ICAR-Central Sheep and Wool Research Institute Avikanagar

Call Website

ICAR-Central Sheep and Wool Research Institute Avikanagar Offical page of ICAR-CSWRI Avikanagar.

The Central Sheep and Wool Research Institute is a premier institute of Indian Council of Agricultural Research engaged in research, training and extension activities on sheep and rabbits. Indian Council of Agricultural Research (ICAR) is an autonomous organisation under the Department of Agricultural Research and Education (DARE), Ministry of Agriculture and farmers Walefare, Government of India

15/10/2026
15/10/2026
15/10/2026

महिला किसान दिवस 2026: नारी शक्ति से कृषि समृद्धि!

डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित महिला किसान दिवस के कार्यक्रम में श्री अतीश चंद्रा, सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने महिला किसानों को कृषि उद्यमिता एवं सेवा क्षेत्र से जोड़कर उनके लिए नए अवसर सृजित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

#महिलाकिसानदिवस

15/10/2026

डॉ. एम.एल. जाट, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, ने ESTIC-2026 के कर्टेन रेज़र एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह सम्मेलन भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों एवं नोबेल पुरस्कार विजेताओं को एक मंच पर लाकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देता है।
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India

15/10/2026

महिला किसान दिवस 2026: नारी शक्ति से कृषि समृद्धि!
डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित महिला किसान दिवस 2026 के कार्यक्रम में श्री संजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके सशक्तीकरण और कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

#महिलाकिसानदिवस

15/10/2026

डॉ. एम.एल. जाट, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, ने ESTIC-2026 के संदर्भ में कृषि अनुसंधान की प्राथमिकताओं पर संबोधन के दौरान कहा कि पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जैव-संवर्धित एवं जलवायु-अनुकूल फसल किस्मों का विकास ICAR की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

15/10/2026

नारी शक्ति से कृषि समृद्धि!
महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आईं प्रगतिशील महिला किसानों ने अपने अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर तमिलनाडु से श्रीमती पोन्नारसी एवं श्रीमती आर. रथिनम, असम से श्रीमती मामानी दुप्तिया, हिमाचल प्रदेश से श्रीमती अनीता नेगी, राजस्थान से श्रीमती संतोष, बिहार से श्रीमती वंदन देवी और मध्य प्रदेश से श्रीमती प्रीति पटेल ने अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा की।
सशक्त महिला किसान, समृद्ध कृषि और आत्मनिर्भर भारत!

#महिलाकिसानदिवस

15/10/2026

ESTIC-2026 के संदर्भ में कृषि नवाचार की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. एम.एल. जाट, सचिव, DARE एवं महानिदेशक, ICAR, ने जीनोम एडिटिंग को भविष्य की कृषि चुनौतियों से निपटने की अहम तकनीक बताते हुए कहा कि ICAR फसल विज्ञान, बागवानी, पशु एवं मत्स्य विज्ञान में इसके अनुप्रयोगों पर कार्य कर रहा है, ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप उपयोगी गुण विकसित किए जा सकें।
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

15/10/2026

डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर ‘भारत की महिला किसान चुनौतियों से सफलता की ओर यात्रा’ पुस्तक का विमोचन किया गया।
यह पुस्तिक देश की महिला किसानों के संघर्ष, उपलब्धियों और कृषि क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री अतीश चंद्रा, अपर सचिव डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, डॉ. प्रमोद कुमार मेहरदा एवं श्री राहुल सिंह तथा संयुक्त सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#महिलाकिसानदिवस

15/10/2026

कृषि अनुसंधान की प्राथमिकताओं एवं भारत की पोषक तत्व आत्मनिर्भरता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, डॉ. एम.एल. जाट, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पोषक तत्वों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उर्वरकों के आयात पर निर्भरता कम करने पर बल दिया।
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India MyGovIndia

Address

ICAR CSWRI
Avikanagar
304501

Opening Hours

Monday 9am - 5:30am
Tuesday 9am - 5:30am
Wednesday 9am - 5:30am
Thursday 9am - 5:30am
Friday 9am - 5:30am

Telephone

+918005534077

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICAR-Central Sheep and Wool Research Institute Avikanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share