Bhojpur Live

Call Contact the organization

Bhojpur Live समाचार के लिए अब सुबह का इंतजार नहीं देखते रहिए BHOJPUR LIVE पर खबरें दिनभर Bhojpur Live News

Bhojpur Live DM Bhojpur  Pawan Singh
08/10/2026

Bhojpur Live DM Bhojpur Pawan Singh

Bhojpur Live बड़हरा विधानसभा
07/10/2026

Bhojpur Live बड़हरा विधानसभा

बड़हरा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभ...
06/10/2026

बड़हरा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लिया गया तथा संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, किसान के जमीन से जुड़ी समस्या, जीविका, मनरेगा, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत अन्य विभागों से संबंधित मामलों को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन जमा किया। पदाधिकारी एवं कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आवश्यक कागजात के साथ आवेदन प्राप्त किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि सेवा सेतु शिविर का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीण शिविर में पहुंचकर आवेदन दे सकते हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराना है। मौके पर विश सुत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय समेत कई कर्मी मौजूद थे Bhojpur Live

Bhojpur Live  BhojpurPolice
06/10/2026

Bhojpur Live BhojpurPolice

05/10/2026

बड़हरा प्रखंड के मटुकपुर बाजार पर भव्य दुर्गा पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान सड़क पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है और सड़क का पुलिया भी बिगत कई माह से टूटा हुआ है। Bhojpur Live

बड़हरा के सरैया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित धांधली व अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को आरा-स...
04/10/2026

बड़हरा के सरैया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित धांधली व अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को आरा-सिन्हा मुख्य मार्ग पर गुंडी मोड़ के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण सड़क पर त्रिपाल बिछाकर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कड़ी धूप में यात्रियों को परेशानी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि योजना की सूची में पात्र लाभुकों की अनदेखी कर अनियमितता की गई है। सूचना पर कृष्णागढ़ थाना प्रभारी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद बीडीओ निलेश कुमार भी जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की शिकायत सुनी। उन्होंने मामले की जांच कराने तथा पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हुआ। Bhojpur Live

Bhojpur Live DM Bhojpur
04/10/2026

Bhojpur Live DM Bhojpur

बड़हरा प्रखंड के मौजमपुर गांव स्थित मां सती कुमारी मंदिर में भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह गायक राकेश मिश्रा ने विधिवत पूजा-अ...
03/10/2026

बड़हरा प्रखंड के मौजमपुर गांव स्थित मां सती कुमारी मंदिर में भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह गायक राकेश मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता के चरणों में माथा टेका। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके पहुंचने से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। पूजा-अर्चना के बाद राकेश मिश्रा ने मां सती कुमारी मंदिर की धार्मिक महत्ता और स्थानीय लोगों की अटूट आस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रमुख केंद्र है। मंदिर के पुनर्निर्माण और विकास के लिए सरकार एवं संबंधित विभाग को गंभीरता से पहल करनी चाहिए, ताकि इस धार्मिक स्थल को भव्य स्वरूप मिल सके और आने वाली पीढ़ियां भी इससे जुड़ी रहें। उन्होंने बड़हरा में प्रत्येक वर्ष गंगा की बाढ़ और कटाव से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर भी चिंता जताई। कहा कि बाढ़ के कारण हजारों परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। आवागमन बाधित होने के साथ खेती-किसानी और रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता है। कई गांवों में खाद्य सामग्री, दवा और पेयजल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। उन्होंने बिहार सरकार से मौजमपुर सहित संवेदनशील क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण कराने, मजबूत तटबंध और कटावरोधी संरचनाओं का निर्माण कराने तथा स्थायी बाढ़ नियंत्रण परियोजना तैयार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़हरा के लोगों को हर वर्ष आश्वासन के बजाय स्थायी सुरक्षा और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। मौके पर नागेश सम्राट सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। Bhojpur Live बड़हरा विधानसभा युवा संघ खवासपुर

Address

Ara
802316

Telephone

+917903530301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhojpur Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhojpur Live:

Shortcuts

Share