14/04/2022
आज "बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी" की "जन्म जयंती" के अवसर पर दिल्ली-प्रदेश के मादीपुर विधानसभा ,पश्चिमी दिल्ली-लोकसभा क्षेत्र में "बाबा साहेब अंबेडकर शोभा-यात्रा" का आयोजन किया गया तथा 5 कि•मी• लंबी पदयात्रा निकाली गई।
इस शोभा यात्रा में बहुत से जन आए और इसका हिस्सा बने।
यह शोभा-यात्रा ,भारत रत्न अंबेडकर पार्क से शुरू हुई और समापन भी उसी स्थल पर हुआ।
इस आयोजन में अखिल भारतीय परिवार पार्टी के राष्ट्रीय स्तर एवं राज्यीय स्तर के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया जिसकी अगुवाई दिल्ली-प्रदेशप्रभारियों राहुल पार्चा भारतीय एवं सुनील शर्मा भारतीय जी ने की।
इस शोभा-यात्रा का आयोजन ,श्रीमति मधु अग्रवाल भारतीय ,दिल्ली-प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य एवं पश्चिमी दिल्ली-लोकसभा प्रभारी ने किया जो एक सफल आयोजन रहा।
आए हुए सभी लोगों को "भारतीयता की शपथ" भी दिलवाई गई एवं इसे अपने जीवन में उतारने का प्रण भी लिया गया।
एक शानदार आयोजन के लिए सभी उपस्थित लीडर्स एवं जनता का हृदय से आभार🙏🏻
उपस्थित लीडर्स:
राष्ट्रीय स्तर:
सुनील शर्मा भारतीय , राहुल पार्चा भारतीय, सुनील बालियान भारतीय, हरप्रीत सिंह सैनी भारतीय, मुकेश सिरोही भारतीय, विनोद गुप्ता भारतीय, संजय कुमार भारतीय
राज्यीय स्तर:
मधु अग्रवाल भारतीय, हर्ष माधवी भारतीय, चारू सैनी भारतीय, सोनिया अग्रवाल भारतीय, मैनावती कौशिक भारतीय, आनंद गुप्ता भारतीय, राजेश कुमार भारतीय, बी•आर•एम•भारतीय,अखिलेश भारतीय,रोहित सिंघल भारतीय
10/04/2022
आज अखिल भारतीय परिवार पार्टी दिल्ली-प्रदेश द्वारा प्रदेश प्रभारियों श्री राहुल पार्चा भारतीय(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)एवं श्री सुनील शर्मा भारतीय(राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी)की अगुवाई में करोलबाग, दिल्ली-प्रदेश स्थित अल्फा गार्डन में मासिक बैठक संपन्न हुई।
इस मासिक बैठक में आने वाली 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कुछ विशेष आयोजन की रूपरेखा तय की गई तथा देश भर में आतंक फैला रही महंगाई एवं अन्य मुद्दों पर किस प्रकार से जन-आंदोलन को धार दी जाए और जन-जागरण अभियान को तीव्रता प्रदान की जाए ,इन सभी विषयों पर चिंतन-मंथन कर रणनीतिक तौर पर कार्यान्वयन किया जाए, इस का निर्धारण भी किया गया।
दिल्ली-प्रदेश सलाहकार समिति के उपस्थित सदस्य गण
श्री अखिलेश भारतीय, श्री आनंद गुप्ता भारतीय, श्री राजेश कुमार भारतीय, श्री रोहित सिंघल भारतीय, श्रीमति मधु अग्रवाल भारतीय,कु• हर्ष माधवी भारतीय
जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#जनताvsनेता
#अखिलभारतीयपरपार्टी
25/12/2021
हर माह की 25 तारीख को होने वाली "जनता-हड़ताल", जो 25 जुलाई 2021 से शुरू हुई थी, के अवसर पर आज अखिल भारतीय परिवार पार्टी, दिल्ली-प्रदेश के युवा क्रांतिवीरों ने दिल्ली के दिल "कनाट प्लेस" में जन जागरण का कार्य किया।
इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारियों ने भी अपना सहयोग दिया एवं मार्गदर्शन किया।
शुरुआत में दिल्ली-पुलिस ने आक्रामक व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया और इस जन-जागरण को समाप्त करने को कहा ,लेकिन हमारे क्रांतिवीरों ने साहस और दृढ़तापूर्वक अपना प्रदर्शन जारी रखा ।
जनता के हित में हम आवाज बुलंद करते रहेंगे बिना डरे, बिना रुके और हर बार नई ताकत के साथ ।
जय हिंद जय भारत
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#अखिलभारतीयपरिवारपार्टी
#जनताvsनेता
21/11/2021
आज दिल्ली प्रदेश सलाहकार समिति सदस्यों ने मासिक भेंट वार्ता का आयोजन लीडर् शिओ कुमार भारतीय जी के निवास पर आयोजित किया।
भेंट वार्ता की अध्यक्षता श्री राहुल पार्चा भारतीय जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया-प्रमुख एवं दिल्ली-प्रदेश प्रभारी) तथा श्री सुनील शर्मा भारतीय जी(राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य, राजस्थान एवं दिल्ली-प्रदेश प्रभारी) जी ने संयुक्त रूप से की ।
उद्देश्य: "आने वाली 25 तारीख को "जनता-हड़ताल" पर रणनीतिक विमर्श"
जनता के बीच में अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रभाव का बढ़ना और जन सहयोग का निरंतर विस्तार, आने वाले समय में भारत को नई दिशा प्रदान करने वाला है।
आ रहे हैं हम, छा रहे हैं हम
जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#जनताvsनेता
ी_भाजपा
#काँग्रेस_मुक्त_भारत
#भारतीय
#अखिलभारतीयपरिवारपार्टी
16/11/2021
#गर्व_से_कहो_हम_भारतीय_हैं
16/11/2021
अमोल मडामे के कहने पर पार्टी को तोड़ने और लोगों के बीच पार्टी के बारे में ग़लत जानकारी फैलाने के लिए निम्न सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सभी लोग अच्छी तरह समझ लें कि अखिल भारतीय परिवार पार्टी कोई साधारण राजनैतिक दल नहीं है, यह एक राजनैतिक क्रांति है। यहाँ क्रांतिकारी लोग ही चाहिए पद के लालची लोग नहीं।
#जनताvsनेता #भारतीय #गर्व_से_कहो_हम_भारतीय_हैं
15/11/2021
ज़ुल्मी जब जब जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से।
चप्पा चप्पा गूँज उठेगा, इन्कलाब के नारों से।✌
इन्कलाब जिन्दाबाद, इन्कलाब जिन्दाबाद॥✊
दिनांक:13 नवंबर 2021
यह तारीख इतिहास के पृष्ठों में दर्ज हो चुकी है,
●पर ऐसा क्यूं कहा जा रहा है ??
○चलिए हम बता देते हैं
"अखिल भारतीय परिवार पार्टी" के देश के विभिन्न राज्यों (उत्तर-प्रदेश,पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, प.बंगाल, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, अंडमान निकोबार, तेलंगाना,कर्नाटक एवं अन्य कई राज्य) से आए और एकजुट हुए "क्रांतिकारियों" ने,
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Rajeev Singh Kushwaha Bhartiya जी के नेतृत्व में , प्रधानमंत्री आवास 7-RCR नई दिल्ली, के सामने मोदी जी का पुतला दहन करके "बेरोजगारी मिटाओ अभियान" की शुरुवात कर दी है ।
●परंतु पुतला-दहन क्यूं ??
मोदी जी ने देश की जनता के साथ जो वादा खिलाफी की है,देश के युवक-युवतीयों के साथ फरेब किया है और उनके भविष्य को अंधकार की दिशा में धकेल दिया है , उस कुकृत्य के लिए देश की जनता और करोड़ों युवाओं से माफी माँगे और प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार के अपने वादे को पूरा करके अपने बचे हुए कार्यकाल में 10 वर्ष के हिसाब से 20 करोड़ युवाओं को रोजगार दें।
यदि मोदी जी ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो अभी तो प्रधानमंत्री आवास के सामने उनका पुतला जला है, कहीं ऐसा न हो कि देश की हर गली में आपका ऐसे पुतला दहन होना आरंभ हो जाए और यह चिंगारी "दावानल" का रूप ले ले!!
समय है अभी आपके पास , चेत जाइए
उस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली-पुलिस सभी क्रांतिवीरों को वहां से हटाकर मंदिर-मार्ग थाने ले गई जहां 4-5 घंटे detain किया गया और बाद में ससम्मान release कर दिया गया।
दिल्ली प्रदेश टीम ने अपने क्रांतिवीर साथियों का सहयोग कंधे से कंधा मिलाकर दिया।
#भारतीय #जनताvsनेता #काँग्रेस_मुक्त_भारत ी_भाजपा #भाजपा_गई िन्द ारत
26/09/2021
. 🙏🏻नमस्कार भारतवर्ष 🙏🏻
🙏🏻नमस्कार दिल्ली🙏🏻
25 जुलाई 2021 से जनता के हित में शुरू हुई "जनता हड़ताल" निरंतर जारी है और इस मुहिम को जनता का साथ और सहयोग बढ़-चढ़कर मिल रहा है।
"जनता हड़ताल" का 'कारण और उद्देश्य' क्या है ??
●कारण: लगातार बढ़ती पैट्रोल और डीज़ल की कीमत वृद्धि से जनता की कमर टूट रही है। मध्यमवर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की जेब पर "सरकारी डाका" है यह और मौजूदा सरकार चाहे वे राज्य की हों या केंद्र की, इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहीं और न ही विपक्षी दल जनता के हित में कोई आवाज़ उठा रहे हैं !!
नतीजा जनता दिनोंदिन पिस रही है, अतः जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का बीड़ा " Akhil Bhartiya Parivar Party " ने(जो कि जनता का ही संगठन है) उठाया है,"जनता-हड़ताल" के रूप में।
●उद्देश्य: जनता से आवाह्न किया जाता है कि हर महीने की 25 तारीख को एक दिन पैट्रोल और डीज़ल की खरीद न करे ,जब यह संगठित रूप में पूरे भारत में होगा तो सरकार का ध्यान इस और आएगा ही आएगा और इस "बेलगाम बढ़ोतरी" को काबू करना ही होगा।
हमारा मानना है कि सरकार को "पेट्रोल-डीज़ल" को GST के दायरे में लाना चाहिए और अधिकतम 20% तक का "कर" वसूलना चाहिए, जोकि अभी 100-120% तक है !!
"जब तक जनता जागेगी नहीं,तब तक महंगाई भागेगी नहीं"
"जनता-हड़ताल" को जन-जन तक पहुँचाने के लिए,25 सितंबर 2021 को ABPP-DELHI के लीडर्स "राजेश कुमार भारतीय जी" एवं "सोनिया अग्रवाल भारतीय जी" की अगुवाई में दिल्ली-टीम के समस्त लीडर्स ने साथ मिलकर जन-जागरण का कार्य बखूबी किया ,जनता को समझाया एवं "पैट्रोल-पंप" मालिकों ने भी इस उद्देश्य को समझकर अपना पूर्ण सहयोग दिया ।
○खूबसूरत पल: ग्रीन-पार्क ,दिल्ली-प्रदेश के पैट्रोल-पंप मालिक ने "भारतीयता" की शपथ स्वयं भी ली और अपने पूरे स्टाफ को भी शपथ दिलवाई
जय हिंद जय भारत
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#जनताvsनेता
#अखिलभारतीयपरिवारपार्टी
17/09/2021
आज 17 सितम्बर मोदी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस में दिल्ली टीम ने बड़े ही उत्साह से लोगों के बीच में जाकर मनाया गया. लोगों ने हमारी मुहिम
*"या तो पढ़े लिखे लोगों को रोज़गार दो या कुर्सी छोड़ दो"* का जोरदार स्वागत किया, हालांकि कुछ अंधभक्तों से भी सामना हुआ. आज के इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी लीडर सोनिया अग्रवाल भारतीय एवं लीडर राजेश कुमार भारतीय की थी, जिसे इन्हे बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया.
आ रहे हैं हम, छा रहे हैं हम
दिल्ली टीम
अखिल भारतीय परिवार पार्टी
25/01/2021
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं