Marwadi Yuva Manch, Bhayandar

Marwadi Yuva Manch, Bhayandar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Marwadi Yuva Manch, Bhayandar, Social service, bhayandar, Bhayandar.

Photos from Marwadi Yuva Manch, Bhayandar's post 17/01/2025

जय मारवाड़,
11 जनवरी को भायंदर शाखा के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर भायंदर शाखा ने बालाजी गौशाला, भायंदर में गौसेवा का कार्यक्रम रखा जिसमे गौमाता के लिए सब्जी (पत्तागोभी, टमाटर और मेथी) लाकर खिलाई गयी। चुकी यह गौशाला नयी है और यहाँ सिर्फ एक दूध देने वाली गाय है तो इस गौशाला को चलने के लिए बहुत से समाज सेवी आगे आकर नियमित रूप से हर महीने अपनी आय का कुछ हिस्सा गौसेवा के लिए समर्पित करते है और गौशाला में कमरों का निर्माण और सुविधाओं का निर्माण धीरे धीरे हो रहा है। मारवाड़ी युवा मंच ने भी गौशाला प्रबंधन को आश्वासन दिया है की अगर गौशाला के लिए किसी चीज की जरुरत हो तो वो निसंकोच हमसे संपर्क करे हम पूरी कोशिश करेंगे की गौशाला में गौ माता के लिए सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहे।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शिवरतन दम्माणी, सचिव प्रवीण करवा, कोषाध्यक्ष अभिषेक राठी, उपाध्यक्ष अभिषेक मुरारका, निवर्तमान सचिव सुमित लखोटिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

धन्यवाद
*टीम मारवाड़ी युवा मंच, भायंदर*

08/01/2025

आनंद सबके लिए
जय मारवाड़,
शनिवार दिनांक ४ जनवरी को मायुम भायंदर शाखा ने राधिका ओल्ड ऐज होम, उत्तन में रात्रि भोजन का आयोजन किया। वृद्धाश्रम में कुल 70 बुजुर्ग रहते है जिसमे 70 से 105 साल की आयु के वृद्धजन रहते है। उनको प्रतिदिन वृद्धाश्रम का खाना ही खाना पड़ता है तो उनका स्वाद बदलने के लिए तक़रीबन 80 लोगो का खाना घर से बनाकर ले जाया गया जिसमे उन्हें गाजर का हलवा, पूरी, चावल और छोले की सब्जी परोसी गयी। खाना कहते हुए उनके चेहरे का आनंद देखते ही बनता था। सभी बुजुर्गो ने आये हुए सदस्यों को, उनके साथ आये हुए परिवार और बच्चो को खूब आशीर्वाद दिया।
वृद्धाश्रम की संचालिका ने शाखा के सभी सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। शाखा अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारियों और संचालिका को धन्यवाद दिया और इतने साफ़ सुथरे और व्यवस्थित वृद्धाश्रम का संचालन करने के लिए उनकी तारीफ़ की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवरतन दम्माणी, सचिव प्रवीण करवा, कोषाध्यक्ष अभिषेक राठी व निर्मला बिन्नानी, गोपाल बिन्नानी, ध्रुव बिन्नानी, कृपा बिन्नानी, विनीता दम्माणी, कार्तिक दम्माणी, हर्षित दम्माणी, प्रियंका करवा, अनाया करवा, शैलेश कोठारी, अर्चना कोठारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

धन्यवाद
टीम मारवाड़ी युवा मंच, भायंदर

Photos from Marwadi Yuva Manch, Bhayandar's post 28/12/2024

Awarded as Vishishth Shakha...

30/11/2024

जय मारवाड़,
भायंदर शाखा ने 24 अक्टूबर को बालाजी काम्प्लेक्स में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमे 54 यूनिट्स का संग्रहण किया। शिविर की शुरुआत भगवान महेश की पूजा करके की गयी। सभी डोनर्स के लिए नास्ता, चाय, कॉफ़ी, खाने का प्रबंध किया गया था, जिसे सभी ने सराहा। शिविर में बालाजी काम्प्लेक्स और सभी कार्यकारिणी संस्थाओ के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अन्य लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में भायंदर शाखा अध्यक्ष शिव रतन दम्माणी, प्रांतीय रक्तदान संयोजक व शाखा सचिव प्रवीण करवा और शाखा उपाध्यक्ष अभिषेक जी मुरारका ने भी रक्तदान दिया। सभी डोनर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शिविर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ रक्तदान किया जिसमे से 2 पहली बार रक्तदान कर रहे थे। सभी सदस्यों को धन्यवाद और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के पूर्ण होने पर रक्तपेढी की पूरी टीम को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया और शाखा अध्यक्ष द्वारा उनके इस नेक कार्य के लिए उनकी सराहना की गयी। शिविर में करीब 11 डोनर ने पहली बार रक्तदान किया। सभी पहली बार रक्तदान करने वाले डोनर का भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। शाखा ने शिविर में पधारे लोगो में से 3 नए सदस्य जोड़े, जिसके लिए शाखा सचिव ने सदस्य बजरंग करवा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष अभिषेक राठी, निवर्तमान सचिव सुमित लखोटिया, रक्तदान संयोजक अभिलाष पुजारी, शाखा संयोजक सर्वेश कनोडिया, मुकेश झुनझुनवाला, बजरंग करवा, देवप्रकाश झंवर, भगवान जी शर्मा, केतन मिश्रा, मुंबई शाखा से पियांक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

धन्यवाद
टीम मारवाड़ी युवा मंच, भायंदर

24/11/2024

Manch hai taiyaar.. Aao ab kare raktdaan...

23/11/2024

Whats your view?? Hai na?

Send a message to learn more

23/11/2024


Let's come forward and donate for a nobel cause

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhayandar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Culinary Team

Attire

Website

Address


Bhayandar
Bhayandar
401105