Rajesh Kumar Singh

Rajesh Kumar Singh

Share

राष्ट्र सर्वोपरि

Photos from Rajesh Kumar Singh's post 08/01/2026

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

प्रेस विज्ञप्ति

*सुप्रीम कोर्ट के TET संबंधी निर्णय पर ABRSM प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भेंट, समुचित कार्यवाही की मांग*

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 01.09.2025 के निर्णय (सिविल अपील संख्या 1385/2015) के संदर्भ में एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल ने नियुक्ति तिथि की परवाह किए बिना सभी सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्य किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस निर्णय को पूर्वव्यापी रूप से लागू किया गया, तो इससे देशभर के लगभग 12 लाख शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा, वरिष्ठता, पदोन्नति तथा आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री का ध्यान इस तथ्य की ओर आकृष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की दिनांक 23.08.2010 की अधिसूचना में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख है कि कक्षा I से VIII तक के शिक्षकों हेतु न्यूनतम योग्यताएँ अधिसूचना की तिथि से प्रभावी होंगी तथा इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट रहेगी। महासंघ ने यह भी निवेदन किया कि उस समय प्रचलित वैध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं के अंतर्गत नियुक्त होकर वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों पर इस निर्णय को पूर्वव्यापी रूप से लागू करना न्यायसंगत नहीं होगा।

शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा मंत्री से यह अनुरोध किया कि वे इस विषय में हस्तक्षेप कर निर्णय को केवल भावी रूप से लागू किए जाने, अधिसूचना से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता, गरिमा एवं वैध अपेक्षाओं की रक्षा किए जाने तथा शिक्षकों को संभावित सेवा-समाप्ति एवं पदोन्नति से वंचित किए जाने से बचाने हेतु आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कदम उठाए जाने की दिशा में पहल करें।

इस अवसर पर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक का स्वागत करते हुए उसके उद्देश्यों की सराहना की तथा विधेयक को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं व्यवहारिक बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुधारात्मक सुझाव भी मंत्रीजी को प्रस्तुत किए। इसके साथ ही उच्च शिक्षा तथा विद्यालय शिक्षा से संबंधित विभिन्न दीर्घकाल से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत मांग-पत्र भी माननीय मंत्री को सौंपा गया।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में संगठन द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं तथ्यों को गंभीरता से समझते हुए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को इस विषय में समुचित एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विषयों पर संतुलित एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में ABRSM के अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता, महासचिव प्रो. गीता भट्ट, संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, विद्यालय शिक्षा प्रभारी शिवानंद सिंदनकेरा, एनआईटी शिक्षक फोरम के संयोजक प्रो. महेंद्र श्रीमाली, ABRSM तेलंगाना इकाई (TPUS) के अध्यक्ष हनुमंत राव तथा महासंघ की तमिलनाडु इकाई देसीय अस्ररियार संगम के महासचिव कंदसामी सम्मिलित थे।

प्रो गीताभट्ट
अखिल भारतीय महामंत्री
साभार:-
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग)
प्रयागराज (उ.प्र.)

Photos from Virendra Singh's post 06/10/2025
05/08/2025

#ध्येय_फाउंडेशन_जो_कि_यूपीएससी_एवं_अन्य_प्रतियोगी_परीक्षाओं की तैयारी कराती है ने विगत 3 अगस्त को लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के साथ एक समझौता किया है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी संवर्गों क्रमशः प्राथमिक,माध्यमिक, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के वे शिक्षक जो महासंघ के पंजीकृत सदस्य हैं के आश्रितों को न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा अधिकतम 80 प्रतिशत ट्यूशन फीस छूट के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी हेतु सहयोग करेगा।इस छूट के लिए संबंधित शिक्षक को अपने जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री से अपनी सदस्यता रसीद के साथ संपर्क करना होगा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ न केवल अपने सदस्य शिक्षकों की विभागीय समस्याओं के समाधानके लिए कृत संकल्पित है अपितु उनके आश्रितों/पाल्यों के भविष्य को भी सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद बलिया

22/07/2025

कल से नया फेसबुक नियम (उर्फ... नया नाम मेटा) शुरू हो रहा है, जहां वे आपकी तस्वीरों का उपयोग कर सकते हैं। मत भूलो कि अंतिम तिथि आज है!!! मैं फेसबुक या फेसबुक से जुड़ी किसी भी इकाई को अपने अतीत और भविष्य के चित्रों, सूचनाओं, संदेशों या प्रकाशनों का उपयोग करने की अनुमति नहीं देता।

इस बयान के साथ, मैं फेसबुक को सूचित करता हूं कि इस प्रोफ़ाइल और/या इसकी सामग्री के आधार पर मेरे खिलाफ खुलासा, प्रतिलिपि, वितरण या कोई अन्य कार्रवाई करना सख्त वर्जित है। निजता का उल्लंघन करने पर कानून द्वारा दंडित किया जा सकता है।

यदि आप चाहें तो आप इस संस्करण को कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं। यदि आप कम से कम एक बार कोई बयान प्रकाशित नहीं करते हैं तो यह चुपचाप आपकी तस्वीरों के उपयोग की अनुमति देगा, साथ ही आपकी प्रोफ़ाइल और स्थिति अपडेट में मौजूद जानकारी भी।

साझा ना करें। कॉपी और पेस्ट।
आगे बढ़ने का तरीका यहां बताया गया है:
इस संदेश में कहीं भी अपनी उंगली रखें और "कॉपी" दिखाई देगा। "कॉपी करें" पर क्लिक करें। फिर अपने पेज पर जाएं, एक नई पोस्ट बनाएं और रिक्त फ़ील्ड में कहीं भी अपनी उंगली रखें। 'पेस्ट' पॉप अप होगा और पेस्ट पर क्लिक करें।
यह सिस्टम को बायपास कर देगा....
जो नहीं करता, वह जाहिर तौर पर सहमत होता है।

19/07/2025

😌सरकारी स्कूल बंद होने या दूरी बढने से उन गर्जियान के ऊपर कोइ प्रभाव नही पड़ेगा जिनके बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं ,नाही उनको मतलब है ,प्रभाव सिर्फ़ उन दलित बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों पर पड़ेगा,जिनके पास सरकारी स्कूल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है 😌
🫢सबसे ज्यदा दुख तब होता है जब ओ भी गर्जियन स्कूल बंद होने से खुश हो रहे जिनके बच्चे मास्टर बनने की तैयारी कर रहे हैं .🫢

🙏हम लोग के पास तो नहीं है लेकिन जिन गर्जियान के पास समय है, वो अपने बच्चों को दीजिए ,उनका आकलन किजिये ,स्कूल और ट्यूशन के भरोसे मत छोड़िए 🙏
🙏 🖋️🖋️ कुछ भी हो शिक्षा के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है और किसी तरह दीजिये 🖋️🖋️🙏

13/06/2025
01/04/2025

आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री MYogiAdityanath जी से मिलकर बलिया नगरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा सराय गुलाबराय की बेटी पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्थिति मौत की परिजनों को न्याय दिलाने के हेतु मुख्यमंत्री जी से न्यायिक जांच की माँग की , और मेडिकल कॉलेज के लिए महाराज जी को धन्यवाद एव हृदय से आभार ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ballia?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address

Ballia
Ballia