एफ़पीओ / सहकारी समितियों के लिए 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स (ऑयल सीड्स), वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत एफ़पीओ (FPO) / सहकारी समितियों को 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने पर प्रोजेक्ट लागत का 33% (अधिकतम ₹9,90,000) तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
पात्रता मानक:
कम्पनी अधिनियम / सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत एफ़पीओ/सहकारी समितियां
कम से कम 3 वर्ष का अनुभव
200 किसान सदस्य
पिछले 3 वर्षों में औसत कारोबार ₹9 लाख से अधिक
किसानों की ₹3 लाख की इक्विटी
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक एफ़पीओ/सहकारी समितियां 14.08.2025 से 31.08.2025 के बीच कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
योजना पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत संचालित होगी।
यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो जनपद स्तरीय समिति के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
अतिरिक्त सूचना:
पंजीकरण हेतु upfposhaktiportal.up.gov.in पर भी उपलब्ध जानकारी देखी जा सकती है।
इस योजना के अंतर्गत सीमित संख्या में यूनिट उपलब्ध हैं, इसलिए समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।
Deputy Director Agriculture Bahraich"
KRISHI BHAWAN BAHRAICH
08/08/2025
आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी महोदय बहराइच की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में अनुदान पर यन्त्र क्रय करने हेतु दिनांक 27-06-2025 से 12-07-2025 तक आनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किया गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि एसएमएएम योजनान्तर्गत 146 लक्ष्य के सापेक्ष 352 कृषकों द्वारा बुकिंग किये गये कृषि यन्त्रो के अन्तर्गत 146 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। इसी प्रकार इन-सीटू योजनान्तर्गत 51 लक्ष्य के सापेक्ष 25 बुकिंग की गयी जिसके सापेक्ष 21 किसानों का चयन किया गया, इसी प्रकार नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल योजनान्तर्गत 48 लक्ष्य के सापेक्ष 25 किसानों की बुकिंग के सापेक्ष 25 किसानों का चयन किया गया lनेशनल फूड सिक्यूरिटी मिशन योजनान्तर्गत 16 लक्ष्य के सापेक्ष 63 बुकिंग की गयी जिसमें 16 किसानों का चयन किया गया l जिलाधिकारी बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री मुकेश चन्द्र ने चयनित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अतिशीघ्र कृषि यन्त्र का क्रय कर दर्शन 2.0 पोर्टल पर बिल सत्यापन हेतु अपलोड करना सुनिश्चित करे जिससे कृषि विभाग द्वारा अनुदान आपके खाते में एस.एम.ए. स्पर्श के माध्यम से प्रेषित किया जा सके। विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित ई लॉटरी में मिहींपुरवा की मालती देवी, बलहा के महेश कुमार गौतम, निजामुद्दीन, रमाकांत का रोटावेटर, ज्वाला देवी मिहींपुरवा का लेजर लैंड लेवलर, अनुज कुमार का पॉवर टिलर, अमनदीप बलहा का लेजर लैंड लेवलर, विनीत कुमार हुजूरपुर का कॉम्बिन हार्वेस्टर, प्रेम नारायण का स्माल गोदाम, रिजवान अहमद का लेजर लैंड लेवलर, श्री कृष्ण सिंह मिहींपुरवा का हैरो आदि कृषकों का चयन संपन्न हुआ l
उप कृषि निदेशक बहराइच ने चयनित किसानों को अविलम्ब कृषि यन्त्रों का क्रय कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा, जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने चयनित किसानो से कहा कि कृषि यंत्र क्रय से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि विक्रेता के खाते में ट्रान्सफर किया जाये तथा सत्यापन के समय विक्रेता के खाते में प्रेषित धनराशि का स्क्रीनशाट संलग्न किया जाए l इस अवसर पर समिति के सदस्य जिला गन्ना अधिकारी श्री आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी श्री दिनेश चौधरी, एलडीएम श्री जितेन्द्र कुमार मसंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री योगेश यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष डॉ० सी.पी.एन. गौतम, प्रगतिशील कृषक श्री राम प्रवेश मौर्या, श्री लालता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती माया देवी, श्री अमित सिंह, श्री निरंजन वर्मा सहित समस्त अधिकारी/पदाधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे। Singh AulakhSurya Pratap Shahiकृषि विभाग, उत्तर प्रदेशKrishi Vibhag Gov UPकृषि विभाग, देवीपाटन मण्डल@
01/08/2025
जनपद के सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बहुप्रतीक्षित 20 वीं किश्त, मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा कल दिनांक 02.08.2025 को वराणसी से जारी की जाएगी . इस अवसर पर जनपद व सभी विकास खण्ड मुख्यालयों के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्रों, सभी ग्राम पंचायतों /पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों, सहकारी समितियों गन्ना सहकारी समितियों, मंडी समितियों तथा fpo कार्यालयों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा . इस अवसर पर जनपद / विकास खण्ड तथा कृषिविज्ञान केन्द्रों पर कृषि सम्बन्धी सम-सामयिक तकनीकी जानकारी का सत्र व् अन्य कृषकोपयोगी विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया जा रहा है
सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी केन्द्र पर पहुँच कर कार्यक्रम से जुड़कर इस अवसर का लाभ उठाएंKrishi Vibhag Gov UPकृषि विभाग, उत्तर प्रदेशBaldev Singh AulakhSurya Pratap Shahiकृषि विभाग, देवीपाटन मण्डलDdag BahraichDeputy Director Agriculture Bahraich"
27/07/2025
जनपद के समाचार पत्रों में प्रकाशित कृषि विभाग की महत्वपूर्ण खबरें।
27/07/2025
05 दिवसीय कृषि सखी/सीआरपी प्रशिक्षण सम्पन्न - केवीके बहराइच एवं नानपारा
जिले में गठित 120 प्राकृतिक खेती क्लस्टरों हेतु चयनित 240 कृषि सखियों/सीआरपी का 5 दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केवीके बहराइच एवं नानपारा में आयोजित इस प्रशिक्षण का समापन उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
👉 प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक खेती के 7 सूत्र, बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र आदि के निर्माण एवं प्रयोग की विधियाँ, मृदा स्वास्थ्य, आच्छादन, सूक्ष्म सिंचाई व सहफसली खेती जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
🧑🌾 प्रशिक्षण में सहयोगी रहे: केवीके बहराइच से डॉ. सी.पी.एन. गौतम, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह व अन्य वैज्ञानिकगण तथा केवीके नानपारा से डॉ. संदीप कनौजिया व टीम।
📜 प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, बैग, पम्पलेट, डायरी एवं गौ-आधारित प्राकृतिक खेती की जानकारी वितरित की गई।
🌱 यह प्रशिक्षित कृषि सखियां/सीआरपी अब अपने क्लस्टरों में किसानों को रसायन मुक्त, जैविक व प्राकृतिक खेती हेतु प्रेरित कर आत्मनिर्भरता की ओर मार्ग प्रशस्त करेंगी।
#कृषि_विज्ञान_केन्द्र #प्राकृतिक_खेती ,SuryaSurya Pratap Shahi जिला कृषि अधिकारी बहराइचकृषि विभाग, देवीपाटन मण्डलKrishi Vibhag Gov UPBaldev Singh Aulakh विभाग, उत्तर प्रदेश
24/07/2025
उप कृषि निदेशक, बहराइच विनय कुमार वर्मा, सहायक निदेशक रेशम एवं जिला उद्यान अधिकारी, द्वारा जनपद के अग्रणी कृषक लालता प्रसाद गुप्ता के प्रक्षेत्र पर जाकर आई0पी0एम0 तकनीक की जानकारी प्रदान की गई तथा लाईन सोईंग पद्धति से रोपाई किये गये धान प्रर्दशन का निरीक्षण किया गया।
24/07/2025
संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मण्डल, गोण्डा द्वारा जनपद बहराइच में एन0एफ0एस0एम0 योजनान्तर्गत आयोजित कलस्टर प्रदर्शनों का निरीक्षण किया गया।
09/03/2024
उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मा0 सांसद कैसरगंज श्री बृजभूषण शरण सिंह जी एवं मा0 विधायक पयागपुर श्री सुभाष त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति के साथ जनपद के 500 से अधिक कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।
SOLAR PUMP IRRIGATION VEDIOS
laser drip irrigation vedio
laser cutting drip irrigation demostration videos
28/12/2023
कृषि विभाग बहराइच द्वारा जनपद के विकासखंड नवाबगंज के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री राजेश कुमार सिंह एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमती प्रिया नंदा के निर्देशन में विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Bahraich
271801
Opening Hours
| Monday | 10am - 5pm |
| Tuesday | 10am - 5pm |
| Wednesday | 10am - 5pm |
| Thursday | 10am - 5pm |
| Friday | 10am - 5pm |
| Saturday | 10am - 5pm |
