09/10/2026
आज अलीगढ़ जोड़ो यात्रा के तिरेसठवें (63वें) दिन हमारी यात्रा शक्तिनगर, राजेंद्र नगर और न्यू राजेंद्र नगर में रही।
जैसे-जैसे यात्रा अपने समापन की ओर पहुँच रही है, वैसे-वैसे अवाम एक बड़ी तादाद में हमसे जुड़ रही है। जनता बदलाव चाह रही है और मौजूदा सरकार से त्रस्त है। गरीब को मौजूदा सत्ता कीड़ा समझती है और वैसा ही बर्ताव करती है; कोई उस समाज की बात करने वाला नहीं है, उनके साथ चलने वाला नहीं है। शिक्षा प्राइवेट हाथों में है और बिजली की दरें दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही हैं।
हमारी यात्रा इस सब से जनता को आजाद करेगी और एक ऐसी हुकूमत वजूद में लाएगी जो सर्व समाज की बात सुने और सर्व समाज का काम करे।
नया दौर, नया सफ़र, नया अलीगढ़
(Bharat jodo yatra, aligarh city, shaktinagar , gular road nagla masani, Banna Devi, new rajender nagar, mahagathbandhan, sp-inc alliance, Rahul Gandhi, up election 2027, up news, aligarh news)