Loktantrik Berozgar Morcha

Loktantrik Berozgar Morcha

Share

Hi Everyone..... This is the official page of "Loktantrik Berozgar Morcha".

Photos from Loktantrik Berozgar Morcha's post 11/03/2017

"भारतीय सर्वोदय पार्टी" के बोकारो जिला अध्यक्ष सह "लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा" के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दिनेश झा द्वारा उच्च विद्यालय, बालीडीह, बोकारो औद्योगिक छेत्र के प्रांगण में होली मिलन समारोह हर्षो उलाश के साथ मनाया गया | इस समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवम गले लगाकर एक दूसरे का मुह मीठा कराया गया एवम एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गयी | इस होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री दिनेश झा ने समस्त बोकारोवाशियों को होली शुभकामनाएं दी एवम कहा की होली रंगों का त्यौहार है इसे सारे गीले शिकवों को मिटाकर, धर्म - मजहब, जात-पात से ऊपर उठकर एक दूसरे के साथ होली के रंगों में रंग जाये एवम सम्मान पुर्वक हर्षो उल्लास के साथ मनाए |

Photos 09/03/2017

भारतीय सर्वोदय पार्टी के जिला अध्यक्ष सह लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष "श्री दिनेश झा" द्वारा बालीडीह औदयोगिक छेत्र उच्च विद्यालय में दिनांक 10 मार्च 2017 (शुक्रवार) समय- दोपहर - 1 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे आप सबों का हार्दिक अभिननदन है |

Photos 28/11/2016

लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा की बैठक आज सुबह 11 बजे बालीडीह उच्च विद्यालय में मोर्चा के महामंत्री राजेश मुर्मू की अध्यक्षता में की गयी जिसमे विस्थापित मुद्दे पर आगे की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया | बैठक की शुरुवात में लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा द्वारा देश के वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए २ मिनट का मौन व्रत रखा गया एवम भगवन से प्रार्थना की गयी की उनके परिवार को भगवान इस छति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें |

Photos 16/11/2016

लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा की ओर से झारखण्ड स्थापना दिवस की 17 वीं वर्षगांठ पर समस्त झारखण्ड वाशियों को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं|

Photos 06/11/2016

लोकतान्त्रिक बेरोज़गार मोर्चा की और से सभी बोकारो वाशियों एवम समस्त देशवाशियों को छठ पूजा की हार्दिक सुभकामनायें| भागवान भाष्कर एवम छठी माई की कृपा सदैव आपके और आपके परिवार पर बनी रहे|

Photos 21/09/2016

"शहीदों को श्रद्धांजलि" सह BSL प्रबंधन से नियोजन की मांग को लेकर "संघर्ष मार्च" "लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा" द्वारा किया गया|

Photos 21/09/2016

"लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा" द्वारा "शहीदों को श्रद्धांजलि" सह BSL प्रबंधन से नियोजन की मांग को लेकर "संघर्ष मार्च" किया गया|

Photos 15/08/2016

!! स्वंतंत्रता दिवस !!
समस्त देशवासियों को 69 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइये हम सब मिलकर इस आज़ादी का जश्न मनाएं एवं ईश्वर से ये प्रार्थना करें की हम सभी हिंदुस्तानी इसी प्रकार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सदैव अपने देश की सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा में अपना योगदान दें!
!! ना पूछो ज़माने को क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम हिंदुस्तानी हैं!!
!!जय हिन्द!! !!भारत माता की जय!! !!वन्दे मातरम् !!

Photos 09/06/2016

अबुआ: दिशोम रे अबुआ: राज' अर्थात "हमारे देश में, हमारा शासन" का नारा देकर भारत वर्ष के छोटा नागपुर क्षेत्र के आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की हुकुमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके, सर नहीं झुकाया बल्कि जल, जंगल और जमीन के हक के लिए अंग्रेजी के खिलाफ 'उलगुलान' अर्थात क्रांति का आह्वान किया, उनके शहादत दिवस पर शत-शत नमन.....

Photos 12/05/2016

अविलंब हो त्रिपक्षीय वार्ता!

Photos 31/03/2016

लोकतान्त्रिक बेरोज़गार मोर्चा की और से सभी झारखंडवासियों को सरहुल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

Photos 24/03/2016

लोकतान्त्रिक बेरोजगार मोर्चा की ओर से आप सभी बोकारो एवं झारखंडवाशियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं| आपके जीवन में अलग-अलग खुशियों के रंग सदैव भरते रहें|

Want your business to be the top-listed Government Service?

Telephone