29/06/2024
कल बीकानेर में स्वर्णकार समाज के 10 वीं और 12 वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण छात्र व छात्रों के सम्मानित कार्यक्रम की कुछ झलकियां।
सोनी परिवार इंडिया वेब न्यूज़ पोर्टल
29/06/2024
कल बीकानेर में स्वर्णकार समाज के 10 वीं और 12 वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण छात्र व छात्रों के सम्मानित कार्यक्रम की कुछ झलकियां।
29/06/2024
मदन गोपाल सोनी (लावट) ने अपने जन्मदिन पर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित।
बीकानेर , टी. एम. ऑडिटोरियम में आज अनूठे तरीके से जन्मदिन मनाया गया। बीकानेर के भाजयुमों के कोषाध्यक्ष एवं श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के युवा अध्यक्ष श्री मदन गोपाल सोनी (लावट) ने अपना जन्मदिन स्वर्णकार समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द जी व्यास ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समाज को नशा मुक्त करें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष मनीष लाम्बा ने कहा के प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ– साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है। इसके लिए उन्होने समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा भी की साथ ही एसएसआई कम्प्यूटर्स, बीकानेर के सहयोग से समाज की महिलाओं के लिए निशुल्क आरकेसीएल का कोर्स करवाने की भी घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि जीके गुरू अमित सोनी ने छात्र -छात्राओं को उत्तम भविष्य चयन करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
भाजपा नेता मोहन सुराणा ने बालिका शिक्षा को देश का भविष्य बताया।
मदन गोपाल सोनी ने बताया कि यह लगातार दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह है जो उनके जन्मदिन पर मनाया गया। इस समारोह में इस वर्ष की सैकण्डरी तथा सीनियर सैकण्डरी परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 77 छात्र –छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाज की प्रतिभाओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा नकद राशि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सोनी तथा विनय हर्ष ने किया। कार्यक्रम में समय समय पर मास्टर नानू के गीतों ने समा बांधा तो अंत अशोक कुमार सोनी के राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर वृत्ताधिकारी गंगाशहर शालिनी बजाज, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष श्री मनीष जी लाम्बा , जीके गुरु अमित जी सोनी सर ,समाजसेवी रामदेव जी लावट , जुगल किशोर जी सोनी, शिव नारायण मौसूण, राधेश्याम मौसूण, विमला परवाल , रवि कुकरा आदि भी उपस्थित रहे।
24/06/2024
04/06/2024
हार्दिक शुभकामनायें Rajesh Verma
13/04/2024
हनुमानगढ़ जंक्शन में युवा स्वर्णकार संस्था के ज़िलाध्यक्ष प्रशांत सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार युवाओं की बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता रामदेव सोनी ने की
और भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैलान मेघवाल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया गया
सोनी ने बताया कि 2014 में नरेंद्र मोदी के आने के बाद भारत देश की एक अलग पहचान बन गई है पूरे विश्व में आज भारत को सम्मान मिल रहा है
भाजपा के आने के बाद बड़े-बड़े मसले हल हुए हैं चाहे वह धारा 370 हो अयोध्या का राम मंदिर हो या तीन तलाक ।
अध्यक्षता करते हुए रामदेव सोनी ने कहा कि भाजपा ने जो जो कहा वह करके दिखाया है
जम्मू कश्मीर में राजस्थान के वीर जवान भी शहीद हुए थे आज उसे कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया है तीन तलाक पर कानून हमारे मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है
इस मौक़े पर सोनू सोनी,राज सोनी , प्रिंस सोनी, गौरव सोनी , दीपक सोनी , मोहित सोनी , शिवम् सोनी , अनिल सोनी आदि मौजूद थे