neem karoli baba

neem karoli baba

Share

Love everyone, serve everyone, remember God, and tell the truth

22/05/2026

झुक जा उनके चरणों में, मिटा दे अपनी आस,
वो हर पल रहते हैं, तेरे विश्वास के पास। 🙏✨

22/05/2026

कैंची धाम (Kainchi Dham) या बाबा के अन्य आश्रमों में आने वाले हर व्यक्ति को, चाहे वह अमीर हो या गरीब, सबसे पहले पानी और भोजन (प्रसाद) आदर के साथ दिया जाता है। बाबा के अनुसार, जब आप इस तपती गर्मी में किसी प्यासे की प्यास बुझाते हैं, तो आप केवल उसका गला नहीं तर कर रहे होते, बल्कि उसके भीतर बैठे ईश्वर को तृप्त कर रहे होते हैं।
हरे राम!!
श्री राम जय राम जय जय राम!
#मंगलवारस्पेशल

22/05/2026

कम्बल वाले बाबा तेरी महिमा सबसे न्यारी,
तेरे दर पर जो भी आया, भूल गया सब दुख-बीमारी।
सादा जीवन, सहज रूप, मुख पर मद्धम मुस्काए,
बिन बोले ही तू तो प्रभु, मन की हर बात समझ जाए।
​कैंची धाम की पावन धरती, जहाँ बहती भक्ति की धारा,
तेरी कृपा का हाथ जिसे मिला, उसे मिला जीवन का किनारा।
न कोई आडंबर, न कोई दिखावा, बस प्रेम का तूने पाठ पढ़ाया,
'सब एक हैं' का मंत्र देकर, तूने मानवता को गले लगाया।
जय श्री राम!!
#मंगलवारस्पेशल

21/05/2026

कर्म कर, तरक्की स्वयं मिलेगी,
दूसरों से उम्मीदें मत पाल!
राम राम!!

21/05/2026

#मंगलवारस्पेशल

20/05/2026

जब लगे कि अब कुछ नहीं बचा,
तब तेरी तस्वीर दिख जाती है।
और वो कंबल वाला बाबा कहता है,
‘बेटा, मैं हूँ ना’ — बस ये बात संभाल जाती है।

जय गुरुदेव, जय महाराज-जी 🌹
राम राम!!

#मंगलवारस्पेशल

20/05/2026

हनुमान जी और भीम का प्रसंग (महाभारत काल):
माना जाता है कि महाभारत काल में इसी दिन भीम का घमंड चूर करने के लिए हनुमान जी ने एक वृद्ध (बूढ़े) वानर का रूप धारण किया था और अपनी पूंछ रास्ते में फैला दी थी। भीम पूरी ताकत लगाने के बाद भी उस पूंछ को हटा नहीं पाए थे। जब भीम को अपनी भूल का अहसास हुआ, तो हनुमान जी ने अपने वास्तविक रूप में आकर उन्हें दर्शन दिए। वृद्ध रूप में दर्शन देने के कारण ही इसे 'बुढ़वा मंगल' कहा गया।
#मंगलवारस्पेशल

20/05/2026

बाबाजी हर नेक कार्यों में आपके भीतर मौजूद रहते हैं!!
उन्हें सच्चे हृदय से महसूस करें और सभी कार्य अपने आप शुभ होते जाते हैं, राम राम!!
#मंगलवारस्पेशल

19/05/2026

संसार के सारे प्रश्नों के उत्तर तुम्हारे भीतर ही हैं, बस थोड़ा ठहरना और सुनना सीखो।
शांत जल में ही स्पष्ट प्रतिबिंब दिखता है; वैसे ही शांत मन में ही परमात्मा की स्पष्ट इच्छा प्रकट होती है।
राम राम!!
#मंगलवारस्पेशल

19/05/2026

परमात्मा को ढूँढने कहाँ जाओगे मानस? वो तो तुम्हारी नीयत और दूसरों के प्रति तुम्हारी दया में ही निवास करता है।
राम राम!!

18/05/2026

स्वयं में दीपक बनें: दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय, आप खुद वो इंसान बनें जो जहाँ भी जाए, अपनी वाणी और व्यवहार से शांति और प्रेम बिखेरे।
​हनुमान जी की असीम कृपा आपके अंतर्मन को हमेशा आलोकित रखे!
राम राम!!

Want your business to be the top-listed Government Service in Ayodhya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

राम दरबार
Ayodhya