05/05/2026
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), जिला परिषद बांका की ओर से के पूर्व बिहार राज्य अध्यक्ष, जुझारू युवा नेता एवं जन-आंदोलनों की मजबूत आवाज़ कॉमरेड संजीत सुमन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ और क्रांतिकारी बधाई।
साथी, आपका संघर्ष, आपका समर्पण और संगठन के प्रति आपकी निष्ठा हम सबके लिए प्रेरणा है। आपने हमेशा युवाओं को एकजुट कर शोषण के खिलाफ लड़ने की राह दिखाई है और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।
हम कामना करते हैं कि आप इसी जज्बे और ऊर्जा के साथ आगे भी जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करते रहें और समाज में बदलाव की इस लड़ाई को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँ।
लाल सलाम! ✊🚩
05/05/2026
कार्ल मार्क्स की जयंती पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बांका जिला परिषद उस महान चिंतक को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं, जिनकी सोच ने इतिहास की दिशा ही बदल दी।
मार्क्स केवल एक विचारक नहीं थे, बल्कि वे एक दार्शनिक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार और सबसे बढ़कर एक ऐसे क्रांतिकारी थे, जो हमेशा मज़दूर वर्ग के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने समाज में हो रहे शोषण के तंत्र को उजागर किया और आम लोगों को उसे समझने और उसके खिलाफ लड़ने की चेतना दी।
उनके विचार समय और सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया में फैले। उन्होंने आंदोलनों को दिशा दी, संघर्षों को प्रेरणा दी और एक न्यायपूर्ण समाज की लड़ाई लड़ने वालों को ताकत दी। आज भी, जब दुनिया असमानताओं से जूझ रही है, उनके विचार हर उस आवाज़ में ज़िंदा हैं जो हक और सम्मान के लिए उठती है।
मार्क्स आज भी जीवित हैं संघर्षों में, विचारों में और एक बेहतर दुनिया की उम्मीद में। ✊
#बांका_सीपीआई
04/05/2026
केरलम में CPI के 8 प्रत्याशी ने शानदार तरीके से जीत दर्ज किया, बहुत बहुत बधाई एवं लाल सलाम।
04/05/2026
Comrade 💐💐
केरलम के ओलूर विधानसभा से CPI प्रत्याशी AIYF के पूर्व राष्ट्रीय नेता कॉमरेड के राजन ने लगातार तीसरी बार शानदार तरीके से जीते।
04/05/2026
तमिलनाडु में CPI के 3 प्रत्याशी ने शानदार तरीके से जीत दर्ज किया।
बहुत बहुत बधाई एवं लाल सलाम।
#बांका_सीपीआई
04/05/2026
भागलपुर के विक्रमशीला सेतु से जुड़ी खबर ने देर रात लोगों की चिंता बढ़ा दी, जब पुल संख्या 133 के गिरने की सूचना सामने आई।
यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी चूक का संकेत है। इतने महत्वपूर्ण पुल की स्थिति अगर इस हद तक पहुंच गई, तो निगरानी और रख-रखाव पर गंभीर सवाल उठना लाज़िमी है।
आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अब वक्त है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
Bihar Police CPI Bihar
Samrat Choudhary Narendra Modi Giriraj Singh Rajesh Ranjan Rajesh Verma
#भागलपुर #विक्रमशिला_पुल #जवाबदेही
03/05/2026
यह तस्वीर मेहनतकश इंसान की ताकत, पसीने और संघर्ष की असली पहचान है जहां आग में तपकर लोहा ही नहीं, बल्कि समाज की नई दिशा भी गढ़ी जाती है। हाथ में कचिया और हथौड़ा सिर्फ औजार नहीं, बल्कि मेहनत, इंकलाब और हक की लड़ाई के प्रतीक हैं।
Communist Party of India | CPI Bihar
#बांका_सीपीआई
03/05/2026
अखिल भारतीय नौजवान महासंघ (AIYF) के 67वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत मलाहाट में एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Aiyf Banka ❤️
03/05/2026
"देश की मजबूती महलों से नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों और कारखानों में काम करने वाले हाथ तय करते हैं।"
मजदूरों, किसानों और वंचितों की बुलंद आवाज, सीपीआई के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कॉमेरेड अतुल कुमार अंजान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं लाल सलाम।
उनका जीवन और उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
लाल सलाम! ✊✊