02/10/2026
बापू का सपना, नारी का सम्मान — परिवर्तन की पहचान।
2 अक्टूबर 2026 को जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर “ श्री Nitish Kumar जी संवाद — जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत आज किशनगंज के अशोक सम्राट भवन, खगड़ा में जानकी जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मैंने मंच संचालन किया तथा कार्यक्रम की प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर बिहार में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की दिशा में माननीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रयासों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
पिछले 20 वर्षों में जीविका ने ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज प्रभारी एवं माननीय ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ ब्लू मंडल जी उपस्थित रहे। साथ ही ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल जी, जिला प्रभारी श्रीमती सुमति देवी जी, जिलाध्यक्ष फैसल अहमद जी, पूर्व मंत्री नौशाद आलम जी, उर्दू समिति सदस्य मिशवा जी, जिला संघ अध्यक्ष जानकी जी, रियाज़ अहमद जी, अख्तर हाशमी जी, अब्दुल रशीद जी सहित पार्टी के सम्मानित साथी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।
जीविका के 20 साल — महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई पहचान।
महिलाओं की आत्मनिर्भरता से ही मजबूत परिवार, सशक्त समाज और विकसित बिहार का निर्माण संभव है।
#जीविका_के_20_साल
#नीतीश_संवाद
#महिला_सशक्तिकरण
#आत्मनिर्भर_बिहार
#जीविका_दीदी