04/04/2026
नरवाना 4 अप्रैल( विजय गर्ग ) नरवाना के एक निजी होटल में आज ऑल हरियाणा कैटरर्स एसोसिएशन की एक मीटिंग हुई। जिसमें पूरे हरियाणा के कैटरर्स इकट्ठा हुए। यह मीटिंग नरवाना कैटरर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। इसके प्रधान राजेश वधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी मांगों को लेकर आज सभी कैटरर्स इकट्ठा हुए हैं जिसमें आज कुरुक्षेत्र करनाल हिसार उकलाना टोहाना फतेहाबाद कैथल असंध और कई अन्य जगह से कैटरर्स इकट्ठा हुए हैं और अपनी समस्याओं को एक दूसरे से साझा किया। ऑल हरियाणा कैटरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मपाल सैनी, प्रधान अश्विनी गुप्ता ने आज सभी कैटरर्स को एक साथ इकट्ठा होने का आह्वान किया और कई शर्तों पर खरा उतरने के लिए मंच से संबोधित किया जिसमें बुकिंग करने वाले व्यक्ति पर बुकिंग करते हुए एक लाख रुपया एडवांस व 70% राशि फंक्शन से पहले तथा शेष राशि फंक्शन शुरू होने से पहले लेने की बात कही और आज के समय में गैस सिलेंडर की जो दिक्कत आ रही है उसको लेकर भी विचार विमर्श किया गया जिसमें बताया गया कि यदि आप शहर के एसडीएम के पास शादी का कार्ड लेकर जाएंगे और बताएंगे कि किस तारीख का फंक्शन है तो आपको गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेवारी है। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति कैटरर्स की पेमेंट नहीं देता तो जो हरियाणा कैटरर्स एसोसिएशन उस कैटरर्स का साथ देगी। कैटर्स एसोसिएशन में शामिल होने पर ₹11000 की राशि आजीवन ली जाएगी। यदि किसी कैटरर्स या वेटर के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो ऑल इंडिया कैटरर्स एसोसिएशन उस व्यक्ति का साथ देगी। आज की मीटिंग में लगभग 200 कैटरर्स एवं हलवाइयों ने भाग लिया। नरवाना कैटरर्स एसोसिएशन की तरफ से प्रधान राजेश वधवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व ऑल हरियाणा कैटरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मपाल सैनी को एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
03/04/2026
ग्राम पंचायत धरौदी सरपंच सुनीता देवी प्रतिनिधि अमित धरौदी हल्का नरवाना जिला जींद ने बताया की कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का गांव के लिए सहयोग रहता है ,जिला परिषद की तरफ दो शेड बनवाए गए और धरौदी गांव में 15 करोड रुपए की लागत से गांव की गलियों का कच्चे रास्तों का पक्का करने का जो कार्य किया जा रहा है वह एक रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य है ऐसे ही चला रहा तो गांव में चौमुखी विकास होकर रहेगा
ब्लॉक समिति की तरफ से एक शेड बनवाया गया
जब से हम सरपंच बने हैं हमने सरकार के सहयोग से गांव में अपने सहयोग से गांव में विकास किए है जैसे की गलियां नालियां बनाना सी सी टी वी कैमरे लगवाना
गांव में शमशान घाटो को लेकर सरपंच ने सभी का सौंदर्य करण किया गया
मेरे गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना से 44 लोगो को लाभ मिला है बाकी पात्र हैं उनको लाभ नहीं मिला और उनको भी लाभ मिलना चाहिए
और एक सरपंच ने पानी की निकासी का प्रबंध कर दिया
चौपालो का निर्माण कराया गया
बी सी चौपाल, चमार चौपाल, महिला चौपाल और जिम हाल
का निर्माण किया गया
एक गांव में फिरनी बनवाई गई ₹60 लाख की लागत से और
खेत खलियान योजना से गांव में कुछ कार्य किया गया है कुछ अभी पेंडिंग है गांव में कच्चे रास्तों को पक्का कराया गया यह भी सरपंच का और सरकार का एक सराहनीय कार्य है जिससे लोगों को आने वाले समय में आवाजाही में दिक्कतों का सामना न करना पड़े
सरकार के सहयोग से कार्य किए गए हैं
सांसद की तरफ से अभी तक गांव में कोई भी कार्य नहीं हुआ और सरपंच ने चिंता जताते हुए सांसद महोदय से अनुरोध किया है कि गांव के लिए कुछ विकास कार्य करवाए जाएं
गांव में स्वच्छता को लेकर सरपंच ने बताया कि गांव को स्वच्छ रखना और सुंदर रखना हर नागरिक का कर्तव्य बनता है सरपंच ने समय-समय पर गांव में सफाई अभियान चलाया है और आगे भी चलाते रहेंगे और समय-समय पर फॉगिंग भी कराई जाती है जिससे मक्खी मच्छर ना पनपे
सरपंच ने सरकार की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और सरकार के सहयोग से गांव का विकास कार्यों में हमेशा योगदान रहा है और आगे भी हम उम्मीद करते हैं ऐसे ही सहयोग बना रहे
25/03/2026
नरवाना के रोहतास जांगड़ा बने कैथल के डीएसपी। नरवाना खोज खबर की टीम की तरफ से रोहतास जांगड़ा को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
12/03/2026
नरवाना की बेटी काशिश बनी-- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
नरवाना विजय गर्ग ) नरवाना की बेटी लेफ्टिनेंट काशिश अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर राष्ट्र की सेवा करेंगी। लेफ्टिनेंट काशिश वासुदेव गर्ग की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नरवाना से ही प्राप्त की है इसके बाद उन्होंने एन आई टी कुरुक्षेत्र से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस उपलब्धि के साथ अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) गया से प्रशिक्षण लेकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिवार व क्षेत्रवासियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
08/03/2026
बादशाह के गाने की शूटिंग गांव सच्चाखेड़ा में