24/09/2024
भोपाल देहात पुलिस द्वारा सरोजनी नायडू कन्या हा.से. स्कूल बैरसिया में महिला एवं बालिका सुरक्षा जन जागृति कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में 35 कार्यरत अध्यापिकाओं एवं 1100 अध्यनरत बालिकाओं में भाग लिया ।
26/01/2024
75 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोपाल देहात में झंडा वंदन किया ।
इस अवसर पर समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
20/01/2024
सूखी सेवनिया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी संचालक डॉ मुकेश झा को गिरफ्तार किया है । आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम घोषित था ।
17/01/2024
भोपाल देहात पुलिस ने तीन साल से फ़रार चंदन चोर को किया गिरफ़्तार
17/01/2024
भोपाल देहात पुलिस द्वारा जय नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी बैरसिया रोड लंबाखेड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गयाJNCT कॉलेज के लगभग225 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया
08/01/2024
दिनांक 7.1.2024 को थाना गुनगा जिला भोपाल देहात पुलिस द्वारा चोरी गया स्कूटर वाहन चोर धीरज कुशवाहा निवासी कलारा से बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
28/12/2023
"भोपाल देहात पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा देर रात्रि को थाना ईटखेड़ी व थाना सुखी सेवनिया का औचक निरीक्षण किया गया।"
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गस्त में लगे अधिकारी कर्मचारी को चेक किया व गस्त में लगे अधिकारी कर्मचारी को क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए व थाना पहुंचकर थाने की हवालात, जरायम रजिस्टर , सीएम हेल्पलाइन रजिस्टर , स्थाई वारंट , माल खाना को चैक किया एवम थाने के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने, निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर डोजियर फॉर्म भरने, अपराध निकाल व माल बरामद, स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु निर्देश दिए गए ।
थाना चेकिंग के दौरान थाना बिलखिरिया प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती , थाना सुखीसेवानिया में रात्रि गस्त अधिकारी उप.निरी. श्री धर चंदेरिया व थाना ईटखेड़ी में थाना प्रभारी दुर्जन सिंह उपस्थित रहे।
25/12/2023
"थाना सूखीसेवनिया पुलिस व क्राइम ब्रांच देहात की संयुक्त कार्यवाही कर जुए के फड पर मारा छापा 06 आरोपी गिरफ्तार, 12700 रुपए व दो दोपहिया वाहन जप्त"
वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा देहात के समस्त थाना प्रभारी को मायनर एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी बिलखिरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन मे थाना सुखीसेवनिया एवं क्राइम ब्रांच देहात ने संयुक्त कार्रवाई कर 12700 रुपए जुए का फड़ समेत 6 आरोपी मय दो दोपहिया वाहन के जप्त किया गया ।
दिनांक- 24/12/23 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरखेडी अब्दुल्ला बंजारा बस्ती में खुले स्थान में कुछ लोग ताश पत्तो पर पैसो का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई व निर्देशानुसार तुरंत टीम गठित कर राहगीर गवाहन ग्राम सूखीसेवनिया भोपाल को हमराह लेकर ग्राम बरखेडी अब्दुल्ला बंजारा बस्ती पहुंचने पर राहगीर गवाहन को मुखबिर के बताये हुलिए अनुसार सूचना से अवगत कराया व आड़ में छुपकर साक्षियो को दिखाया जहाँ पर कुछ लोग ताश पत्तो से हारजीत का जुआ खेलते हुए दिखे। पुलिस स्टाफ द्वारा तुरन्त दबिश दी गई जहाँ पर जुआरी पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे अपनी हिकमत अमली से हमराह स्टाफ व राहगीर साक्षियो की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा एवं उनके नाम पता पूछने पर उन्होने अपने नाम 01.ईशाक खान पिता गफ्फूर खान उम्र 65 साल निवासी म.न.307 गौशिया मस्जिद थाना शाहजानाबाद भोपाल,
02. आरिफ उर्फ गुल्लू पत्ती पिता अनवर खान उम्र 34 साल निवासी एलआईजी क्वाटर थाना टीलाजमालपुर भोपाल,
03. हाफिज पिता अब्दुल लतीफ खान उम्र 34 साल निवासी संजय नगर गौशिया मस्जिद थाना शाहजानाबाद भोपाल,
04. मनसूर पिता शमशेर खान उम्र 40 साल निवासी ग्राम अब्दुल्ला बरखेडी थाना सूखीसेवनिया भोपाल,
05. मोहम्मद राशिद पिता मोहम्मद रजी उम्र 32 साल निवासी म.न. 28 गली न. 02 कच्ची मस्जिद शाहजानाबाद भोपाल,
06. सलमान पिता मकसूद खान उम्र 32 साल निवासी गली न.03 काँग्रेश नगर पुराना नाका बैरसिया रोड भोपाल का होना बताया। जिनकी प्रथक –प्रथक तलाशी लेने पर कुल 12700/- रूपये एवं 52 ताश के पत्ते तथा 02 दो पहिया वाहन कुल कीमती करीबन 1 लाख बाइस हजार रूपये के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किये गये । आरोपियो का कृत्य जुर्म धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से आरोपियो को मौके पर माननीय न्यायालय उपस्थित होने का नोटिस तामिल कराकर रूकसत किया गया ।