26/06/2018
रतनपुरा में बेटी के जन्म पर हुआ कुआँ पूजन और खुशियां मनाई गई
गांव में संजय स्वामी ने बेटी के जन्म पर वो सारी रस्मे निभाई गयी जो एक पुत्र की प्राप्ति पर होती है लेकिन खुशिया उससे कहीं ज्यादा थी
संजय स्वामी की सोच को सभी का सलाम
और बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है
20/06/2018
International Yoga Diwas-
SSS GOVT. ADARSH SR. SEC. SCHOOL, Ratanpura
कल 21 जून को सुबह 7:00 बजे अपने स्कूल में योगा दिवस मनाया जाएगा और उसके बाद स्कूल मीटिंग तथा नए प्रिंसिपल का स्वागत होना है , आप सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुबह 7 बजे हाई सेकंडरी स्कूल रतनपुरा पहुंचे
06/05/2018
ग्रामसभा की सूचना नही देने पर अटल सेवा केन्द्र पर ताला लगाया #पत्रिका_न्यूज
18/04/2018
दोस्तों आपको जानकर खुशी होगी कि बड़े इंतजार के बाद रतनपुरा गांव का मोबाइल एप्प पब्लिश हो चुका है जिसको आप Google Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं
इस ऐप के माध्यम से गांव से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसके साथ कुछ और फीचर भी ऐड किए गए हैं
जिनमें से कुछ है हम जैसे मनरेगा जॉब कार्ड देखना और पता करना कि कब और कितना पैसा आपके खाते में आया है
पैन कार्ड को आधार से लिंक करना
फ्री ऑनलाइन टेस्ट
और भी बहुत कुछ
इस एप्प को शेयर करना न भूले
Download and share MyRatanpura App
My Ratanpura
17/03/2018
आपको भारतीय नववर्ष, विक्रमी संवत् 2075 (18 मार्च, 2018) की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
14/03/2018
🚭No Smoking Day🚭
नशा भले ही शान और लत के लिए किया जाता हो, पर यह जिंदगी की बेवक्त आने वाली शाम का भी मुख्य कारण है, जो कब जीवन में अंधेरा कर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आप इसका मजा भले ही दिनभर के कुछ सेकंड के लिए लेते हैं, लेकिन यह मजा, कब आपके लिए जिंदगी भर की सजा बन जाए, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
आदत नही ये अच्छी तू पहचान ले,
जानलेवा है धूम्रपान ये बात जान ले !!
केसर नही कैंसर का दम है दाने दाने में,
ऐ मेरे दोस्त,
छोड़ ये शोक, बात मान ले !!
🚭क्या आप जानते है?🚭
🚬 तंबाकू से संबंधित बीमारियों के कारण प्रति वर्ष 90,000 भारतीय मारे जा रहे हैं।
🚬 हर साल 8 हजार बच्चों की मौत अभिभावकों द्वारा किए जाने वाले धूम्रपान के कारण होती है।
🚬 धूम्रपान के धूएं में मौजूद निकोटीन, कार्बन मोनो आक्साइड जैसे पदार्थ हृदय, ग्रंथियों और धमनियों से संबंधित रोगों के कारण हैं।
🚬 पुरुषों में 46.4% कैंसर और महिलाओं में 44.9% कैंसर तंबाकू के कारण होती हैं।
🚭 तंबाकू छोड़ने के लिए सहायता हेतु👇
https://hi.nhp.gov.in/quit-tobacco
या फिर मिसकॉल करें
011 22901701
01/03/2018
आप सभी को पूरे रतनपुरा की तरफ से होळी की हार्दिक शुभकामनाएं