01/09/2026
💙🐘 दिनांक 01 सितंबर 2026 🐘💙
📍 बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जनपद बाराबंकी में जिला स्तरीय सेक्टर अध्यक्ष एवं सेक्टर सचिव समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार विमल जी, मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या ने की तथा कार्यक्रम का संचालन अजय गौतम जी, मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या बसपा द्वारा किया गया।
🎤 माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देशों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा उपस्थित सेक्टर अध्यक्षों, सेक्टर सचिवों, बूथ कमेटी एवं विधानसभा व जिला स्तर के पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया कि 2027 में आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनानी है।
💪🐘 बैठक में मंडल, जिला, विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की भारी संख्या में सहभागिता रही। सभी कार्यकर्ताओं में 2027 में बहन जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह, जोश और संकल्प देखने को मिला।
✊ संगठन मजबूत होगा, बहुजन समाज आगे बढ़ेगा।
🐘 2027 में बहन जी की सरकार बनाएंगे।
💙 जय भीम! जय भारत!
🐘 जय बहुजन समाज पार्टी!
🔥 मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहें, अमर रहें!
Akash Anand Vishwanath Pal Kapil Mishra BSP BSP Mission 2027-2029 Manjesh ASUR