04/09/2026
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏
यह पावन अवसर उन साहसी क्षत्रिय शासकों के प्रति कृतज्ञ स्मरण का भी है, जिन्होंने मुगल आक्रमणों के काल में मथुरा-वृंदावन से भगवान श्री गोपाल जी, श्री मथुराधीश जी, श्रीनाथ जी, श्री द्वारिकाधीश जी, श्री गोविंददेव जी, श्री गोपीनाथ जी एवं श्री मदन मोहन जी के विग्रहों को अपनी रियासतों में प्रतिष्ठित कर उनकी रक्षा की।
बून्दी, मेवाड़, जयपुर, करौली एवं राजपूताना के उन सभी वीर शासकों को सादर नमन, जिन्होंने धर्म और संस्कृति की इस अमूल्य विरासत को सुरक्षित रखा।
जय श्री कृष्ण! 🙏