Rahul Sonkar Veeru- The Youth Icon

Website Contact the organization

Rahul Sonkar Veeru- The Youth Icon सेवा को सदैव संकल्प के रूप मे लिया और उसी पर तत्पर होकर जनता हित के लिए, आप सभी के बीच आकर आपका आशीर्वाद और प्यार पाकर खुद को शोभाग्यशाली महसूस करता हुं

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, लेकिन दिल के बहुत करीब होते हैं।आप मेरे लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल...
07/10/2026

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, लेकिन दिल के बहुत करीब होते हैं।
आप मेरे लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि बड़े भाई जैसे थे।
आपका हँसता हुआ चेहरा, आपका अपनापन और आपके साथ बिताया हर पल हमेशा याद रहेगा।

आज आपके जाने की खबर ने दिल को अंदर तक झकझोर दिया है।
यकीन करना मुश्किल है कि अब आप हमारे बीच नहीं हैं।
आपकी कमी हमेशा महसूस होगी और आपकी यादें हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगी।

ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

🕉️ ॐ शांति। 🙏

हमारे बड़े भाई स्वर्गीय श्री सिकंदर सोनकर जी अब हमारे बीच नहीं हैँ आत्मिक शांति के लिए 🙏दिनांक 04 अक्टूबर 2026, रविवार को...
03/10/2026

हमारे बड़े भाई स्वर्गीय श्री सिकंदर सोनकर जी अब हमारे बीच नहीं हैँ आत्मिक शांति के लिए 🙏
दिनांक 04 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित शांति पाठ / शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

#ॐशांति #श्रद्धांजलि #सोनकरपरिवार

"अत्यंत दु:खद समाचारहमारे पारिवारिक स्तंभ और बड़े भाई   #सिकंदर  #सोनकर पहलवान,अब हमारे बीच नहीं रहे। एक नेक दिल इंसान औ...
21/09/2026

"अत्यंत दु:खद समाचार
हमारे पारिवारिक स्तंभ और बड़े भाई #सिकंदर #सोनकर पहलवान,
अब हमारे बीच नहीं रहे। एक नेक दिल इंसान और हम सभी के लिए एक आदर्श थे।

भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों मे स्थान दें
ॐ शांति ॐ
🙏भावभीनी श्रद्धांजलि🙏


​

श्री गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।जहाँ गणपति बप्पा का आशीर्वाद हो,वहाँ हर मुश्किल आसान हो जाती है…🙏विघ्न...
14/09/2026

श्री गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

जहाँ गणपति बप्पा का आशीर्वाद हो,
वहाँ हर मुश्किल आसान हो जाती है…🙏

विघ्नहर्ता श्री गणेश आपके जीवन से सभी बाधाएँ दूर करें और आपके परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो।

🙏गणपति बप्पा मोरया! 🙏


मुरली की मधुर धुन और कान्हा के आशीर्वाद सेहर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।श्री कृष्ण आपके जीवन के हर अंधकार को द...
04/09/2026

मुरली की मधुर धुन और कान्हा के आशीर्वाद से
हर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
श्री कृष्ण आपके जीवन के हर अंधकार को दूर कर खुशियों से भर दें। 🌸

श्री जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
🙏 जय श्री कृष्ण 🙏

#श्रीकृष्ण #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेकृष्ण #कान्हा #कृष्णभक्ति #जन्माष्टमी2026 #श्रीकृष्णकीकृपा #अम्बाला #अम्बालाछावनी

अम्बाला कैंट के लोगों को दशकों से उनके घर और ज़मीन का पूरा मालिकाना हक़ नहीं मिल पाया है। 'टीम चित्रा' ने इस अन्याय के ख...
02/09/2026

अम्बाला कैंट के लोगों को दशकों से उनके घर और ज़मीन का पूरा मालिकाना हक़ नहीं मिल पाया है। 'टीम चित्रा' ने इस अन्याय के खिलाफ एक जन-आंदोलन शुरू किया है! आइए मिलकर अपनी आवाज़ उठाएँ और अंबाला कैंट के एक्साइज एरिया को फ्री-होल्ड बनाने की माँग करें।
​हमारी संपत्ति - हमारा अधिकार!

​

कच्चे  सफाई कर्मचारियों को पक्का करना सरकार की जिम्मेदारी है।जो  #सफाई  #कर्मचारी दिन-रात, गर्मी-सर्दी और बारिश की परवाह...
31/08/2026

कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करना सरकार की जिम्मेदारी है।

जो #सफाई #कर्मचारी दिन-रात, गर्मी-सर्दी और बारिश की परवाह किए बिना हमारे शहर को साफ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वे खुद वर्षों से अस्थायी नौकरी की चिंता में जी रहे हैं।

#सरकार बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं करने के बजाय कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का ठोस फैसला ले। जो कर्मचारी वर्षों से #ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें हर साल अनिश्चितता में रखना उनके साथ अन्याय है।

अगर सरकार को सफाई कर्मचारियों की मेहनत दिखाई देती है, तो उनके परिवारों का भविष्य भी सुरक्षित करना होगा।

हम सरकार से मांग करते हैं कि वर्षों से कार्यरत सभी पात्र कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की स्पष्ट नीति बनाकर जल्द लागू किया जाए।

👉 जो हमारे शहर को साफ रखते हैं, उनके भविष्य को भी सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

सफाई कर्मचारी का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, उसके हक और स्थायी रोजगार से होना चाहिए।

भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और स्नेहिल रिश्तों के पावन पर्व  #रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।...
28/08/2026

भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और स्नेहिल रिश्तों के पावन पर्व #रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का बंधन सदैव मजबूत बना रहे।

सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा !!!सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आइए, देश की एकत...
15/08/2026

सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा !!!

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आइए, देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।

जय हिंद 🇮🇳


#स्वतंत्रता_दिवस

fans

 #अम्बाला_छावनी, जागो और अपने हक के लिए आवाज उठाओ! 📢​12 सालों से 'ट्रिपल इंजन' सरकार के बड़े-बड़े वादे और अम्बाला छावनी ...
12/08/2026

#अम्बाला_छावनी, जागो और अपने हक के लिए आवाज उठाओ! 📢

​12 सालों से 'ट्रिपल इंजन' सरकार के बड़े-बड़े वादे और अम्बाला छावनी के निवासियों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक (फ्रीहोल्ड) आज भी नहीं मिला। आखिर कब तक हमारे हक को नज़रअंदाज़ किया जाएगा?

​सात बार के विधायक और मंत्री इस अहम मुद्दे पर फेल क्यों रहे? उनकी नज़र में हमारी समस्या क्यों नहीं आती? यह सवाल पूछने का वक्त आ गया है! ✊

​'टीम चित्रा' आपको आमंत्रित करती है एक जन-आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए, जहाँ हम सब मिलकर जवाब माँगेंगे:

​👉 कब मिलेगा अम्बाला छावनी को फ्रीहोल्ड का हक?
👉 आखिर क्यों 12 साल बाद भी सरकार विफल रही?
​आइए, मिलकर अपनी आवाज बुलंद करें!

​📅 दिनांक: 12 अगस्त
🗓️ दिन: बुधवार
📍 स्थान: सदर बाजार चौक
⏰ समय: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक


​

fans

Address

AMBALA CANTT
Ambala
133001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rahul Sonkar Veeru- The Youth Icon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rahul Sonkar Veeru- The Youth Icon:

Shortcuts

Share