NSS OPEN UNIT Bhopal

NSS OPEN UNIT Bhopal

Share

Ministry of Youth Affairs and Sports, Govt. Of India

Photos from NSS OPEN UNIT Bhopal's post 30/03/2026

अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि श्री राहुल सिंह परिहार जी, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल एवं ईटीआई प्रशिक्षक को युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में प्रेरित करने तथा उन्हें विकसित भारत के नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने में उनके सक्रिय योगदान हेतु ‘सम्राट विक्रमादित्य ज्ञान सेतु सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार पूर्व न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय इंदौर एवं ग्वालियर खंडपीठ डॉ अनिल वर्मा की मुख्य आतिथ्य महामंडलेश्वर आचार्य शेखर की अध्यक्षता कुलगुरु सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय प्रो. अपर्ण भारद्वाज, कुलगुरु महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय शिव शेखर मिश्रा की विशिष्ट आतिथ्य, श्री राजेश सिंह कुशवाह कार्यपरिषद सदस्य के सारस्वत आतिथ्य कुलसचिव सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय डॉ अनिल कुमार शर्मा एवं कुल सचिव महर्षि पांडे संस्कृत विश्वविद्यालय डॉक्टर दिलीप सोनी की विशेष उपस्थिति में प्रदान किया गया

यह उपलब्धि संपूर्ण राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Photos from NSS OPEN UNIT Bhopal's post 08/02/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के स्वयंसेवक श्री राहुल लोधी एवं सुश्री प्रियांशी पाण्डेय ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा प्रसार भारती के संयुक्त तत्वावधान में मायभारत पोर्टल द्वारा आयोजित ELP (Experience Leadership Program) का सफलतापूर्वक समापन किया।

यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संचार, टीम वर्क एवं सामाजिक दायित्व की समझ विकसित करने की दिशा में अत्यंत उपयोगी रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री आशीष पोटनिस जी (अतिरिक्त महानिदेशक, दूरदर्शन भोपाल) द्वारा नेतृत्व के महत्वपूर्ण आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वहीं प्रमुख अतिथि डॉ. आदिति चतुर्वेदी जी (निदेशक, आर.एन.टी.यू., भोपाल) ने सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
श्री वाय.एच. चिवंडे जी (रीजनल चैनल मैनेजर, आकाशवाणी भोपाल) ने युवाओं को नए अनुभवों के लिए सतत प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

यह अनुभव NSS के सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं सोशल मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

चलते रहें, सीखते रहें।


.india

27/01/2026

तारीख बदल सकती है,
लेकिन संविधान के प्रति हमारी जिम्मेदारी नहीं 🇮🇳
युवा शक्ति के संकल्प के साथ…

26/01/2026

77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

25/01/2026

नेतृत्व का जीवंत उदाहरण
कार्यक्रम अधिकारी श@rahulsinghparihar5 जी के मार्गदर्शन में ओपन यूनिट, एनएसएस, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा ‘MY Bharat – My Vote’ जागरूकता रैली में सक्रिय सहभागिता।

23/01/2026

नमस्कार

गर्व के साथ दौड़ें, उद्देश्य के साथ दौड़ें

दैनिक भास्कर प्रस्तुत करता है
एलएनसीटी भोपाल मैराथन

📅 आयोजन तिथि: 25 जनवरी 2026
⏰ समय: प्रातः 6:00 बजे
📍 स्थान: डीबी सिटी मॉल, भोपाल

🏁 दौड़ की श्रेणियाँ:
➡️ 1.5 कि.मी.
➡️ 3 कि.मी.
➡️ 5 कि.मी.
➡️ 10 कि.मी.
➡️ 21 कि.मी.

📝 पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है!
👉 दिए गए QR Code को स्कैन करके आप आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
📲 आज ही रजिस्टर करें और भोपाल की सबसे बड़ी मैराथन का हिस्सा बनें।

⚡ सीमित स्थान उपलब्ध हैं — देर न करें!

🇮🇳
Run for Pride | Run for Nation

23/01/2026

Remembering the fearless leader who taught us to dream of a free India.
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 🇮🇳

Photos from NSS OPEN UNIT Bhopal's post 12/01/2026

जन अभियान परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुक्त इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह परिहार तथा अन्य मुक्त इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।






12/01/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा-स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायी शब्द सदैव युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देते रहे हैं।

01/01/2026

Wishing you a very happy New year Everyone.

01/01/2026

मुक्त इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह नया वर्ष आपके जीवन में रचनात्मक निर्माण और अनेक उपलब्धियाँ लेकर आए।

31/12/2025

We’re back on social media—stronger, louder, and more committed to service.
Stay connected with NSS Open Unit, Barkatullah University, Bhopal.




Want your business to be the top-listed Government Service in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Barkatullah University Bhopal
Bhopal