Bulandshahr Congress

Bulandshahr Congress जिला कांग्रेस कमेटी, बुलंदशहर का आधिकारिक पेज
DCC Bulandshhar Official Page

05/10/2026

#बुलंदशहर । चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों से अभद्रता करने वाले नगर कोतवाल सुजीत उपाध्याय के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने सोमवार को भी प्रेस वार्ता में आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसएसपी और जिले में तैनात आईपीएस अफसर साधारण रहते हैं लेकिन नगर कोतवाल लाखों रुपए का चश्मा लगाते हैं, लाखों रुपए की घड़ी पहनते है, ये कहां से आते हैं ? उन्होंने कहा कि नगर कोतवाल की नोएडा में तैनातियों की जांच हो और परिवार सहित संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार चरम पर है, क्षेत्र में नगर कोतवाल के संरक्षण में जुआ, सट्टा और जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने डीआईजी, एसएसपी को पत्र लिखकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।

चुनाव आयोग के खिलाफ 8 को   कलेक्ट्रेट पर फिर गरजेंगे कांग्रेसी—- #बुलंदशहर । इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ हल...
05/10/2026

चुनाव आयोग के खिलाफ 8 को कलेक्ट्रेट पर फिर गरजेंगे कांग्रेसी
—-
#बुलंदशहर । इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रेस वार्ता की और 8 अक्टूबर को पुनः चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च का ऐलान किया। कांग्रेस ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जन
जागरण करने का भी संकल्प लिया। जिला कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि देश में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रत्येक नागरिक आक्रोशित है, लोकतंत्र और संविधान को खतरे में देखते हुए प्रत्येक नागरिक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहता है लेकिन सरकार की सह पर वह इस्तीफा नहीं दे रहे। जियाउर्रहमान ने कहा कि दो अन्य चुनाव आयुक्तों के खुलासे के बाद पूरी तरह से लोकतंत्र और संविधान से ज्ञानेश कुमार की गद्दारी जगजाहिर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और एसआईआर रद्द होना चाहिए। कांग्रेस किसी भी कीमत पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक चुप नहीं बैठेगी। जियाउर्रहमान ने कहा कि 8 अक्टूबर को मलका पार्क, काला आम चौराहा स्थिति गांधी मूर्ति पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी इंडिया गठबंधन के दलों को भी विरोध मार्च में आमंत्रित करेंगे। जियाउर्रहमान ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आम आदमी के अधिकार बचाने के लिए एकजुट होकर नेता विपक्ष राहुल गांधी को मजबूत करना वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी कराकर सरकार बना रहे है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, छात्रों व गरीबों के मुद्दों पर अब भाजपा नेता चर्चा तक नहीं करते क्योंकि उन्हें मालूम है कि वोट चोरी कर सरकार बनानी है। जियाउर्रहमान ने कहा कि कालाधन पर अब भाजपाई बात तक नहीं करते, राममंदिर में चोरी कर अब भगवान राम का भी नाम अब भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में सड़कों का हाल बुरा है, विधायकों, सांसदों को जनता का भय नहीं है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि 8 अक्टूबर को जिले के कांग्रेसियों के साथ साथ आम आदमी से भी विरोध मार्च में आने का आव्हान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के मान सम्मान और उनसे जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस खुलकर विरोध करेंगी और लड़ाई लड़ेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, साजिद गाजी, डॉ एसडी शर्मा, नईम मंसूरी, सचिन वशिष्ठ, नरेंद्र चौधरी, अनुपम भारद्वाज, मुकेश रजक, सादिक सैफी, विमलेश बाल्मिकी, इस्लामुद्दीन सैफी, किशन सिंह चौधरी, रूपवान गोस्वामी, जुबेर राणा, नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, लोकप्रिय नेता श्री Omveer Yadav जी को जन्मदिन की...
02/10/2026

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, लोकप्रिय नेता श्री Omveer Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके दीर्घायु होने, नित नई ऊँचाइयाँ छूने की कामना है।

Indian National Congress - Uttar Pradesh का प्रदेश अध्यक्ष दीदी Aradhana Misra जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष भाई इमरान मसूद स...
02/10/2026

Indian National Congress - Uttar Pradesh का प्रदेश अध्यक्ष दीदी Aradhana Misra जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष भाई इमरान मसूद साहब को बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ

सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत...
02/10/2026

सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन
उनके आदर्श, सत्य, अहिंसा और सादगी आज भी हमारे जीवन को मार्गदर्शन देते हैं।

 #बुलंदशहर पुलिस के अमर्यादित आचरण के खिलाफ SSP कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हल्ल...
01/10/2026

#बुलंदशहर पुलिस के अमर्यादित आचरण के खिलाफ SSP कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हल्ला बोल किया । SSP से जिले में राजनैतिक, धार्मिक एवं जातिगत भेदभाव के आधार पर कार्यवाही बंद करने, बेलगाम अफसरों को पुलिस आचरण नियमावली तथा पब्लिक मैनेजमेंट का पुनः प्रशिक्षण दिलाने की माँग की ।

  के कोषाध्यक्ष एडवोकेट मनीष चतुर्वेदी जी के साथ सड़क दुर्घटना होने की सूचना पर तत्काल जिलाध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान जी जिला ...
01/10/2026

के कोषाध्यक्ष एडवोकेट मनीष चतुर्वेदी जी के साथ सड़क दुर्घटना होने की सूचना पर तत्काल जिलाध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान जी जिला अस्पताल पहुंचे और कुशलक्षेम जाना।

#बुलंदशहर

 #बुलंदशहर में योगी सरकार के विकास को Amar Ujala की ये कवरेज सही से बता रही है। साथ विधायक, दो सांसद लगातार देने के बावज...
30/09/2026

#बुलंदशहर में योगी सरकार के विकास को Amar Ujala की ये कवरेज सही से बता रही है। साथ विधायक, दो सांसद लगातार देने के बावजूद शहर का बुरा हाल है।
विधायकों, सांसदों को शर्म है कि आती नहीं ?
Indian National Congress - Uttar Pradesh Rajendra Gautam MLA

  कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ किए गए आक्रोश मार्च की प्रिंट मीडिया कवरेज-लड़ेंगे, जीतेंगे Indian National Cong...
29/09/2026

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ किए गए आक्रोश मार्च की प्रिंट मीडिया कवरेज-
लड़ेंगे, जीतेंगे

Indian National Congress - Uttar Pradesh Rajendra Gautam MLA Sanjeev arya Ajay Rai Priyanka Gandhi Vadra Abhishek Dutt

Address

Bulandshahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bulandshahr Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share