01/01/2026
Dr. Usha Khare
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Usha Khare, Bhopal.
01/01/2026
21/12/2025
नमस्कार साथियों भोपाल की खूबसूरती को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है यूं तो भोपाल का हर स्पॉट अपने आप में दिल को लुभाने और गर्व करने वाला होता है हमारा शहर हमारी जान है अब तो राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में भी उसकी पहचान है कल भोपाल में शिकारावोटिंग प्रारंभ हुई तालाब के बीच में सब्जी खरीदी नाश्ता किया यहां तक की मृगनयनी एंपोरियम की शॉपिंग भी की अब आपको शॉपिंग करने के लिए भी तालाब के बीच में अवसर मिलेंगे कल मैंने अपने परिवार के साथ आनंद लिया आप लोग भी इस आनंद को लीजिएगा और भोपाल शहर को स्वच्छ रखिएगा झील को सुंदर बना कर रखिएगा स्वच्छता ही जीवन है स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर उषा खरे🙏
17/12/2025
प्रिय साथियों पिछले 40 वर्षों से मेरे श्रीमान जी ज्योतिष में अभी रुचि होने के कारण ज्योतिष में गहन अध्ययन विश्लेषण और प्रतियोगिताओं में भाग लेते आ रहे हैं यूं तो उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं पर अभी 14 तारीख को संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में ज्योतिष भूषण का सम्मान प्राप्त हुआ मैंने पग पग पर जीवन भर उनका मार्गदर्शन लेकर समय को बेहतर बनाने के लिए उनके ज्योतिषीय ज्ञान का सहारा लिया ज्योतिष में ग्रेजुएट और रिसर्च उनका प्रभावशाली क्षेत्र है जहां वह गहन अध्ययन के पश्चात भविष्यवाणी करते हैं मेरे लिए साहब का आशीर्वाद हमेशा बहुत प्रभावकारी रहा है।
15/12/2025
नमस्कार साथियों, अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलंपियाड एक वैचारिक क्रांति है हमारे ऋषि मुनि परंपरा के अनुसार दिए गए ज्ञान को अनुसरण और आत्मसात करने की प्रक्रिया है यदि हमें अपने देश का भविष्य संभालना है तो निश्चित रूप से आगे आने वाली पीढ़ी को एक आचार संहिता जो हमारे गौरवशाली परंपरा है उसके अनुसार बच्चों को जोड़ना होगा इसलिए आध्यात्मिक ओलंपियाड जिसमें बहुत ही आकर्षक नगद इनाम और बड़ा मंच पांच कैटेगरी में लोगों को प्राप्त होंगे उसमें अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित करने के लिए प्रचार प्रसार करने में हमारे साथ जुड़े।
08/12/2025
*साथियों नमस्कार*
मैं डॉ उषा खरे, फिर एक बार नए रूप में समाज को जागृत करने, दिशा देने और एकत्रित करने के कार्य में जुड़ने एवं आपको जोड़ने की मंशा से कुछ नया करने जा रही हूँ।
भारत-वर्ष के आध्यात्मिक गुरुओं, आचार्य-गणों, संतो एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों से सहमति बनाकर विश्व की अनूठी संस्था ISO Council ने *International Spirituality Olympiad - अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलंपियाड* का कार्यक्रम बनाया है।
साथियों, जैसा कि आपको मेरे बारे में मालूम है की 40 वर्षों तक मैंने स्कूल शिक्षा विभाग में मनोयोग से कार्य किया और परिणाम स्वरूप मुझे 2018 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला, प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ 10 मिनट तक बात करने एवं उनके द्वारा ट्विटर पर फोटो शेयर किया गया। 2020 में अमिताभ बच्चन जी का प्रसिद्ध शो *कौन बनेगा करोड़पति* के माध्यम से कर्मवीर अवार्ड प्राप्त हुआ और 25 लाख की जीती हुई राशि को कन्या जहांगीराबाद स्कूल में दान करने का अवसर प्राप्त हुआ।
साथियों, मध्य प्रदेश मे शिक्षा जगत में काम करने के परिणाम स्वरूप 2001, 2019, 2020 राज्यपाल जी से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इसी कड़ी में, अब एक नई पारी के रूप में 'अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म ओलंपियाड' के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन ज्ञान पर आधारित एक दो-स्तरीय परीक्षा का प्रचार-प्रसार विस्तार करना है। यह परीक्षा क्या है, कैसे इस परीक्षा में बहुत बड़ी राशि के पुरस्कार जीते जा सकते हैं, वह सब मैं आपको बताती हूँ।
International Spirituality Olympiad (ISO) की परीक्षा दो चरणों में होगी।
A. प्रथम चरण में *27 सितंबर 2026* को देशभर के 200 जिलों में एक साथ ISO Prelims की परीक्षा होगी।
B. उसमें से 480 लोगों का चयन होगा जिसमें आप भी हो सकते हैं। द्वितीय चरण ISO Finals की परीक्षा, दिसंबर 2026 में होगी।
1. *पांच प्रथम पुरस्कार 10-10 लाख रुपये*
2. *पांच द्वितीय पुरस्कार 5-5 लाख रुपये*
3. *पांच तृतीय पुरस्कार 2.5-2.5 लाख रुपये*
फिर 2-2 लाख रुपये और 1.5-1.5 लाख रुपये के अतिरिक्त बहुत सारे अन्य पुरस्कारों को प्राप्त करने के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। साथियों, स्वाध्याय जीवन-पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। यदि हमें पठन-पाठन में रुचि है तो हम यह अवसर प्राप्त करके पूरे भारत में अपना नाम रोशन कर सकते हैं साथ ही अच्छी धनराशि पुरस्कार में प्राप्त कर सकते हैं।
आपको घर बैठे पुस्तक प्राप्त होगी और परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा। विस्तार से जानने के लिए आप संस्था की वेबसाइट पर जाइए। हमारे साथ जुड़िए, 'अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म ओलंपियाड' का फॉर्म ऑनलाइन भरिए। ज्ञान के इस महाकुंभ में बहुत बड़ी नगद राशि का प्राप्त करें, साथ ही सनातन व सांस्कृतिक-ज्ञान को अर्जित कर जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य भी करें।
आपकी शुभचिंतक
*डॉ उषा खरे*
Chief Resource Person
ISO Council
Noida
नमस्कार साथियों दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास खुशियां लेकर आयाl सभी लोग अपने-अपने ढंग से खुशियों को एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं, इसी कड़ी में हम सब प्रतिदिन कहीं ना कहीं एकत्रित होकर कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं- आज मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में मुझे बहुत अच्छे मंच पर अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हो रहा है तो निश्चित रूप से हम चाहेंगे कि ,अपने देश की बागडोर संभालने के लिए आने वाली पीढ़ी के लिए हम वह संदेश दें जिससे हमारी सांप्रदायिक एकता बनी रहे हम सब सुरक्षित रहें, एक दूसरे का सम्मान करें और एक ऐसा देश बनाए जिसमें अपराधों का कोई स्थान ना हो
अपराध मुक्त भारत मेरी संकल्पना है जिसे मैंने कई वर्षों से जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है आशा है आप सब मेरी इस पहल से जुड़ेंगे सभी धर्म सभी संप्रदायों और भारत की गंगा जमुनी तहजीब के साथ हमारे देश को अपराध मुक्त बनाने में मेरा साथ देंगे हैप्पी दिवाली आप सबका जीवन खुशियों से भरा रहे ऐसी शुभकामनाओं के साथ दीपावली का प्रकाश पर्व बहुत-बहुत मुबारक हो 🙏🙏❤️❤️💕💕
प्रिय शताक्षी
आज तुम्हारे जन्मदिन के सारे फोटोग्राफ्स मुझे प्राप्त हुए तुम इतनी प्यारी इतनी अच्छी लग रही हो तुम्हारे सारे वीडियो देखकर मजा आ गयाl बेटा अभी तो मैं तुम्हारी मम्मी को ही छोटा सा बच्चा समझती थी, पर तुम बहुत जल्दी बड़ी हो गई हो तुम्हारी नानी नाना दोनों मौसी मौसा जी मामा जी मामी जी दादा जी दादी जी सभी की तरफ से तुम्हें जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां पूरे परिवार की बहुत बड़ी आशा की किरण हो बहुत आगे बढ़ो बहुत तरक्की करो तुम्हारे जन्मदिन पर हम सब का बहुत सारा आशीर्वाद बहुत-बहुत बधाई
प्रिय शताक्षी
अभी तो मैं तुम्हारी मम्मी को ही छोटा समझती थी और तुम इतनी जल्दी इतनी बड़ी हो गयी ! इतनी प्यारी, इतनी समझदार गुड़िया हो गई ,आज तुम्हारे जन्मदिन के सारे फोटोग्राफ्स देखकर मजा आ गयाl तुम्हारी दादी दादा मम्मी पापा दोनों मौसी मौसाजी मामा मामी सहित नाना नानी की तरफ से तुम्हें जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां खूब आगे बढ़ो ,खूब पढ़ाई करो और अपने परिवार का नाम रोशन करो❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
