03/10/2026
दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेशानुसार बाँका जिले में विशेष समकालीन अभियान के तहत सघन वाहन चेकिंग एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, बाँका ने स्वयं सड़क पर उतरकर जाँच का नेतृत्व किया।
महोदय ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर इंग्लिश मोड़, अमरपुर बाजार एवं अमरपुर स्थित एम.डी.एन. इंटर स्तरीय विद्यालय (डुमरामा), ढाका मोड़ के समक्ष पहुँचकर पुलिस गश्ती, पुलिस दीदियों की कार्यप्रणाली, ईआरएसएस (ERSS) वाहनों तथा थाना गश्ती गाड़ियों की सक्रियता का जायजा लिया।
इस अभियान में जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था और छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य
यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के साथ-साथ महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, गश्ती दलों और ईआरएसएस (ERSS) वाहनों की सक्रियता का जायजा लेना, एवं सघन वाहन चेकिंग के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar