28/09/2026
गहरी शोक संवेदना
जयपुर प्रवास के दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक श्री चन्द्रभान सिंह जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री रामसिंह जी चौहान, पूर्व सरपंच, ठिकाना आक्या के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
स्वर्गीय श्री रामसिंह जी चौहान के निधन से मुझे अत्यंत दुःख हुआ। उनका निधन परिवार एवं क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अत्यंत कठिन एवं दुःखद समय में असीम धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति 🙏🕯️
— सुरेंद्रसिंह जाड़ावत
पूर्व राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार