मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में पंचमुखी चौराहे, कालापीपल में NSUI जिला अध्यक्ष मनीष पंवार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों, किसानों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों तथा अपने नेतृत्व के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुटता का परिचय दिया।
NSUI Madhya Pradesh
National Students' Union of India (NSUI) is a student movement which is committed to building a liberal, tolerant, secular, egalitarian and democratic India.
मोदी सरकार आखिर और कितने बच्चों के सपनों की बलि लेगी?
मऊगंज, मध्य प्रदेश की होनहार छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने NEET पेपर लीक से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आकांक्षा एक मेधावी छात्रा थीं और उनके 650+ अंक आने की उम्मीद थी। लेकिन जिस परीक्षा व्यवस्था पर लाखों छात्रों का भविष्य टिका होता है, उसी व्यवस्था में हुई भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार ने एक बेटी की जान ले ली।
आकांक्षा के पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं और उन्हें दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है। परिवार ने बताया की उन्होंने 3,00,000 ₹ का किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर अपनी बेटी की पढ़ाई का सपना पूरा करने की कोशिश की। लेकिन पेपर लीक और सरकार की विफलता ने उस परिवार से उनकी बेटी छीन ली। परिवार की आर्थिक व मानसिक हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है।
31/05/2026
कटनी बायपास पर NSUI जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे जी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े जी का रीवा प्रस्थान के दौरान आत्मीय स्वागत किया गया।
इतनी सुरक्षा यदि NEET परीक्षा के दौरान की गई होती, तो छात्रों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।
पेपर लीक जैसी घटनाएँ लाखों छात्रों की मेहनत, सपनों और भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। छात्र न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
A massive protest was organized by Madhya Pradesh NSUI in Bhopal against the NEET paper leak. Students and youth united to raise their voices for transparency, accountability, and justice in the education system.
Despite all obstacles, NSUI workers remained steadfast in their commitment to protecting students' rights and securing a fair future for the nation's youth.
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Vinod Jakhar जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री Aashutosh Chouksey जी के नेतृत्व में NEET पेपर लीक, छात्रसंघ चुनाव बहाली तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐतिहासिक एवं जोरदार प्रदर्शन किया गया।
वॉटर कैनन की बौछारें भी NSUI कार्यकर्ताओं के हौसले को डिगा नहीं सकीं। प्रशासन की तमाम बाधाओं के बावजूद छात्र हितों की लड़ाई लड़ने वाले NSUI के जांबाज़ कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ डटे रहे। यह संघर्ष केवल छात्रों के अधिकारों का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की रक्षा का संकल्प है।
नौतपे की भीषण गर्मी भी NSUI के बब्बर शेरों के हौसले को नहीं डिगा सकी। छात्र हित और देश हित की लड़ाई में साथी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे रहे और अन्याय के खिलाफ अपनी बुलंद आवाज़ उठाई।
31/05/2026
भोपाल में NEET पेपर लीक के विरोध में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के बावजूद छात्रों की आवाज़ बुलंद रही।
छात्र हित, शिक्षा में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
30/05/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
