07/10/2026
अरवल पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ — सुरक्षा की साथी
दिनांक 07/10/2026 को पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार ‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्प डेस्क तथा किसी भी विषम परिस्थिति में डायल-112 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।
साथ ही, पार्क, मॉल एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा निरंतर सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति अरवल पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।
"अरवल पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर"
Home Department, Govt. of Bihar
District Administration Arwal