🚨 भोपाल वार्ड 48 में सरकारी जमीन पर बड़ा खेल ? 🚨
भोपाल नगर निगम वार्ड 48 के शाहपुरा-अजय नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय राजस्व भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला अब लोगों के बीच बड़ा सवाल बनता जा रहा है।
आरोप है कि पहले क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ों को काटा गया, कुछ पेड़ों को केमिकल डालकर सुखाया गया, और उसके बाद सरकारी जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े निर्माण और पर्यावरण नुकसान के बावजूद प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभाग अब तक खामोश दिखाई दे रहे हैं।
❓ आखिर किसकी अनुमति से पेड़ काटे गए?
❓ सरकारी राजस्व भूमि पर निर्माण कैसे शुरू हुआ?
❓ क्या बिना अनुमति करोड़ों की जमीन पर कब्जा हो रहा है?
❓ प्रशासन कार्रवाई करेगा या सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा?
🌳 एक तरफ पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावे…
🏗️ दूसरी तरफ सरकारी जमीन और हरियाली पर कब्जे के आरोप…
अब भोपाल की जनता जवाब मांग रही है ।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav BJP Madhya Pradesh Collector Bhopal
Jiten verma
भारतीय जनता पार्टी भोपाल मध्य प्रदेश
14/05/2026
शाहपुरा गांव, वार्ड 48 अजय नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर पेड़ों की कटाई और निर्माण कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
जब आम नागरिक छोटे से निर्माण पर नोटिस पा जाता है, तो फिर शासकीय भूमि पर खुलेआम हो रहे कार्यों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
क्या नियम केवल आम जनता के लिए हैं?
क्या शिकायतों के बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है?
कटते पेड़ केवल लकड़ी नहीं, आने वाली पीढ़ियों की सांसें हैं।
सरकारी भूमि पर कब्जा केवल जमीन का मामला नहीं, बल्कि कानून और व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है।
यदि समय रहते निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो यह संदेश जाएगा कि प्रभावशाली लोगों के सामने नियम और कानून दोनों कमजोर पड़ जाते हैं।
जनता प्रशासन से जवाब चाहती है —
मौन नहीं, कार्रवाई चाहिए।
CM Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Bhopal MALTI RAI Dr Mohan Yadav
04/05/2026
शौर्य व पराक्रम के पर्याय महान योद्धा, बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। BJP Madhya Pradesh
03/05/2026
वरिष्ठ भाजपा नेत्री, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीया दीदी सुश्री उमा भारती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम जी आपको सुदीर्घ आयुष्मान जीवन प्रदान करें ऐसी मंगलकामना है। Uma Bharti ji
BJP Madhya Pradesh
02/05/2026
मध्यप्रदेश के विभिन्न निगम-मंडलों में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ। विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संबंधित संस्थाएँ और अधिक सशक्त होंगी तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
BJP Madhya Pradesh
02/05/2026
देवर्षि नारद जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
01/05/2026
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध का जीवन हमें सिखाता है कि वैचारिक शुद्धता और करुणा ही विश्व कल्याण का एकमात्र आधार है। उनके विचार आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।
#बुद्धपूर्णिमा
01/05/2026
माँ की ममता और त्याग का कोई मोल नहीं होता…
आज बरगी डेम के क्रूज हादसे के 15 घंटे बाद सामने आई यह झकझोर देने वाली तस्वीर फिर साबित कर गई कि माँ का प्यार सबसे महान होता है।
विपरीत परिस्थितियों में भी एक माँ अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ती…
भले ही माँ और बेटा आज हमारे बीच नहीं रहे,
लेकिन यह दृश्य हमेशा इस सच्चाई को बयां करेगा कि माँ अंत तक अपने बच्चे की ढाल बनी रही।
ऐसी माँ को मेरा कोटि-कोटि नमन… 🙏
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 BJP Madhya Pradesh
16/01/2025
मध्यप्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री आदरणीय भाई साहब श्री Chetanya Kasyap जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु प्रदान करें।
💐💐 BJP Madhya Pradesh
Click here to claim your Sponsored Listing.
