DM Uttarkashi

Call Website Contact the organization

DM Uttarkashi This is official page of District Administration, Uttarkashi
(1)

15/08/2026

जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#स्वतंत्रता_दिवस #हरघरतिरंगा #उत्तरकाशी #जयहिंद

आज मोरी दौरे के दौरान पट्टी गडूगाड़ एवं ग्राम पंचायत डोभालगांव के ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मु...
12/08/2026

आज मोरी दौरे के दौरान पट्टी गडूगाड़ एवं ग्राम पंचायत डोभालगांव के ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डोभालगांव सहकारी समिति के विलय से जुड़े विषयों तथा पट्टी गडूगाड़ क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई सड़कों की वर्तमान स्थिति को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

ग्रामीणों एवं स्थानीय कृषकों की हर समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु को दर्ज करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उल्लिखित सभी विषयों का नियमानुसार त्वरित परीक्षण कराया जाएगा। प्रशासन जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और सभी जायज मांगों पर पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

#जनसंवाद #मोरी #उत्तरकाशी #पारदर्शीशासन #ग्रामीणविकास

आज विकासखण्ड मोरी सभागार में आयोजित विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मोरी व राजकीय महाविद्यालय मोरी...
12/08/2026

आज विकासखण्ड मोरी सभागार में आयोजित विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मोरी व राजकीय महाविद्यालय मोरी के विद्यार्थियों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यार्थियों से पूछा — "हम मतदान क्यों करते हैं?" — और उनके उत्साहपूर्ण जवाबों ने वाकई प्रभावित किया। मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, एक अहम लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। हर विद्यार्थी खुद एक Electoral Literacy Messenger बनकर अपने परिवार और आस-पड़ोस तक सही निर्वाचन जानकारी पहुंचा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने पुस्तकालय की मांग रखी, जिसे मौके पर ही स्वीकृति दे दी गई। निर्माणाधीन भवन में हो रही देरी को लेकर कार्यदायी संस्था से बातचीत कर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। भूगोल व संस्कृत विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग पर भी संबंधित स्तर पर विचार किया जाएगा।

युवाओं से सीधा संवाद और उनकी बातों को सुनना — यही सशक्त लोकतंत्र की नींव है।

#मोरी #उत्तरकाशी #मतदाता_जागरूकता

हरेला महोत्सव पर धिवरा गांव में ग्रामीणों के साथ हरेला महोत्सव के अवसर पर आज पुरोला विकासखण्ड के धिवरा गांव पहुंचकर वृक्...
12/08/2026

हरेला महोत्सव पर धिवरा गांव में ग्रामीणों के साथ

हरेला महोत्सव के अवसर पर आज पुरोला विकासखण्ड के धिवरा गांव पहुंचकर वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। गांव में यह मेरा पहला दौरा था, और ग्रामीणों के स्नेह व गर्मजोशी से भरे स्वागत ने दिल छू लिया।

ब्लॉक प्रमुख व ग्रामवासियों के साथ मिलकर पौधरोपण करना बेहद सुखद अनुभव रहा।

इस दौरान ग्रामीणों ने अकरू का डांडा क्षेत्र में पर्यटन विकास तथा सुनाली-धिवरा मार्ग की मरम्मत व सुनाली-उपरा-धिवरा से लेगड़ा थात तक सड़क निर्माण की मांग रखी। संबंधित मार्ग का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि भौगोलिक परिस्थितियों का आकलन कर आगे की कार्ययोजना बनाई जा सके। मार्ग का स्वयं निरीक्षण भी किया।

शिविर में वृद्ध महिला बिशनी देवी की पेंशन संबंधी समस्या संज्ञान में आई, जिस पर उपजिलाधिकारी पुरोला को 15 दिनों के भीतर समाधान के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

धरातल पर लोगों से जुड़ना और उनकी समस्याओं को सुनना ही सुशासन की असली पहचान है।

#हरेलामहोत्सव #उत्तरकाशी #वृक्षारोपण #जनसंवाद #उत्तराखंड

आज ठीक एक साल हो गया।पांच अगस्त की वो सुबह मैं कभी नहीं भूल सकता — जब धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा ने कुछ ही पलों मे...
05/08/2026

आज ठीक एक साल हो गया।

पांच अगस्त की वो सुबह मैं कभी नहीं भूल सकता — जब धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा ने कुछ ही पलों में इतना कुछ छीन लिया। आज, इस पहली बरसी पर, मैं धराली के अपने लोगों के बीच था — उन परिवारों के साथ जिन्होंने अपनों को खोया, अपना घर खोया, अपनी आजीविका खोई।

हमने आज दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखा, सोमेश्वर देवता की पूजा की, और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ग्रामवासियों ने अपने बिछड़े अपनों की याद में 101 पौधे रोपे — मैंने भी उनके साथ एक देवदार का पौधा लगाया। यह पेड़ धराली की धरती में उतनी ही गहराई से जड़ें जमाएगा, जितनी गहराई से हमारी स्मृतियों में वे लोग हमेशा रहेंगे।

कल्प केदार मंदिर समिति और ग्रामवासियों ने मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी रखा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी पहले ही इस दिशा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दे चुके हैं, और शासन से वार्ता के बाद यह कार्य शीघ्र शुरू होगा।

लेकिन आज का दिन सिर्फ स्मृतियों का दिन नहीं था।

बीते एक साल में, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में, हमने खुद को सिर्फ राहत पहुंचाने तक सीमित नहीं रखा। हमने कोशिश की कि हर प्रभावित परिवार का जीवन फिर से सामान्य बने — पुनर्वास, आवास सहायता, आजीविका की बहाली, कृषि-बागवानी को दोबारा गति, सड़क-बिजली-पानी की बहाली — हर मोर्चे पर काम हुआ। मुख्यमंत्री जी ने खुद सुनिश्चित किया कि कोई भी परिवार खुद को अकेला महसूस न करे, और उसी भरोसे के साथ हमने यह साल गुज़ारा।

धराली की त्रासदी सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी — यह हम सबके लिए एक गहरा भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण समय था। लेकिन आज जब मैं इन परिवारों की आंखों में देखता हूं, तो सिर्फ दुख नहीं, हिम्मत भी दिखती है। यह बरसी उसी साहस, धैर्य और संघर्ष को नमन करने का दिन है।

हमारा संकल्प सिर्फ पुनर्निर्माण तक सीमित नहीं है। हम धराली को पहले से ज़्यादा सुरक्षित, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं — नदी तटों की सुरक्षा से लेकर आजीविका के नए साधनों तक। जिला प्रशासन यह काम रुकने नहीं देगा, जब तक हर पात्र परिवार तक मदद न पहुंच जाए।

#धराली #उत्तरकाशी

04/08/2026

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़गाड़ के समीप भू-धंसाव की सूचना मिलते ही स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुँचा और प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

BRO एवं आपदा प्रबंधन टीमों से तकनीकी रिपोर्ट ली। मलबा हटाने और सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के सख्त निर्देश दिए। भू-धंसाव वाले क्षेत्र के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल मार्ग आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।

आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे सतर्क है। भारी मशीनों से मार्ग को पूर्ण रूप से सुचारू करने का कार्य जारी है।

यात्रियों एवं नागरिकों से अपील —
⚠️ मौसम और सड़क की स्थिति की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करें
⚠️ प्रशासन के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन उत्तरकाशी मानसून के दौरान हर आपदा पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Upon receiving information about a landslide near Papadgad on the Gangotri National Highway, personally visited the site for a ground inspection. Technical report taken from BRO and disaster management teams. Debris clearance and protective works ordered on a war footing. Police deployed on both sides of the affected zone.

The road has been restored for traffic. Control Room active 24×7.

Travellers are advised to check weather and road conditions before journey and follow all safety guidelines.

Under the guidance of CM Shri Pushkar Singh Dhami, District Administration Uttarkashi remains committed to swift and effective action on every disaster during monsoon season.

#उत्तरकाशी #भूधंसाव #मानसून #मार्गबहाल

आज सुमन दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी को श्रद्धांजलि दी और शोभाकार पौधरोपण किया। उनका जीवन और बलि...
25/07/2026

आज सुमन दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी को श्रद्धांजलि दी और शोभाकार पौधरोपण किया। उनका जीवन और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

24/07/2026

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन उत्तरकाशी गंगोत्री एवं यमुनोत्री चारधाम यात्रा मार्गों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना 2026 को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

In compliance with Supreme Court directions, District Administration Uttarkashi is actively working towards the implementation of its Solid Waste Management Plan 2026 across the Gangotri and Yamunotri Char Dham Yatra routes.

#उत्तरकाशी #ठोसअपशिष्टप्रबंधन

Address

Collectorate Campus
Campus
249193

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Uttarkashi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DM Uttarkashi:

Shortcuts

Share