_सेवा_2025_अभियान

#स्वच्छता_ही_सेवा
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 07/04/2026

अलीगढ नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसमें मौके पर ही नोटिस/ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है
#स्वच्छता_ही_सेवा-2025 अभियान
#स्वच्छता_ही_सेवा
#स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 06/04/2026

✨सुबह की शुरुआत स्वच्छता से✨

प्रतिदिन प्रातःकाल से नगर के सभी प्रमुख मार्गों, वार्डों और गली-मोहल्लों में हमारे समर्पित सफाई मित्र स्वच्छता कार्य पूर्ण रूप से कर रहे हैं।

#स्वच्छता_ही_सेवा_2025_अभियान

#स्वच्छता_ही_सेवा
#स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 05/04/2026

#अलीगढ़_नगर_निगम द्वारा लगभग 1.5 करोड़ की लागत से #भारतरत्न_बाबा_साहब_भीमराव_अंबेडकर जी को अर्पित शहर के पहले #संविधान_पार्क में पार्क समिति के अनुरोध पर   #भगवान_बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। अलीगढ़ का ये पहला पार्क होगा जिसमें #भगवान_बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होगी।

रविवार को लगभग 1.5 करोड़ की लागत से शहर में विकसित हो रहे संविधान पार्क का नगर आयुक्त .ias ने निरीक्षण करते हुए एजेंसी को आगामी 12 अप्रैल तक सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण करने व दिनांक 12 अप्रैल को इसका भव्य उद्घाटन कर शहरवासियों को सौपने के निर्देश दिए।
नगर_आयुक्त ने बताया कि भारत_रत्न_बाबा_साहब भीमराव_अंबेडकर के परिचय, उनके जीवन की कहानियों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के साथ भगवान_बुद्ध_जी की प्रतिमा के दर्शन हेतु अलीगढ़ नगर निगम द्वारा यह प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि अंबेडकर पार्क को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सौंदर्यपरक दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए अंबडेकर पार्क में संविधान (संविधान ग्रंथ) की मिनी बुक पार्क में भारत के संविधान की मिनी बुक को 3-डी मोल्डेड डिज़ाइन में स्थापित किया जा रहक है इसमें संविधान से जुड़े प्रमुख अंशों एवं प्रतीकों का सूक्ष्म (डिटेलिंग के साथ) अंकन होगा, जिससे आने वाले नागरिको विशेषकर युवाओं को संविधान के मूल्यों की जानकारी मिल सकेगी।
नगर_आयुक्त ने बताया कि अम्बेडकर पार्क में सफेद सैंडस्टोन (White Sandstone) से निर्मित अशोक चक्र की कलात्मक प्रतिमा पार्क में स्थापित की गयी है जो यह राष्ट्रीय एकता धर्मनिरपेक्षता और संविधानिक मूल्यों का प्रतीक होगी। इसके साथ साथ एफ.आर.पी(फाइबर रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक) म्यूरल्स (दीवार चित्रांकन) डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबासाहेब) के जीवन, संघर्ष, विचारधारा, संविधान निर्माण में योगदान एवं सामाजिक सुधार कार्यों पर आधारित लगाए जा रहे है इन म्यूरल्स के माध्यम से उनके कार्यों की प्रेरणादायी कहानी दृश्य रूप में प्रस्तुत होगी।
स्वच्छता_ही_सेवा-2025 अभियान
स्वच्छता_ही_सेवा SHS2025 SwachhataHiSeva2025
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 05/04/2026

शहर के #प्रमुख_मार्गों, #औद्योगिक_क्षेत्र एवं #बाजारों में नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में नगर आयुक्त .ias ने लंबे समय से शहर में स्थापित सामुदायिक/सार्वजनिक टॉयलेट, यूरिनल एवं कूड़ेदानों की नियमित सफाई/खाली न किए जाने की जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक नई निगरानी व्यवस्था लागू की है।
ुक्त ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित कूड़ेदान सामुदायिक/सार्वजनिक टॉयलेट व यूरिनल की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) को सौंपी है। सभी QR कोड से लैस कूड़ेदान, सामुदायिक/सार्वजनिक टॉयलेट, यूरिनल को ICCC से एकीकृत (इंटीग्रेट) किया गया है।
ुक्त प्रेम_प्रकाश_मीणा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत संबंधित एजेंसी अर्बन कंपनी को प्रत्येक कूड़ेदान, सामुदायिक/सार्वजनिक टॉयलेट, यूरिनल की सफाई से पूर्व और सफाई के बाद की फोटो QR कोड स्कैन कर अपलोड करनी होगी। अपलोड की गई तस्वीरों का सत्यापन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किया जाएगा जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
नगर_आयुक्त ने बताया कि इस नई प्रणाली से शहर की सफाई व्यवस्था, विशेषकर सामुदायिक/सार्वजनिक टॉयलेट, यूरिनल की स्वच्छता में सुधार आएगा। स्मार्ट व स्वच्छ शहरों की तर्ज पर इस तकनीक का उपयोग कर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
नगर_आयुक्त ने बताया कि शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने हेतु QR कोड वाले दोहरे (डुअल) कूड़ेदान स्थापित किए जा रहे है l
महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से ही इसका स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक आवागमन एवं व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
स्वच्छता_ही_सेवा-2025 अभियान
स्वच्छता_ही_सेवा SHS2025 SwachhataHiSeva2025
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 05/04/2026

शासन की मंशा अनुरूप नगर आयुक्त .ias के निर्देशानुसार अलीगढ नगर निगम द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने और संचारी रोगों से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है ।
अभियान के दौरान प्रतिदिन संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अलीगढ नगर निगम द्वारा सक्रिय रूप से नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है l
अलीगढ नगर निगम द्वारा आमजन को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से संचारी रोग नियंत्रण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित कर अपील की जा रही है की आमजन अपने घरों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें और जलभराव, कूड़े-कचरे और मच्छरों के प्रकोप को रोकने में नगर निगम का सहयोग करें।
#स्वच्छता_ही_सेवा-2025 अभियान
#स्वच्छता_ही_सेवा
#स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 05/04/2026

नगरायुक्त .ias   के आदेशानुसार   द्वारा सुबह 5:00 से स्वच्छता मित्रों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था युद्ध स्थर पर कराई जा रही है
#स्वच्छता_ही_सेवा_2025_अभियान

#स्वच्छता_ही_सेवा
#स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 04/04/2026

जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली निर्माणधीन सड़क की गुणवत्ता और मानक के विपरीत निर्माण ख़राब निर्माण सामाग्री व बिना यूटिलिटी शिफ्टिंग( विद्युत पोल) के सड़क निर्माण को देखकर नगर आयुक्त .ias ने खासी नाराजगी जताते हुए निर्माण विभाग में तैनात सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निर्माण कार्यों में लापरवाही का दोषी मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्ठी व मुख्य अभियंता के विरुद्ध अधीनस्थों पर नियंत्रण न होने, आदेशो की अवहेलना करने व उक्त ख़राब सड़क निर्माण के आरोप में मुख्य अभियंता का चार्ज हटाते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण को देने की कार्रवाई की है।
ुक्त ने लापरवाही के लिए दोषी निर्माण ठेकेदार इन्तिज़ार अली एंड एसोसिएट के विरुद्ध भी बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के संग अनुबंध को टर्मिनेट करते हुए, समस्त जमानत धनराशि को ज़ब्त करते हुए फर्म को ब्लैक लिस्टेड करते हुए प्रदेश के सभी नगर निकायों में इस फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की सूचना भेजने की कार्रवाई की है।
शनिवार को नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर वीके सिंह, सहायक अभियंता दानिश नक़वी व अवर अभियंता अमित कुमार के साथ मेडिकल रोड जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली आरसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को वहां जाकर चेक किया। मौके पर नगर आयुक्त को सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही देखने को मिली ख़राब आरसीसी सड़क निर्माण के कारण सड़क जगह जगह से उखड़ रही थी व पूर्व माह अक्टूबर में नगर आयुक्त द्वारा अपने निरीक्षण में दिए गए आदेशो का चीफ़ इंजीनियर, सहायक अभियंता व अवर अभियंता द्वारा कोई भी प्रभावी कार्यवाही न करने पर नगर आयुक्त ने मौके पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की।

निरीक्षण में नगर आयुक्त को अपने पूर्व निरीक्षण के दौरान सड़क पर लगे विद्युत पोल को शिफ्ट किये बगैर सड़क निर्माण किया हुआ मिला जबकि नगर आयुक्त ने अपने पूर्व निरीक्षण में विद्युत पोल को शिफ़्ट कराने के उपरांत सड़क का निर्माण करने के निर्देश दिए थे मौके पर नगर आयुक्त को आदेशो की अवहेलना देखने को मिली। निरीक्षण में नगर आयुक्त को जगह-जगह सड़क उखाड़ने सीमेंट हटाने की स्थिति दिखाई दी।

नगर आयुक्त ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप विकास कार्यो में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी। विकास कार्यो में भर्ष्टाचार व लापरवाही पर जीरो टोरलेन्स की नीति का अनुश्रवण किया जाएगा आज की कार्रवाई उन लोगों के लिए नज़ीर है जो शहर के विकास कार्यो में लापरवाही कर रहे है ऐसे लोगो को चिन्हित कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। विपरीत मानक और निर्माण ख़राब निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने

Photos from Aligarh nagar nigam's post 04/04/2026

िगम के मूल बजट 2026-27 के लिए महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में आहुत मूल बजट अधिवेशन में 126169.29 लाख के बजट पर #महापौर #प्रशांत_सिंघल की अगुवाई वाले नगर निगम बोर्ड ने सर्व समिति से अपनी सहमति की मोहर लगा दी है।
शनिवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आहुत मूल बजट के बोर्ड अधिवेशन परंपरागत राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
#महापौर की अनुमति से प्रभारी लेखाधिकारी भारत कुमार दुबे ने सदन के समक्ष नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट पढ़ना शुरू किया। प्रभारी लेखाधिकारी के बजट पढ़ने के उपरांत समस्त पार्षदों ने एक साथ मूल बजट पास पास कहकर अपनी सहमति से बजट को अधिवेशन में स्वीकृत कर दिया।
#स्वच्छता_ही_सेवा-2025 अभियान
स्वच्छता_ही_सेवा SHS2025 SwachhataHiSeva2025
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Photos from Aligarh nagar nigam's post 04/04/2026

नगर आयुक्त .ias के शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे नगर निगम द्वारा खटीकन चौराहे पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिस मे सड़क किनारे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया गया l
नगर आयुक्त #प्रेम_प्रकाश_मीणा ने चेतावनी दी की जो लोग सड़क या सड़क किनारे फुटपाथ की पटरी पर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा
#स्वच्छता_ही_सेवा-2025 अभियान
#स्वच्छता_ही_सेवा
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP

Want your business to be the top-listed Government Service?

Culinary Team

Attire

Telephone