PRO Badwani

Call Website Contact the organization

PRO Badwani Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PRO Badwani, Government Organization, जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्टर बंगले के पीछे, Barwani.

05/10/2026

" #सेवा_संकल्प_अभियान"
बड़वानी जिले की श्रीमती बनारस शिंद जी के जीवन में आई है धुएं से आज़ादी और खुशियों की नई बहार! 🌸
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से अब उनका रसोई का काम न सिर्फ आसान हुआ है, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी सुरक्षित हुआ है। इसलिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद किया है।

ग्राम रोझानी में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शन बैठक संपन्नबड़वानी  4 अक्टूबर 2026/ राजपुर व...
04/10/2026

ग्राम रोझानी में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शन बैठक संपन्न

बड़वानी 4 अक्टूबर 2026/ राजपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम रोझानी में भैंस पालन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के लिए एक विशेष मार्गदर्शन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को पशुपालन गतिविधियों को बेहतर बनाने, वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, जिला टीम से श्री राहत,ब्लॉक टीम से NRLM से ब्लॉक प्रबंधक अनीता माली एवं IFC एंकर संजय सोलंकी उपस्थित रहे। उन्होंने समूह की महिलाओं को पशुओं के खान-पान, स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दूध उत्पादन की मात्रा बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण और व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।

शासकीय योजनाओं और ऋण सुविधाओं की मिली जानकारी
बैठक के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने समूह सदस्यों को मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, आचार्य विद्या सागर गौ-संवर्धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पशु लोन एवं अन्य लाभकारी शासकीय योजनाएं एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी।
इसके साथ ही, महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आवश्यक पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में समझाई गई।
बैठक में उपस्थित समूह की महिलाओं ने अधिकारियों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस जानकारी से उन्हें अपने पशुपालन व्यवसाय को और अधिक उन्नत बनाने तथा आजीविका को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

जिले के ग्रामीण अंचलों में हस्तनिर्मित साड़ी निर्माण हुनर से नागरिकों को मिल रहा है घर बैठे रोजगार बड़वानी जिले के ग्राम...
04/10/2026

जिले के ग्रामीण अंचलों में हस्तनिर्मित साड़ी निर्माण हुनर से नागरिकों को मिल रहा है घर बैठे रोजगार

बड़वानी जिले के ग्रामीण अंचलों में नागरिकों को उनके हुनर के आधार पर अब घर बैठे ही रोजगार प्राप्त हो रहे है। स्थानीय कारीगरों की मेहनत से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है।
​इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण जिले के सेंधवा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम धावड़ी के निवासी श्री सुनील कनौजे हैं। श्री सुनील बताते हैं कि रोजगार की तलाश में वे महाराष्ट्र के प्रसिद्ध हथकरघा केंद्र येवला पहुँचे थे। वहाँ उन्होंने हस्तनिर्मित साड़ी (पैठणी साड़ी) निर्माण का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया और लगभग 3 वर्षों तक एक साड़ी निर्माण संस्था में अपने कौशल से रोजगार अर्जित किया।
​हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियों और खेती-किसानी के प्रबंधन के चलते उन्हें अपने गृहग्राम धावड़ी लौटने का निर्णय लेना पड़ा, लेकिन इसके साथ ही उन्हें आजीविका छूटने की चिंता भी सता रही थी। जब उन्होंने अपनी इस समस्या पर संस्था प्रमुख से चर्चा की, तो संस्था ने उनके कौशल और अनुभव को देखते हुए उनके गृहग्राम धावड़ी में ही घर पर मशीन निर्माण इकाई (यूनिट) स्थापित करने में सहयोग प्रदान किया।

​घर बैठे मिल रही है बेहतर आमदनी
आज श्री सुनील न केवल घर पर रहकर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं, बल्कि हस्तनिर्मित साड़ियों का निर्माण कर नियमित रूप से अच्छी आय भी अर्जित कर रहे हैं। श्री सुनील बताते हैं कि इन पारंपरिक पैठणी साड़ियों की बुनाई और निर्माण में बारीक कला का उपयोग होता है, जिसके कारण एक साड़ी के निर्माण में लगभग 1 से 3 महीने का समय लगता है। यह उत्कृष्ट हस्तशिल्प साड़ी बाजार में लगभग 70 से 80 हजार रुपये तक बिकती है, जिससे उन्हें मेहनताने के रूप में 30 से 35 हजार रुपये तक की राशि प्राप्त होती है।
​यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के हुनरमंद युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो साबित करती है कि दृढ इच्छाशक्ति और पारंपरिक कौशल के जरिए घर बैठे भी स्वावलंबी और सशक्त बना जा सकता है।

*बड़वानी में 'सेवा सेतु अभियान- 'सरकार आपके द्वार' शिविर का हुआ आयोजन, हजारों नागरिकों ने उठाया योजनाओं का लाभ* बड़वानी ...
04/10/2026

*बड़वानी में 'सेवा सेतु अभियान- 'सरकार आपके द्वार' शिविर का हुआ आयोजन, हजारों नागरिकों ने उठाया योजनाओं का लाभ*

बड़वानी 4 अक्टूबर2026/राज्य शासन के निर्देशानुसार और जिला प्रशासन बड़वानी के मार्गदर्शन में बड़वानी जिले के नगरीय क्षेत्रों में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को ' सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार' के तहत वार्ड स्तरीय शिविरों आयोजन किया गया। प्रात: 11:00 बजे से शुरू हुए इन शिविरों में शहरी अंचल के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाया।

*शहरी क्षेत्रों में नागरिकों ने उठाया शिविर का लाभ*
जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में आयोजित इन मेगा शिविरों में शहरी नागरिकों ने भारी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाचार लिखे जाने तक इन नगरीय शिविरों में 5421 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

*एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम शासकीय सेवाएं*
प्रदेशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी संवेदनशील उत्तरदायी और समयबद्ध लोक सेवाएँ प्रदाय करना एवं आम नागरिकों विशेषकर कृषकों ग्रामीणजनों श्रमिकों महिलाओं वंचितों और कमजोर वर्गों को शासकीय कार्यालयों। के बार बार चक्कर लगाने की विवशता से मुक्त करना है
इन शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार के 18 विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वामित्व योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना इत्यादि योजनाओं का लाभ देना एवं विभाग की नागरिक सेवाओं के आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए गए और कई मामलों में त्वरित निराकरण व स्वीकृति प्रदान की गई।
इन शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण ,निकाय की टीम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

*नगरपालिका परिसर बड़वानी में आयोजित शिविर में हितग्राही सुमन बाई को मिला वृद्धावस्था पेंशन का एक त्वरित लाभ*
नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक त्वरित गति से पहुँचाने की दिशा में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में हितग्राही श्रीमती सुमन बाई को 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना' के अंतर्गत पेंशन स्वीकृत की गई है। इस त्वरित कार्रवाई से जरूरतमंद नागरिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

बड़वानी जिले में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 2026-27 आयोजितबड़वानी,4अक्टूबर 2026/जिले के 20 परीक्षा ...
04/10/2026

बड़वानी जिले में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 2026-27 आयोजित

बड़वानी,4अक्टूबर 2026/
जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 2026-27 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।परीक्षा के लिए जिले में कुल 6,184 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 5,430 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 754 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग 88 प्रतिशत रही।
जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति पटेल द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसारपरीक्षा को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” शिविर का सफल आयोजनबड़वानी 4 अक्टूबर2026/सेवा सेतु ...
04/10/2026

नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” शिविर का सफल आयोजन
बड़वानी 4 अक्टूबर2026/सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत “सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका प्रांगण में प्रातः 10 बजे से किया गया। शिविर में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों एवं हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 47 हितग्राहियों, जलकर के 5 स्वीकृति पत्र, सामाजिक न्याय विभाग के 15 हितग्राहियों, संबल योजना के 10, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 3, प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 तथा उद्यम क्रांति योजना के 2 हितग्राहियों को लाभ/स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 65 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहज एवं सुगम रूप से पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण एवं योजनाओं से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने कहा कि “सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। सरकार आपके द्वार शिविर के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन एवं लाभ मिल सके, यही इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। नगर पालिका द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।”

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि “केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब इनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सभी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं और योजनाओं की जानकारी अपने आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं।
उक्ता कार्यक्रम में श्री सुभाष भावसार , नगर पालिका परिषद बडवानी, पार्षदगण/एल्डकरमैन नगर पालिका परिषद बडवानी, अपर कलेक्टर, तहसीलदार बड़वानी, एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी , नगर पालिका परिषद बडवानी सहित विभिन्न विभागों एवं नगर पालिका अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिन्होंने नागरिकों को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

निराश्रितों को साधन संपन्न बनाना सेवा मेरा योगदान की सार्थकता:पूर्व मंत्री पटेल बड़वानी 4 अक्टूबर 2026/समाज में हर संपन्...
04/10/2026

निराश्रितों को साधन संपन्न बनाना सेवा मेरा योगदान की सार्थकता:पूर्व मंत्री पटेल

बड़वानी 4 अक्टूबर 2026/समाज में हर संपन्न व्यक्ति को वंचित वर्ग के लिए भी सदैव सहयोग की भावना मन में रखनी चाहिए। सेवा संकल्प अभियान में सेवा मेरा योगदान भी हमें यही सीख देता है कि हम समाज के लिए अपना क्या योगदान दे रहे हैं उक्त बातें नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रित मनोरोगियों के आशा आश्रय गृह में मनोरोगियों के किचन के लिए बर्तन भेंट करते हुए पूर्व मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने कहीं। श्रीमती चौहान ने कहा मनोरोगियों एवं दिव्यांगता की श्रेणी में मूक बधिर बालिकाओं की अपनी अलग ही सृजनात्मक दुनिया है। हमने सेवा संकल्प की श्रेणी में दोनों स्थानों पर सेवा मेरा योगदान के तहत समय व्यतीत करने के साथ-साथ समावेशी गतिविधियों की ओर कदम बढ़ाया है। वंचित वर्ग के लिए सदेव कार्य करेंगे। जिसके तहत आज आशा आश्रय गृह में जरूरत अनुसार किचन हेतु बर्तन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया आशा आश्रय गृह के सभी रहवासियों का माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा फल वितरित किए गए । ट्रस्ट के सचिव डॉ पहाड़िया ने बताया पांच वर्ष में साठ मनोरोगी यहां से ठीक होकर अपने मूल परिवार में आज सामान्य जीवन जी रहे हैं।इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी डाबर, तहसीलदार श्री राहुल सोलंकी श्री निक्कू चौहान ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री अंकित बघेल एवं श्री विशाल बडोले ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया नगर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पांडे समाजसेवी श्री कृष्णा गोले, वार्ड नंबर 3 के पार्षद मोहन बामनिया शिवकुंज योगा ग्रुप के श्री दलजीत सिंह श्री संदीप मुकाती श्री संतोष मुलेवा ,ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री समाधान पाटिल श्रीमती साधना भावसार श्री रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और समय पर कार्य पूरा करने के...
04/10/2026

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

बड़वानी 4 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने रविवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, वार्डों की साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) के चल रहे रेनोवेशन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर इसे समय पर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) वार्ड में भर्ती बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में भर्ती बच्चों की संख्या, उन्हें दी जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वहाँ कार्यरत स्टाफ से विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने एएनसी एवं पीएनसी वार्ड सहित अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए मरीजों को उच्च गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

04/10/2026

*जिले के ग्रामीण अंचलों में हस्तनिर्मित साड़ी निर्माण हुनर से नागरिकों को मिल रहा है घर बैठे रोजगार*

" #सेवा_संकल्प_अभियान" के अंतर्गत " #सेवा_सेतु_अभियान" के तहत नगरपालिका परिषद बड़वानी में आयोजित शिविर में पूर्व कैबिनेट...
04/10/2026

" #सेवा_संकल्प_अभियान" के अंतर्गत " #सेवा_सेतु_अभियान" के तहत नगरपालिका परिषद बड़वानी में आयोजित शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल,न.पा. अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान एवं अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया।

Address

जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्टर बंगले के पीछे
Barwani
451551

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Badwani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Badwani:

Shortcuts

Share