25/06/2026
आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित "आपातकाल : संविधान की हत्या" कार्यक्रम में सहभागिता कर वरिष्ठ नेताओं के विचार सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर गहरा आघात किया था। यह दिवस हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। उनकी संघर्षगाथा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर आदरणीय श्री ओंकार सिंह जी लखावत (अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण राजस्थान सरकार), बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास, डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद जी सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जालम सिंह जी भाटी, श्री सत्यप्रकाश जी आचार्य, श्री कुम्भनाथ सिद्ध, बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ जी, देहात जिला अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया जी, जिला महामंत्री श्री कौशल शर्मा जी, श्री श्याम हाडला जी, देहात महामंत्री श्री दिलीप सिंह जी, श्री तोलाराम कूकना जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लोकतंत्र अमर रहे, संविधान सर्वोपरि रहे।
#आपातकाल_संविधान_की_हत्या #लोकतंत्र_सेनानी Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan
25/06/2026
25 जून केवल एक तारीख नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सतर्क रहने की चेतावनी है।
आज दैनिक भास्कर में प्रकाशित मेरे लेख के माध्यम से आपातकाल 1975 के कालखंड और उससे मिली सीख पर विचार साझा किए हैं।
25/06/2026
माँ भारती के अमर सपूत, कारगिल युद्ध के महानायक, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय की जयंती पर शत शत नमन।
25/06/2026
भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल 25 जून 1975 के विरोध में उठी प्रत्येक आवाज को सादर नमन।
25/06/2026
दुखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत्। स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत् ॥
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
24/06/2026
आज “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान – डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म” विषय पर आयोजित वर्चुअल बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी के नेतृत्व तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार जी, प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश गौतम जी, श्री श्रवण सिंह बगड़ी जी एवं अजमेर संभाग प्रभारी श्री कैलाश मेघवाल जी के मार्गदर्शन में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ता सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
डिजिटल युग में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्षम एवं जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में यह प्रशिक्षण महाभियान अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी है।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan Madan Rathore Ajaey Kumar
24/06/2026
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर श्रमिक नेता, भारत के चौथे राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ वी. वी. गिरि जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
24/06/2026
जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है, कोमल है तू कमज़ोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है,
जल, जंगल और पहाड़ों की रानी के नाम से प्रसिद्ध वीर साहसी रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि !
24/06/2026
आधुनिक राजस्थान के प्रणेता, प्रथम राज प्रमुख, महाराजा स्व. सवाई मानसिंह जी दितीय की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।