The Real Report News

The Real Report News

Share

The Real report News Channel !

15/04/2026

TRR News | बाड़मेर

Government Engineering College, Barmer में एक विशेष एवं प्रेरणादायक संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें पंकज ओझा, डायरेक्टर Deutsche Bank (अमेरिका) एवं संस्थापक विश्व सारथी ट्रस्ट ने अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।

इस संवाद सत्र में उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों, innovators, स्टार्टअप में रुचि रखने वाले युवाओं एवं faculty सदस्यों के साथ Artificial Intelligence (AI), Innovation, Startups, Leadership और Entrepreneurship जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में AI और डिजिटल तकनीक किस प्रकार वैश्विक स्तर पर परिवर्तन ला रही है और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नवाचार की दिशा में कार्य करने, समस्याओं के समाधान आधारित स्टार्टअप विकसित करने तथा तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि सही दिशा में प्रयास करे तो वह न केवल आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

श्री ओझा ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, फंडिंग, नेटवर्किंग, स्किल डेवलपमेंट एवं ग्लोबल अवसरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें, असफलताओं से घबराएं नहीं और अपने विचारों को व्यवहारिक रूप देने का साहस रखें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर देते हुए करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस संवाद सत्र को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शक बताया गया।

अंत में कॉलेज प्रशासन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Pankaj Ojha

09/04/2026
03/04/2026

TRR NEWS |

बीकानेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली।
महाजन और अर्जनसर क्षेत्र में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिसमें अर्जनसर में सबसे अधिक ओले गिरे।

ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

150/99 RD क्षेत्र से अर्जनसर निवासी रामकुमार लाटा ने ओलावृष्टि का वीडियो साझा किया है।
Bhajanlal Sharma
Government of Rajasthan

24/03/2026

TRRNEWS | श्रीडूंगरगढ़ 🚩

#श्रीडूंगरगढ़ #रामनवमी #धर्मयात्रा #राजस्थान #हिंदू_संस्कृति #भव्य_आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी पर भव्य धर्मयात्रा की तैयारी तेज, विधायक ताराचंद सारस्वत भी बैठक में शामिल

श्रीडूंगरगढ़।
रामनवमी के पावन अवसर पर 25 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में धर्मयात्रा की पूर्व संध्या पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाग लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

विधायक सारस्वत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को धर्मयात्रा को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जगह-जगह भव्य स्वागत की व्यवस्था करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसलिए धर्मयात्रा का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अनुशासन बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की और तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

बैठक में मनोज डागा, संतोष बोहरा, संजय शर्मा, हेमनाथ जाखड़, श्याम सुन्दर जोशी सहित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धर्मयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। 🚩
Tarachand Saraswat Bhajanlal Sharma

08/02/2026

TRRNEWS | बीकानेर

बीकानेर में कल होगा बजट इन्फ्लुएंसर मीट
केन्द्रीय बजट 2026 पर होगा व्यापक संवाद

बीकानेर।
मोदी सरकार के ऐतिहासिक केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा बीकानेर शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में कल रविवार 9 फरवरी को बजट इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में होगी।

बैठक में जिले के वरिष्ठ व्यापारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूब ब्लॉगर्स एवं सोशल मीडिया पर सक्रिय जागरूक नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई होंगे, जो केन्द्रीय बजट 2026 में गांव, किसान, छोटे शहर, व्यापारी, युवा एवं मध्यम वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं
बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य बजट की सकारात्मक बातों को जन-जन तक पहुँचाना और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाना है।
Bhajanlal Sharma
Biharilal Bishnoi

30/01/2026

TRRNEWS | बीकानेर

गंगाशहर के पंकज ओझा ने बढ़ाया देश का मान 🇮🇳
गंगाशहर निवासी पंकज ओझा ने आपदा प्रबंधन प्रणाली प्रोजेक्ट देश को समर्पित कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया है।

एक साधारण परिवार से निकलकर पंकज ओझा ने DRDO, ISRO सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण तकनीकी परियोजनाओं में योगदान दिया। सुपर कंप्यूटर से लेकर भारतीय सैटेलाइट सिस्टम के साथ जुड़कर उन्होंने आपदा प्रबंधन प्रणाली “जी मित्र” जैसे प्रोजेक्ट पर कार्य किया।

वर्तमान में अमेरिका के वर्ल्ड बैंक में डायरेक्टर पद तक पहुँचना बीकानेर व गंगाशहर के लिए गर्व की बात है।
प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प का यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

📍 गंगाशहर, बीकानेर

19/01/2026

TRR NEWS | बीकानेर

बीकानेर में गोचर और खेजड़ी संरक्षण को लेकर समाधान के आसार बनते दिख रहे हैं।

गोचर भूमि और खेजड़ी कटाई के गंभीर मुद्दों पर बीकानेर के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री #भजनलाल_शर्मा से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने मौखिक रूप से स्पष्ट निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि—

🔹 गोचर भूमि पर अब किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होगी।
🔹 “गोचर रहेगी गोचर” के सिद्धांत को सख्ती से लागू किया जाएगा।
🔹 खेजड़ी वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर प्रभावी रोक के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष #बिहारीलाल_बिश्नोई, विधायक #ताराचंद_सारस्वत, #सिद्धि_कुमारी, #विश्वनाथ_मेघवाल, #जेठानंद_व्यास एवं #अंशुमन_सिंह_भाटी ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुए सकारात्मक माहौल बनने की जानकारी दी।

आज इस विषय को लेकर साधु-संतों के साथ भी एक अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें गोचर और खेजड़ी संरक्षण को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
Bhajanlal Sharma

30/12/2025

TRR NEWS BIKANER

किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास
बीकानेर जिले के किसानों को समय पर यूरिया मिल सके, इसके लिए देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने चंबल फर्टिलाइज़र के राजस्थान हेड से दूरभाष पर चर्चा कर बीकानेर के लिए शीघ्र यूरिया रैक भेजने की गुज़ारिश की है।

इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस विषय पर बात कर
समस्या के त्वरित निस्तारण पर चर्चा की ।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले दो दिनों में चंबल फर्टिलाइज़र का यूरिया रैक बीकानेर पहुंच सकता है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है ।

29/12/2025

TRR NEWS | नोखा

नोखा विधानसभा क्षेत्र में 62 करोड़ की लागत से 116 किमी डामर सड़कों को मंजूरी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) के तहत बड़ी सौगात

केंद्र सरकार ने नोखा विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण ढाणियों को सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये की लागत से 116 किलोमीटर लंबी डामर सड़कों की स्वीकृति दी गई है।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री बिहारीलाल बिश्नोई ने दी। उन्होंने बताया कि इस चरण में 34 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिससे 250 से अधिक ढाणियां पक्की सड़कों से जुड़ेंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।

अंत में श्री बिश्नोई ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।






29/12/2025

TRR NEWS | जयपुर

भाजपा राजस्थान में 6 अग्रिम मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई।

युवा मोर्चा – शंकर लाल गोरा
अनुसूचित जाति मोर्चा – निहालचंद मेघवाल
अनुसूचित जनजाति मोर्चा – गोपीचंद मीणा
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा – महेंद्र कुमावत
किसान मोर्चा – कैलाश चौधरी
अल्पसंख्यक मोर्चा – हमीद खां मेवाती

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार घोषणा की।

24/12/2025

TRR NEWS
भ्रष्टाचार मामलों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाया सख्त रुख, जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कड़ी कार्रवाई
विधायक रेवंतराम डांगा, अनीता जाटव और ऋतु बनावत का विधायक कोष अगली आदेश तक स्थगित
अधिकारियों को कड़े निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Want your business to be the top-listed Government Service in Bikaner?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Bikaner