02/09/2026
#हिसुआ गोलीबारी एवं हत्या की घटना पर पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव सर की तत्पर नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाचूगढ़पर में हुई गोलीबारी एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आदरणीय श्री विकास वैभव, IPS सर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को घटना का शीघ्र उद्भेदन करने तथा घटना में संलिप्त सभी अपराधकर्मियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।