अंबेडकर जयंती के 135 वॉ वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अंबेडकर जन एकता मंच की ओर से समस्त चंदनकियारी वासियो,झारखंड वासियो एवं पूरे देशवासियों को अंबेडकर जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ...... जय भीम साथियों.......आंबेडकर जयंती भारत में हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। यह दिन भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और महान अर्थशास्त्री डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर को समर्पित है। 2026 में भी देशभर में यह दिन बेहद श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बाबा साहब आंबेडकर ने भारत के सामाजिक ढांचे को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया।
उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष करते रहे। आंबेडकर ने लाखों लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था दी।
आंबेडकर जयंती सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की प्रेरणा का दिन है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रैलियां, भाषण, श्रद्धांजलि सभाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को याद किया जाता है। 2026 में आंबेडकर जयंती और भी खास मानी जा रही है क्योंकि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उनके विचारों को तेजी से फैला रही है। यह दिन हमें समानता, शिक्षा और मानव अधिकारों के महत्व की याद दिलाता है। तो आईये बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के बारे में संक्षिप्त में कुछ जानते हैं इस विडिओ के माध्यम से.......
Ambedkar Jan Ekta Manch
समाज में जाति, लिंग, धर्म या आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव रहित, निष्पक्ष और समान अवसर प्रदान करना ✊️
13/04/2026
13/04/2026
बोकारो जिला के चन्दनकियारी क्षेत्र में अंबेडकर जयंती 135 वॉ वर्ष गांठ की बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी चरम सीमा पर... सभी समुदाय, सभी वर्ग, एवं सभी धर्म के लोग सम्मिलित ......
12/02/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Bokaro Steel City?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Chandankiyari
Bokaro Steel City
828134
