SirSumit Kaushik

SirSumit Kaushik "Serving the nation with dedication. Committed to Law & Order and public safety.

06/09/2026

*49 नग डीआई पाइप चोरी का खुलासा: रामनगर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त आइसर ट्रक सहित , ₹3.50 लाख की चोरी की पाइप बरामद*

पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना में उपयोग हेतु रखी गई 49 नग डीआई पाइप चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई पाइप बरामद की है।

*घटना का विवरण*

दिनांक 04.09.2026 को फरियादी उमाशंकर कुशवाहा द्वारा थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नगर परिषद डोला अंतर्गत बस स्टैंड के पास अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के लिए रखी गई 49 नग डीआई पाइप अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई हैं। चोरी गई पाइप की अनुमानित कीमत ₹3,50,350 है। रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 258/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना रामनगर पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। प्राप्त साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही ट्रक की पहचान कर इंदौर निवासी ट्रक चालक अंसार पटेल पिता इशाक पटेल, उम्र 55 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक अज्ञात व्यक्ति (उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है जिसकी विवेचना की जा रही है) के कहने पर नगर परिषद डोला बस स्टैंड के पास रखी डीआई पाइप ट्रक क्रमांक MP 09 GJ 7865 में लोड की थीं। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई 49 नग डीआई पाइप मय ट्रक के पथरौड़ी के पास से बरामद कर ली गईं हैं । आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि जिस व्यक्ति ने ट्रक में चोरी कराकर पाइप लोड कराया था वह अपना मोबाइल बंद कर लिया था जिस कारण से यह पाइप लेकर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया था ।

*बरामद मशरूका*

* 49 नग डीआई पाइप कुल अनुमानित कीमत: ₹3,50,350
* ⁠ट्रक क्रमांक MP 09 GH 7865 आइसर कंपनी का कीमती करीब 20 लाख रुपए ।
मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की विवेचना जारी है।

*पुलिस टीम*

इस कार्रवाई में थाना रामनगर पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी,प्रधान आरक्षक 84 सनत कुमार द्विवेदी , आर अनुराग सिंह, आर अनुराग भार्गव शामिल रहे ।

*अनुपपुर पुलिस की अपील*

शासकीय संपत्ति एवं सार्वजनिक निर्माण सामग्री की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाना को दें।
Jansampark Anuppur Sir-Sumit Kaushik

26/08/2026

*घर की बाड़ी से चोरी का खुलासा: रामनगर पुलिस ने दो चोरों से , ₹25 हजार का पूरा माल किया बरामद*

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद किया है।

फरियादी श्याम कुमार चौहान, निवासी ग्राम आमाडांड ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर उसके घर के पीछे बाड़ी में लगे सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार एवं पाइप चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹25,000 थी।

रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 246/26 अंतर्गत धारा 302(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी*

* चरण प्रसाद केवट, पिता रामनाथ केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड।
* ललित केवट, पिता लोकनाथ केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, तार एवं घटना में प्रयुक्त बाइक क्र MP 65 MA 9026 को बरामद कर जप्त किया गया है ।

थाना प्रभारी श्री सुमित कौशिक के नेतृत्व में गठित टीम स.उ.नि. विनोद नाहर, आरक्षक मुमताज ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझाई।


Sir-Sumit Kaushik
Jansampark Anuppur

👮‍♂️ हर गुमशुदा की सुरक्षित वापसी… यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी, यही हमारी सबसे बड़ी सफलता।थाना रामनगर पुलिस ने सतत प्...
01/08/2026

👮‍♂️ हर गुमशुदा की सुरक्षित वापसी… यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी, यही हमारी सबसे बड़ी सफलता।

थाना रामनगर पुलिस ने सतत प्रयास, तकनीकी विवेचना एवं संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से विगत 02 दिनों में 02 गुमशुदगी प्रकरणों का सफल निराकरण करते हुए 01 नाबालिग बालिका एवं 01 बालिग महिला को सकुशल दस्तयाब किया।

हर शिकायत को गंभीरता से लेना, हर परिवार की चिंता को अपनी जिम्मेदारी मानना और हर गुमशुदा को सुरक्षित घर पहुंचाना—यही है मध्यप्रदेश पुलिस का संकल्प।

“गर्व का विषय है कि थाना रामनगर क्षेत्र में वर्तमान में किसी भी नाबालिग बालक/बालिका की गुमशुदगी का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है।”

“विश्वास की रक्षा • सुरक्षा का संकल्प • सेवा के प्रति समर्पण”
Sir-Sumit Kaushik
Jansampark Anuppur

25/07/2026

Address

Anuppur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SirSumit Kaushik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category