CHC JAWAN

Website Contact the organization

CHC JAWAN COMMUNITY HEALTH

CHC JAWAN Ayushman Bharat Uttar Pradesh आयुष्मान भारत
23/09/2026

CHC JAWAN Ayushman Bharat Uttar Pradesh आयुष्मान भारत

18/09/2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,...
17/09/2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जवां (अलीगढ़) में “सेवा, संकल्प और समर्पण के 25 वर्ष” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा काल के दौरान देश में विकास, सुशासन, सुरक्षा, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “विकसित भारत 2047” के सामूहिक संकल्प को साकार करने की दिशा में अपने योगदान का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर जयवीर सिंह, मा. पूर्व कैबिनेट मंत्री, उ.प्र. शासन तथा विशिष्ट अतिथि ठाकुर हरेंद्र सिंह, मा. ब्लॉक प्रमुख, जवां , डॉ रामनाथ सिंह , मुख्यचिकित्साधिकारी, अलीगढ़ ,मा.अध्यक्ष , नगर पंचायत ,जवां , खण्ड विकास अधिकारी , जवां , समस्त सहायक विकास अधिकारी ब्लॉक जवां व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवां परिसर में  रक्तदान शिव...
17/09/2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवां परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदान करने वाले लोगों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। उपस्थित लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ठाकुर रघुराज सिंह, माननीय अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश तथा धर्मवीर सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष, अलीगढ़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

CHC JAWAN  जवां में AMU के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मनाया विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस, दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग ,  व...
13/09/2026

CHC JAWAN जवां में AMU के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मनाया विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस, दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग , विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवां में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के जेएन मेडिकल कॉलेज (JNMC) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, मेडिकल इंटर्न्स, स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को समझाया कि किसी भी सड़क दुर्घटना, चोट लगने, जलने, बेहोशी या अचानक दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ने पर अस्पताल पहुंचने से पहले का शुरुआती समय (गोल्डन ऑवर) कितना कीमती होता है। सही समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है।
चिकित्सकों की टीम ने केंद्र पर आए मरीजों और ग्रामीणों को व्यावहारिक रूप से CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने का तरीका सिखाया। इसके साथ ही दम घुटने (Choking), अत्यधिक खून बहने को रोकने के लिए दबाव पट्टी बांधने और सांप के काटने पर किए जाने वाले जरूरी प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई।
प्राथमिक चिकित्सा सिर्फ डॉक्टरों या स्वास्थ्यकर्मियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर व्यक्ति, विशेषकर युवाओं और स्कूली बच्चों को इसकी बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को अपने घरों और कार्यस्थलों पर एक बुनियादी फर्स्ट-एड किट रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Dainik Jagran Amar Ujala DD News Uttar Pradesh Ayushman Bharat Uttar Pradesh

10/09/2026

Influenza A (H1N1) is a seasonal respiratory infection that is mostly self-limiting in healthy adults. Common symptoms include fever, cough, sore throat, headache, body aches and fatigue.

If symptoms persist beyond 5–6 days, or occur in young children, elderly persons or those with underlying medical conditions, consult a doctor or visit your nearest government health facility.



Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल J.P.Nadda PMO India DDNewsLive MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India All India Radio News Prataprao Jadhav

04/09/2026

मलेरिया से बचाव संभव है।

जानिए इसके लक्षण और मच्छरों से बचाव के प्रभावी उपाय अपनाइए।यदि मलेरिया के लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और पूरा इलाज लें।



Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल J.P.Nadda PMO India DDNewsLive MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India All India Radio News Prataprao Jadhav

https://05days.wordpress.com/2026/09/02/3-%e0%a4%b8%e0%a5%87-17-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%...
02/09/2026

https://05days.wordpress.com/2026/09/02/3-%e0%a4%b8%e0%a5%87-17-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2/

तीन से 17 सितंबर तक प्रदेश में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियानलगभग 10 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्यलखनऊ, 1 स...

29/08/2026

बरसात के मौसम में जलभराव मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनता है। आइए, पानी जमा होने से रोकें, मच्छरों की बढ़ोतरी पर रोक लगाएँ और डेंगू जैसी बीमारियों से मिलकर बचाव करें।

मच्छरों को पनपने से रोकें, स्वस्थ रहें।



Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल DDNewsLive J.P.Nadda PMO India MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India All India Radio News Prataprao Jadhav

Address

Aligarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CHC JAWAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CHC JAWAN:

Shortcuts

Share