04/06/2026
ग्राम मानपिछोड़ी में खेत तालाब एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण
आयुक्त भोपाल संभाग श्री संजीव सिंह ने ग्राम मानपिछोड़ी का किया निरीक्षण
राजगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल श्री संजीव सिंह ने ग्राम मानपिछोड़ी (जनपद पंचायत नरसिंहगढ़) पहुंचकर खेत तालाब, निर्माणाधीन पंचायत भवन तथा रिचार्ज शॉफ्ट का अवलोकन किया। उन्होंने जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
श्री सिंह ने खेत तालाब की सराहना कर अच्छे कार्य को प्रगतिरत करने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
04/06/2026
संभाग आयुक्त भोपाल श्री संजीव सिंह आज राजगढ़ जिले के दौरे पर हैं।
आयुक्त श्री सिंह जिले में विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का करेगें निरीक्षण
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
01/06/2026
रायसेन के सेमरी गांव की अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट में फहराया तिरंगा
7 साल की तैयारी फिर ब्रेक, अंजना ने ऐसे छुआ एवरेस्ट
ऐतिहासिक उपलब्धि: आंजना यादव ने 27 मई की सुबह दुनिया के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है。
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
27/05/2026
भोपाल - मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन (CSMP) श्री अनुराग जैन प्रदेश के सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स के साथ वर्चुअली कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
कॉन्फ्रेंस में संभाग आयुक्त श्री संजीव सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी के माध्यम से जुड़े हुए हैं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
15/05/2026
मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना
मुख्य मार्ग से जुड़ेंगी ग्रामीण बसाहटें
▶️30 हजार 900 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति
15/05/2026
100 दिवस से अधिक की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण : संभागायुक्त श्री सिंह
उपार्जन कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश
संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री चन्द्रभान सिंह जादौन को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए तथा सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि स्लॉट बुकिंग, परिवहन व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता एवं निर्धारित समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी जिलों में उपार्जन हेतु शेष रकबा एवं किसानों की विस्तृत जानकारी तैयार करने के निर्देश भी दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के पंजीयन की जानकारी पोषण ट्रैकर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोपाल जिले के शहरी क्षेत्रों में नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए।
समय-सीमा बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संभागायुक्त द्वारा दिए गए।
बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने सीएमएचओ भोपाल को निर्देशित किया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय निकायों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
14/05/2026
अब ई-विकास पोर्टल से ही किसानों को मिलेगी खाद, 50 बोरी की सीमा तय
ई टोकन के बिना नहीं होगी सप्लाई, वीसी में संभाग आयुक्त ने कालाबाजारी रोकने जारी किए आदेश
CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
14/05/2026
खरीफ सीजन से पूर्व किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
ई-विकास पोर्टल पर किसानों का पंजीयन एवं ई-टोकन बुकिंग अभियान मोड में पूर्ण करें - संभागायुक्त श्री सिंह
संभाग के सभी जिलों में कलेक्टर्स को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश
संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने बुधवार को संभाग आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष से गूगल मीट के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, कृषि कल्याण विभाग, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ सीजन 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में किसानों की फार्मर आईडी, किसानों के समस्त खसरों को फार्मर आईडी से लिंक करने, ई-विकास पोर्टल पर किसानों का पंजीयन, ई-टोकन बुकिंग एवं समिति स्तर पर सदस्य किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि खरीफ सीजन 2026-27 के लिए प्रदेश में ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी किसानों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को बुआई से पूर्व खाद की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
उन्होंने सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान मोड में शिविर आयोजित कर नियत समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि संयुक्त विभागीय टीम बनाकर कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव, राजस्व विभाग, कृषि कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और पंजीयन कार्य पूर्ण कराएं।
संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी कलेक्टर्स को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि खरीफ बुआई से पूर्व सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। साथ ही किसानों को एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
12/05/2026
रायसेन में 10 दिन में ही जनगणना का पहला चरण पूरा, मध्यप्रदेश में टॉप पर
रायसेन जिला जनगणना-2027 के पहले चरण का काम पूरा करने वाला मध्यप्रदेश का पहला जिला बन गया है।
CM Madhya Pradesh
Census India 2027
Jansampark Madhya Pradesh
09/05/2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड से कोई भी वरिष्ठ नागरिक न रहे वंचित - संभागायुक्त श्री सिंह
टीएल बैठक संपन्न
संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में भोपाल संभाग के जिलों में गेहूं उपार्जन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री चन्द्रभान सिंह जादौन से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए और उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की स्लॉट बुकिंग, परिवहन व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता तथा निर्धारित समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री चन्द्रभान सिंह जादौन ने बताया कि भोपाल संभाग के 04 लाख 37 हजार 381 किसानों ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन कराया था जिसमें अभी तक 3 लाख 52 हजार 809 किसानों ने स्लॉट बुक कराएं हैं। संभाग के सभी जिलों में उपार्जन केन्द्रों पर 02 लाख 40 हजार 509 किसानों से 15 लाख 94 हजार 094 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 02 हजार 354 करोड़ रूपये का भुगतान भी किया जा चुका हैं और 14 लाख 61 हजार 715 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है।
बैठक में संभागायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
संभागायुक्त श्री सिंह ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के पंजीयन पोषण ट्रेकर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नवीन आंगनबाड़ी भवनों को पीएम गति शक्ति अंतर्गत नजदीकी स्कूलों एवं को-लोकेशन के आधार पर बनाने एवं निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि बरसात के पूर्व स्कूलों में पेयजल, बालिका शौचालय का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण करें। संभाग के सभी जिलों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत स्वीकृत 01.88 लाख आवास का कार्य समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड (Ayushman Vay Vandana Card) 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य योजना है, जो आय की परवाह किए बिना प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त, कैशलेस इलाज प्रदान करती है। संभाग के सभी जिलों में सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं नगरीय निकाय अभियान चलाएं।
बैठक में उपायुक्त (राजस्व विभाग) श्रीमती किरण गुप्ता सहित सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh