07/02/2026
एचएसएससी स्टेनो भर्ती: विज्ञापन संख्या 3/2026 के तहत विभिन्न समूहों के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।
अभ्यर्थी 6 फरवरी से 20 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक https://adv032026.hryssc.com पर आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ही विभागों की वरीयता ली जाएगी।
HSSC
HSSC
21/01/2026
राज्य सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के पोर्टल को 20 फरवरी तक पुनः खोलने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा दोबारा स्थानांतरित किया जा सके।
HKRNL पोर्टल उन अनुबंध कर्मचारियों का विवरण अपलोड करने के लिए पुनः खोला जाएगा, जिन्हें 31 मार्च, 2022 या उससे पूर्व नियुक्त किया गया था और जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं।
18/01/2026
"प्रदेश सरकार ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाई हैं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का काम भी किया है। पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में जितने रिकार्ड तोड़ कार्य हुए हैं, उतने पिछले 40 वर्षों में भी नहीं हो पाए। आगामी 4 वर्षों के भीतर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।" - राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
15/01/2026
प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी— स्वास्थ्य मंत्री, आरती सिंह राव
उन्होंने बताया कि राज्य में 64 दंत चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भर्ती से प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध होगा।
15/01/2026
मत्स्य पालकों के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल!
कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के मत्स्य पालकों को अपनी मछली बेचने के लिए उनके नजदीक मार्केट उपलब्ध करवाने की कार्य योजना तैयार करें ताकि उनको दूर दराज के क्षेत्र में बिक्री के लिए न जाना पड़े।
साथ ही, मत्स्य पालकों के लाभ के लिए बनाई गई सभी योजनाओं को जल्द से जल्द मूर्त रूप दें ताकि उनकी आमदनी और अधिक बेहतर हो सके।
14/01/2026
हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया है। यह निर्णय केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।
14/01/2026
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को घेरने के लिए उसके व्यापारिक साझेदारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है और भारत भी इसमें शामिल है. ऐसे में पहले से ही लागू 50% अमेरिकी टैरिफ 75% हो सकता है. लेकिन, तमाम ग्लोबल टेंशन हों या फिर ट्रंप का टैरिफ (Trump Tariff), भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की रफ्तार के आगे सब धुआं-धुआं नजर आ रहे हैं. अब इसे बात को सपोर्ट करती हुई विदेश से भी गुड न्यूज आई है. जी हां, टैरिफ टेंशन के बीच विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है.
वर्ल्ड बैंक ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाते हुए (World Bank Rise India's GDP Growth Forecast) अब 7.2% कर दिया है और अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई इंडियन इकोनॉमी की रफ्तार पर अमेरिकी टैरिफ से सीमित प्रभाव पड़ सकता है. गौरतलब है कि विश्व बैंक द्वारा जारी किया गया नया जीडीपी ग्रोथ अनुमान, इससे पहले जून 2025 में जताए गए 6.3% से 0.9 फीसदी का तगड़ा इजाफा है.
16/11/2025
हरियाणा के जींद में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी आईएमटी।