27/02/2026
कांग्रेस की महासचिव एवं वायनाड से सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने कैथापोयिल, तिरुवंबाडी (केरल) में MES फातिमा रहीम सेंट्रल स्कूल के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन किया तथा विद्यालय के नए मॉन्टेसरी ब्लॉक का शिलान्यास किया।
📍 कैथापोयिल, तिरुवंबाडी, केरल
27/02/2026
माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी
चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया और कहा था –
"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।"
उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।
आज हम संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा करेंगे।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि।
🇮🇳