DSP Ashok Singh Jadon

Contact the organization

DSP Ashok Singh Jadon Deputy Superintendent of Police | 2016 Batch | Duty • Discipline • Public Service 🇮🇳
(1)

🔹 *शिकायत से समाधान तक…....*🔹 *हर शिकायत पर किए जा रहे है त्वरित व उचित समाधान के हरसंभव प्रयास... , जनसुनवाई में बढ़ रह...
18/08/2026

🔹 *शिकायत से समाधान तक…....*

🔹 *हर शिकायत पर किए जा रहे है त्वरित व उचित समाधान के हरसंभव प्रयास... , जनसुनवाई में बढ़ रहा है आमजन का विश्वास....*

🔹 *जनसुनवाई में, पुलिस कमिश्नर इंदौर ने प्रत्येक आवेदक की व्यथा सुन, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित व उचित निराकरण के निर्देश*

इंदौर – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 18.08.2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज की जनसुनवाई में कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से आपसी पारिवारिक विवाद, आसपड़ोस के विवाद, आवेदक के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन लेकर धोखाधड़ी संबंधित, पैसों के लेन-देन, मकान/दुकान पर कब्जा करने, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग करने, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष में एवं फोन के द्वारा भी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

जनसुनवाई के दौरान अति पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी काउंसलिंग कर, आपसी एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का शांतिपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके।

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ“आदिवासी समाज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति-प्रेम और गौरवशाली विरासत ...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
“आदिवासी समाज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति-प्रेम और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उनके अधिकारों, सम्मान और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही सच्ची प्रगति का आधार है।”
आइए, आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए, समानता, सम्मान और विकास के साथ एक सशक्त समाज का निर्माण करें।
विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🇮🇳 जय हिंद 🇮🇳

"Courage, commitment, and coordination lead to lasting peace."🙏
03/08/2026

"Courage, commitment, and coordination lead to lasting peace."🙏

नशे से दूरी, सुरक्षित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम।युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, नशे को "ना" कहें और स्वास्थ...
19/07/2026

नशे से दूरी, सुरक्षित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम।
युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

आइए, नशे को "ना" कहें और स्वास्थ्य, परिवार तथा उज्ज्वल भविष्य को "हाँ" कहें।

हम सब मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

Another chapter in khaki. 🤎“New chapter, same dedication — ready to serve and protect. 🫡”Joined as ACP Malharganj, Indor...
08/07/2026

Another chapter in khaki. 🤎“New chapter, same dedication — ready to serve and protect. 🫡”
Joined as ACP Malharganj, Indore

03/11/2025

“हथियार छोड़कर आज हम कदम रखते हैं एक नए सफर पर — जहाँ भय नहीं बल्कि विश्वास होगा"

Address

Ambah

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DSP Ashok Singh Jadon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DSP Ashok Singh Jadon:

Shortcuts

Share