Vijay Poonia

Vijay Poonia

Share

Young Social Worker || Political Activist || Startup India

03/06/2026

मालवीय नगर, दिल्ली स्थित एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की दु:खदायी मृत्यु एवं दर्जनों लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे, ऐसी प्रार्थना करता हूँ।

ॐ शांति !

02/06/2026

देशहित में अब मोदी जी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म —
फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स यानी ट्विटर इत्यादि अब बंद कर देने चाहिए।

इन सब की वजह से लीक से हटकर चल पड़ा है। सरकार से सवाल कर रहा है, सरकार के खिलाफ बोल रहा है। नये भारत में ऐसा कदापि नहीं हो सकता।

आप सभी क्या सोचते हो ? क्या यह सुझाव सही है वर्तमान परिप्रेक्ष्य में।

01/06/2026

तारानगर में लोकप्रिय विधायक श्री Narendra Budania जी के नेतृत्व में 'जन आक्रोश रैली' का आयोजन रखा गया है, जिसमें बिजली-पानी की चरमराई हुई व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आमजन अपनी आवाज़ बुलंद करेगा।


🗓️ 06 जून 2026
🕘 प्रात: 09 बजे
📍तहसील कार्यालय, तारानगर (चूरू)

आप सभी से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।

01/06/2026

दो कौड़ी के शिक्षक नहीं हैं, दो कौड़ी की वो मीडिया है—

जो देश की मूल समस्याओं पर चुप है,
जो पेट्रोल-डीजल की लूट पर चुप है,
गिरते रुपये पर चुप है,
मणिपुर पर चुप है,
पेपर लीक और CBSE के फियास्को पर चुप है,
कमजोर होती अर्थव्यवस्था पर चुप है,
किसान-मजदूर की समस्या पर चुप है,
बेरोजगारी और महंगाई पर चुप है।

पेपर लीक और घपलों पर देश का छात्र आवाज़ उठाए तो 'पाकिस्तानी' और शिक्षक आवाज़ उठाए तो 'दो कौड़ी का'
मतलब इस देश के लगभग मीडिया ने अपने आपको उस स्थान पर खड़ा कर दिया, जहां दलाली और तलवे चाट खबरें और टीवी शो चलाना ही पत्रकारिता रह गई है।

देश के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली उस एंकर मेडम को कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि....शिक्षक साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण दोनों उसकी गोद में खेलते हैं। उसका धन ज्ञान होता है, वो आप जैसे पत्रकारों की तरह टॉमी नहीं होता जो सरकारों के तलवे चाटे।

देश सब देख रहा है। समय सबके साथ न्याय करेगा।

30/05/2026

NEET पेपर लीक।
CBSE रिजल्ट गड़बड़ी और पोर्टल ठप्प।
SSC भर्ती स्कैम।
CUET सर्वर ठप्प, हजारों बच्चे परीक्षा से वंचित।

एक सुनियोजित ढ़ंग से देश के शैक्षिक ढ़ांचे को तबाह किया जा रहा है, ताकि आम घर से निकला बच्चा पढ़-लिखकर रोजगार न हासिल कर सके, रोजगार की मांग न करे और सरकार से सवाल भी न करे।

शिक्षा मंत्री तबाह हुए सिस्टम की जिम्मेदारी लेने की बजाय कुर्सी पर बेशर्मी के साथ चिपके हुए हैं। जवाबदेही नाम की कोई चीज इस सरकार में बची नहीं है।

अब पेपर लीक रोकने के लिये नया प्लान आया है कि सेना का सहारा लेंगे। यह अपने आप में स्वीकारोक्ति है कि देश में परीक्षा सुरक्षित करवाने में सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है।

NEET का पेपर लीक हो जाए...तो फौज।

पुल गिर जाए...तो फौज।

प्रशासन फेल हो जाए...तो फौज।

—तो फिर सरकार क्या करेगी ?

रिबन काटेगी ? और वाहवाही लूटेगी ?

भारतीय सेना देश की अखण्डता और सुरक्षा के लिये है।

न कि सरकार की नाकामी छुपाने के लिए।

आज पेपर पहुंचाने के लिए फौज बुलाओगे...तो कल किसी और विफलता पर....जब कुछ संभल ही नहीं रहा तो कुर्सी से क्यों चिपके हो ? क्यों परीक्षा एजेंसियों में बैठे लोगों को देश की जनता का पैसा लूटा रहे हो ?

हे सरकार— खुद के बचाव के बहाने और कोरे दिखावे कि दुनिया से बाहर आकर मेहनती युवाओं और उनके परिवारों के भविष्य को बचाइए।

29/05/2026

“किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी
तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है।”— चौधरी चरण सिंह जी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान-मजदूर हितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले, 'भारत रत्न' चौधरी चरणसिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन..!

उनका सादगीपूर्ण जीवन, किसानों के प्रति समर्पण और जनकल्याण की राजनीति सदैव स्मरणीय रहेगी।

28/05/2026

आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।

आपसी भाईचारे का यह त्योहार त्याग, समर्पण, इंसानियत का संदेश देता है।

दुआ है कि देश में प्रेम, सद्भाव, आपसी एकता की भावना और मजबूत हो तथा हर घर में खुशहाली, अमन और बरकत आए।

27/05/2026

पधारो महारे राजस्थान।

ना कोई स्टूडेंट ना कोई व्याख्याता बस पेपर पर विश्वविद्यालय।

ये नया है व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के बाद पेपर यूनिवर्सिटी
इंजॉय करो सब बढ़िया है।

27/05/2026

गांव- दयावठ, सिधमुख में किसान श्री बलवान के घर निजी फाइनेंस कंपनी और पुलिस प्रशासन ने बहुत ही घृणित व अमानवीय कृत्य किया है।

महिला सम्मान, पशु अत्याचार पर रोक, गौरक्षा जैसी सरकार की बड़ी-बड़ी बातों की उनके ही प्रशासन द्वारा सरेआम हवा निकाली जा रही है।
45+डिग्री के तापमान की दोपहर में महिला को घसीटना और घर से बाहर निकालना, पशुओं को भी बाहर करना; निर्दयता की हद्दें पार करने वाला है।

एक तरफ पूंजीपतियों के लाखों करोड़ों माफ हो रहे हैं। कई हजारों करोड़ लेकर रफूचक्कर हो गए, लेकिन एक आम किसान के घर किस्तें भरने के बावजूद ताला लटकाना और ऐसा अमानवीय चेहरा दिखाना सरकार और सिस्टम की मानसिकता को दिखाता है।

सरकार घटना में शामिल जिम्मेदारों पर कार्यवाही करे।

Churu Police CMO Rajasthan Rajasthan Police

27/05/2026

स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता, प्रथम प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने केवल आज़ाद भारत का नेतृत्व नहीं किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ बडे़ बांधों का निर्माण, शैक्षिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और ​आर्थिक संस्थानों की नींव रखी, जो आज हमारी प्रगति के स्तंभ के रूप में भारत को मजबूती दे रहे हैं।

युगों-युगों तक उनकी कीर्ति अमर रहेगी।

विनम्र श्रद्धांजलि।

Want your business to be the top-listed Government Service in Churu?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address

Village/Bhamasi, Sadulpur
Churu
331023