15/05/2026
मजबूत समाज की नींव महिलाओं की जागरूकता और उनकी सशक्त भागीदारी पर टिकी होती है।
#महिला_शक्ति #समाज_सेवा #राजस्थान #सशक्त_महिला_सशक्त_समाज
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
अध्यक्ष, राजस्थान जाट महासभा, महिला।प्रदेश अध्यक्ष, श्री वीर तेजा कार्मिक संघ (म.)। सचिव, नवोदय विद्यालय एलुमनी पचपदरा, संस्थापक JNU समूह
सचिव FNNS
15/05/2026
मजबूत समाज की नींव महिलाओं की जागरूकता और उनकी सशक्त भागीदारी पर टिकी होती है।
#महिला_शक्ति #समाज_सेवा #राजस्थान #सशक्त_महिला_सशक्त_समाज
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
15/05/2026
सेहत और मुस्कुराहट की रक्षा में तैनात—हमारी समर्पित टीम।
सफेद कोट और सेवा का भाव, यही है हमारी असली पहचान।
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
14/05/2026
बाड़मेर की माटी की प्रतिभावान बेटी मुदिता मेघवाल को देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIM शिलांग के 'Postgraduate Programme in Management' में चयन होने पर बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐
मुदिता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे बाड़मेर और समाज का नाम रोशन किया है। आपके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए ढेरों मंगलकामनाएं।
बेटियां किसी से कम नहीं, बस उन्हें पंख फैलाने की ज़रूरत है।
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
13/05/2026
जयपुर के होटल रमाडा, राजापार्क में राजस्थान के समस्त जवाहर नवोदय विद्यालयों की एलुमनी के अध्यक्षों, सचिवों और राज्य स्तरीय संगठन ऊर्जा की वार्षिक बैठक अत्यंत गरिमामय और आत्मीय माहौल में संपन्न हुई।इस दौरान राज्य के अलग अलग महत्वपूर्ण स्थानों पर कमान संभाले नवोदयन से मिलकर एक सुकून और ख़ुशी मिली। मुझे भी इस बैठक में महासचिव के तौर पर भाग लेने का मौक़ा मिला।
बैठक के दौरान संस्था की भविष्य की योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।साथ में Upsc-Rpsc जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित नवोदयन का अभिनंदन और सम्मान किया गया।
बाड़मेर नवोदय एलुमनी की ओर से इस बैठक में डॉ. बी.एल. चौधरी(अध्यक्ष), श्रीमती सरोज चौधरी(विधायक प्रत्याशी ), डॉ. मुकेश पंवार(प्रवक्ता ऊर्जा ),श्री अनिल बैरड़, डॉ. हरचंद टापरा,श्री रामदान चारण(UPSC),डॉ. सुमेर सिंह जी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
श्री भरत मीना, श्री आर पी सिंह, श्री आनंद शर्मा, श्री गंगाधर सारण सहित फाउंडर मेंबर्स और अध्यक्ष ऊर्जा और कार्यकारिणी का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद प्रेषित करती हूँ ।
"Uniting Minds, Strengthening Bonds, Building the Future" के मूल मंत्र के साथ, हम सभी नवोदयन साथी मिलकर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध हैं।
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
त्याग की मूरत, करुणा का सागर, इनमें बसता विश्वास है,
हर धड़कन को जो फिर से थामे, वो शख्सियत कुछ खास है।
न थकती हैं, न रुकती हैं, बस सेवा ही इनका धर्म यहाँ,
ईश्वर का वरदान हैं ये, जिनका हर पल मानवता के पास है।
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
12/05/2026
सेवा, संवेदना और करुणा का मार्ग – अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं
नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र संकल्प है। एक नर्सिंग ऑफिसर और NPM के रूप में, मरीजों की देखभाल और मातृत्व स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने की यात्रा गर्व और जिम्मेदारी से भरी है।
आज फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर, मैं उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को नमन करती हूँ जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से समाज को स्वस्थ रखने में जुटे हैं।
जहाँ दवा काम नहीं आती, वहाँ एक नर्स की ममता और देखभाल चमत्कार करती है।
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
11/05/2026
📍दिल्ली
आज दिल्ली के महिपालपुर में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह जी की पूजनीय माता श्रीमती प्रेमवती जी की पावन स्मृति में आयोजित तेरहवीं एवं हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चौधरी युद्धवीर सिंह जी और उनके परिजनों से शोक संवेदनाएं साझा कीं।
इस गरिमामयी सभा में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री राजाराम मील साहब, किसान नेता राकेश टिकैत जी एवं सहरावत परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
आज का यह कार्यक्रम केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा संदेश था। चौधरी युद्धवीर सिंह जी और उनके परिवार ने 'मृत्यु भोज' जैसी पुरानी और बोझिल प्रथा का त्याग कर यह सिद्ध कर दिया कि शोक की घड़ी में दिखावे और आडंबर का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। समाज के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय एक ऐतिहासिक मिसाल है।
हम सभी जानते हैं कि मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों ने हमारे किसान समाज को आर्थिक और मानसिक रूप से सदैव कमजोर किया है। अक्सर परिवार केवल 'लोक-लाज' के दबाव में कर्ज लेकर ऐसे भोज करते हैं, जो समाज की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा है। इतिहास गवाह है कि वही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है जो समय के साथ अपनी कुरीतियों को सुधारने का साहस दिखाता है। माता प्रेमवती जी ने जिस सादगी और उच्च संस्कारों के साथ अपना जीवन जिया, उनकी विदाई भी उसी गरिमा और आदर्श के साथ हुई। राजस्थान जाट महासभा की महिला इकाई की प्रतिनिधि के रूप में मेरा यह निरंतर प्रयास रहा है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को एक जागरूक, प्रगतिशील और आडंबर-मुक्त समाज की विरासत सौंपें।
मैं पूरे समाज, विशेषकर अपनी मातृशक्ति और किसान भाइयों से यह करबद्ध आह्वान करती हूँ कि आइए, हम सब मिलकर इस 'मृत्यु भोज मुक्त अभियान' को सफल बनाएं। यह छोटा सा बदलाव हमारे समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बड़ा संबल बनेगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि! 💐
#अखिल_भारतीय_जाट_महासभा
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
11/05/2026
📍चवा, बाड़मेर में आयोजित वीर तेजाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थिति दी।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और समाज के दानदाताओं द्वारा मंदिर निर्माण में दिया गया सहयोग यह दर्शाता है कि हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों और धार्मिक विरासत के प्रति कितने सजग हैं। कार्यक्रम में आदरणीय संत श्री जगरामपुरी जी महाराज का सान्निध्य और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस उत्सव को और भी खास बना दिया।
लोक देवता वीर तेजाजी महाराज हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
10/05/2026
📍कानोड़, बायतू,बाड़मेर
कल कानोड़ (बाड़मेर) प्रवास के दौरान, झिंझीनियाली ट्यूबवेल क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना का शिकार बनीं स्व. श्रीमती हत्थू देवी (पत्नी श्री अमराराम जी राड़) के शोकाकुल परिवार से उनके मूल निवास पर मुलाकात की।
मृतका के पुत्र, देवर, सासू माँ और पुत्रवधू से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बँधाया। परिवार का दर्द सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। यद्यपि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन परिजनों ने अंदेशा जताया है कि इस जघन्य अपराध में कुछ और लोग भी पर्दे के पीछे शामिल हो सकते हैं, जिनकी गहन जाँच होना अनिवार्य है।
राजस्थान जाट महासभा (महिला) इस कठिन घड़ी में राड़ परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। हमने परिजनों को विश्वास दिलाया है कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे और इस संघर्ष में उन्हें अकेला नहीं रहने दिया जाएगा।
हमारी मांग है:
1. प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जाँच करे ताकि पर्दे के पीछे छिपे अन्य दोषियों को भी बेनकाब किया जा सके।
2. स्व. हत्थू देवी को जल्द से जल्द न्याय मिले और अपराधियों को कठोरतम सजा दी जाए।
3. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏
राजस्थान जाट महासभा
Rajaram Meel
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
10/05/2026
मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत तस्वीर, माँ आपके साथ मुकम्मल होती है।
आज मैं जो कुछ भी हूँ, जहाँ भी हूँ, आपकी दुआओं और आपके संघर्षों का नतीजा हूँ। पद और प्रतिष्ठा तो दुनिया की दी हुई है, लेकिन संस्कार और साहस मुझे आपसे मिले हैं।
मेरी ताकत, मेरी प्रेरणा और मेरी सबसे अच्छी दोस्त—माँ को 'मदर्स डे' की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ रखे।
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan
10/05/2026
📍 धुआं कलां,टोंक
॥ जय धन्ना भगत ॥
भक्ति, शक्ति और अटूट आस्था की पावन धरा धुआं कलां(टोंक) में एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक उत्सव का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष आदरणीय राजाराम जी मील साहब की गरिमामयी उपस्थिति में, परम भक्त धन्ना जाट जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा और समाज के लिए समर्पित भव्य नवीन धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल हुई।
धन्ना भगत जी का जीवन साक्षात प्रमाण है कि यदि हृदय में निर्मल प्रेम और सच्ची श्रद्धा हो, तो ईश्वर को भी धरा पर उतारा जा सकता है। एक किसान पुत्र की अनन्य भक्ति ने जिस प्रकार परमात्मा को उनके अधीन किया, वह गौरवशाली इतिहास आज भी हम सभी—विशेषकर हमारे जुझारू किसान समाज—के लिए प्रेरणा का अटूट केंद्र है।
समारोह के दौरान श्री पीठाधीश्वर बजरंग देवाचार्य जी महाराज और जगद्गुरु बलदेवाचार्य जी महाराज का पावन सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होना मन को शांति और नई ऊर्जा दे गया। बजरंग देवाचार्य जी महाराज के दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से ही यह भव्य संकल्प सिद्ध हो पाया है, जिसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी जी, RSS के क्षेत्रीय प्रचारक श्री निम्बाराम जी और कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी जी सहित देश-प्रदेश की कई गणमान्य विभूतियों के साथ वैचारिक संवाद हुआ। इस सफल और भव्य आयोजन के लिए मैं आयोजक समिति के पूर्व IG श्री महेन्द्र चौधरी, जज साहब श्री राजेंद्र जाखड़ जी, प्रत्येक कार्यकर्ता और समाज के सभी साथियों का राजस्थान जाट महासभा परिवार की ओर से हृदय से अभिनंदन करती हूँ।
आने वाली पीढ़ियां धन्ना भगत जी के इन उच्च आदर्शों से सदैव आलोकित होती रहेंगी।
जय धन्ना भगत! जय किसान! 🙏
Santosh Chouudhary
Santosh Sahharan